जानें क्या है वॉकिंग प्लैंक एक्‍सरसाइज, इसे करते समय इन 4 गलतियों से बचें

शरीर को फिट रखने के लिए लोग वाकिंग प्लैंक एक्सरसाइज का अभ्यास करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दौरान किन गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए?  
  • SHARE
  • FOLLOW
जानें क्या है वॉकिंग प्लैंक एक्‍सरसाइज, इसे करते समय इन 4 गलतियों से बचें

आधुनिक जीवनशैली और असंतुलित खानपान के दुष्प्रभावों से बचने के लिए रोजाना वर्कआउट या एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट या एक्सरसाइज करना जरूरी होता है लेकिन अधिकांश लोग समय के अभाव में ऐसा नहीं कर पाते हैं। अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो वाकिंग प्लैंक (Walking Plank) एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास कम समय में आपको फिट रखने में मदद कर सकता है। आप में से अधिकांश लोग ऐसे भी होंगे जो इसका नियमित अभ्यास करते होंगे, लेकिन इस वर्कआउट प्रैक्टिस को गलत तरीके से करने पर आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इस आर्टिकल में आइये जानते हैं, वाकिंग प्लैंक एक्सरसाइज क्या है? वाकिंग प्लैंक वर्कआउट को सही तरीके से कैसे करें और इसको करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?

क्या है वाकिंग प्लैंक एक्सरसाइज (What is Walking Plank Exercise)

walking-plank-exercise

शरीर के पोश्चर को सुधारने और चर्बी को कम कर शरीर को फिट रखने के लिए इस एक्सरसाइज का रोजाना अभ्यास किया जाता है। प्लैंक को दो तरीके से किया जाता है, पहला साधारण प्लैंक और दूसरा वाकिंग प्लैंक। वाकिंग प्लैंक, जिसे कुछ लोगों द्वारा अल्टरनेटिंग हैंड प्लैंक या प्रेस-अप प्लैंक भी कहा जाता है, प्लैंक का एक हिस्सा है जिसमें शरीर के मूवमेंट के साथ इसे किया जाता है।

वाकिंग प्लैंक कैसे करें (How to Do Walking Plank)

how-to-do-walking-plank

वाकिंग प्लैंक एक्सरसाइज एक साधारण प्लैंक की तरह ही की जाती है, इसमें बस शरीर के मूवमेंट को भी जोड़ा जाता है। वाकिंग प्लैंक करने का तरीका इस प्रकार है।

  • - सबसे पहले योगा मैट के सहारे पेट के बल लेट जाएं।
  • - धीरे-धीरे अपने दोनों हाथों की कोहनियों और पैरों के पंजों के सहारे हो जाएं।
  • - कुछ देर तक इसी पोजीशन में रहें।
  • - इस दौरान शरीर को बिलकुल सीधा रखें।
  • - अब अपने हाथों के पंजों के सहारे शरीर को ऊपर की तरफ ले जाएं।
  • - दोबारा सामान्य प्लैंक के पोजीशन में आएं।
  • - अब दाहिने हाथ की कोहनी को आगे करते हुए दाहिने पैर को भी आगे की तरफ ले जाएं, इसी प्रक्रिया को बाएं हाथ से भी दोहराएं। 

वाकिंग प्लैंक के दौरान इन 4 गलतियों से बचें (Avoid These 4 Mistakes While Doing Walking Plank)

walking-plank-mistakes

किसी भी एक्सरसाइज को अगर सही तरीके से न किया जायेगा तो इसके दुष्परिणाम भी दखने को मिलते हैं। वाकिंग प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान भी गलतियों (Walking Plank Mistakes) से बचना चाहिए। अगर आप वाकिंग प्लैंक का अभ्यास करते हैं और आप चाहते हैं कि इसका सही लाभ आपके शरीर को मिले तो इन गलतियों को करने से बचें।

1. वाकिंग प्लैंक के दौरान ज्यादातर लोग अपने कोहनियों को ज्यादा दूरी पर रखते हैं, ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। वाकिंग प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान कोहनियों को सीधा और कंधों के बराबर दूरी पर ही रखें।

इसे भी पढ़ें : 62 साल के जार्ज ने 8 घंटे 15 मिनट तक प्लैंक कर बनाया गिनिज वर्ल्ड रिकार्ड, वीडियो में देखें फिटनेस का 'राज'

2. इस एक्सरसाइज के दौरान आपका अपने शरीर पर पूरा नियंत्रण होना जरूरी है। वाकिंग प्लैंक करते समय शरीर पर कंट्रोल न होने की वजह से चोट लगने का भी डर होता है।

3. ज्यादा देर तक भी इस एक्सरसाइज को करने से नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यायाम का सही फायदा लेने के लिए उसे सही तरीके और सही समय तक ही किया जाना चाहिए।

4. प्लैंक करते समय कूल्हों को समान रखें और उन्हें बार-बार हिलाने से बचें। शरीर को सीधा रखते हुए कूल्हों को भी शरीर के बराबर ही रखना चाहिए। कूल्हों को ज्यादा ऊपर या नीचे करने से कमर दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है।

वाकिंग प्लैंक के फायदे (Walking Plank Benefits)

शरीर को फिट और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए वाकिंग प्लैंक का नियमित अभ्यास फायदेमंद होता है। कंधे, छाती और हाथ की मांसपेशियों और अपर बॉडी के लिए यह उपयोगी माना जाता है। वाकिंग प्लैंक का नियमित अभ्यास करने से ये फायदे हो सकते हैं।

  • - मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाने में फायदेमंद।
  • - तनाव को कम कर मूड सही करने के लिए उपयोगी।
  • - पीठ और कमर के लिए फायदेमंद।
  • - कोर मसल्स को मजबूती देती है।
  • - शरीर की हड्डियों (खासकर हाथ और पैरों की) को मजबूत करती है।
  • - बॉडी शेप को बेहतर रखने में फायदेमंद।
  • - ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में उपयोगी।
  • - वजन कम करने (Weight Loss) में बेहद फायदेमंद।

हमें उम्मीद है कि वाकिंग प्लैंक से जुडी यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर आपके पास स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर कोई सवाल हैं तो उन्हें कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेज सकते हैं। कोर मसल्स कमजोर होने और हड्डियों से जुड़ी समस्या के दौरान इसका अभ्यास न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं तो इसका अभ्यास करने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Read more articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

Disclaimer