Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

ध्यान लगाते हैं पर मन शांत नहीं होता? इन 4 संकेतों से जानें आपका मेडिटेशन सही दिशा में है या नहीं

मेडिटेशन करने से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है, लेकिन आपका मेडिटेशन काम कर रहा है या नहीं इस बात को जानने के लिए आप इन संकेतों पर नजर रख सकते हैं।

Signs Meditation Is Working In Hindi: आज के समय में हर व्यक्ति के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी मजबूत और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। मानसिक शांति, फोकस और बेहतर नींद पाने की चाह हर व्यक्ति करता है, लेकिन अक्सर ऑफिस, घर और पढ़ाई के तनाव के कारण मानसिक रूप से स्वस्थ रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कई लोग मेडिटेशन करते हैं। हालांकि, कई लोगों के मन में ये कंफ्यूजन रहती है कि उनका मेडिटेशन काम कर रहा है या नहीं? कई बार मेडिटेशन करना शुरू करने के बाद हम उम्मीद करते हैं कि उसका असर हमें तुरंत नजर आने लगे। ऐसे में आइए इस लेख में हम उत्तम नगर में स्थित योग जंक्शन के योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम से जानते हैं कि मेडिटेशन सही होने के क्या संकेत हैं?

मेडिटेशन सही होने के संकेत

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि, मेडिटेशन करने से मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है, इसलिए अगर ये संकेत नजर आए तो समझ जाए कि आपका मेडिटेशन सही तरह से काम कर रहा है-

1. फोकस में बढ़ोतरी

अगर आप पढ़ाई, काम या किसी भी काम में पहले से ज्यादा फोकस कर पा रहे हैं तो यह मेडिटेशन के अच्छे प्रभाव का नतीजा हो सकता है। नियमित रूप से मेडिटेशन करने से दिमाग की एनर्जी एक ही दिशा में फोकस करने लगती है, जिसके कारण काम या पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने के स्थान पर आप कम समय में ज्यादा काम कर पाते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है माइक्रो मेडिटेशन, जानें करने का तरीका

2. गुस्सा कम आना

अगर मेडिटेशन करने के कुछ समय बाद आप महसूस करते हैं कि छोटी-छोटी बातों पर आपका रिएक्शन पहले जैसा नहीं रहा और आप सकारात्मक रहने लगे हैं तो ये पॉजिटिव साइन है कि ध्यान आपके लिए काम कर रहा है।

3. नींद में सुधार

मेडिटेशन शुरू करने के कुछ दिनों के अंदर अगर आपकी नींद में सुधार होता है तो यह ध्यान के सही तरह से काम करने का संकेत होता है। अगर आपको जल्दी नींद आने लगी है, रात में बार-बार नींद नहीं टूटती और सुबह उठते समय ताजगी महसूस होती है तो यह मेडिटेशन का एक अच्छा संकेत है।

01 - 2026-02-21T190835.129

4. इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनना

मेडिटेशन करने वाले व्यक्ति में इमोशनल उतार-चढ़ाव धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप पहले जल्दी और आसानी से उदास और परेशान हो जाते थे, लेकिन अब स्थितियों को आसानी से स्वीकार करने की क्षमता बढ़ गई है तो यह मेडिटेशन के सकारात्मक परिणाम का रिजल्ट होता है। ऐसे में आप अपनी भावनाओं को दबाने की जगह उन्हें समझने और संभालने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या मेडिटेशन से एंटी-एंग्जायटी दवा हो सकती है बंद? एक्सपर्ट से जानें

क्या सभी में यह संकेत दिखते हैं?

एक्सपर्ट बताते हैं कि हमें यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है। कुछ लोग मेडिटेशन करते समय कई अलग अनुभव अनुभवों को महसूस कर सकते हैं, जबकि कुछ को ऐसा कुछ खास महसूस नहीं होता है। इसका मतलब यह नहीं है कि ध्यान काम नहीं कर रहा है। मेडिटेशन का प्रभाव कई बार बहुत कम और धीरे-धीरे नजर आता है। मेडिटेशन काम कर रहा है या नहीं इसका पता लगाने का एक और तरीका है, इसकी नियमितता पर ध्यान देना। अगर आप रोज एक ही समय पर मेडिटेशन कर पा रहे हैं और आप वह आपके रूटीन का हिस्सा बन गया है तो यह भी सकारात्मक संकेत है।

निष्कर्ष

मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आप इसे कर रहे हैं तो यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इसका रिजल्ट भी अच्छा नजर आए। इसलिए आप मेडिटेशन शुरू करने के कुछ दिनों के बाद अगर आपने शरीर में इन बदलावों को महसूस करते हैं तो समझ जाएं कि ये आपके लिए काम कर रहा है।
Image Credit: Freepik

Read Next

30 Days Challenge: सूर्य नमस्कार करने का वजन और शुगर पर ऐसा होता है असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 21, 2026 19:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 21, 2026 19:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 21, 2026 19:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Feb 21, 2026 19:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content