दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हो रहा है। अब तक कोविड-19 से लाखों लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसके चलते पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग अपने घरों में हैं मगर फिर भी इसका डर बना हुआ है। फिलहाल कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवाईयों की खोज जारी है, लेकिन जब तक वैज्ञानिकों को सफलता नहीं मिलती तब तक इससे बचकर रहना आवश्यक है।
विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इसके अलावा फेफड़ों को भी हेल्दी रखना आवश्यक है, क्योंकि कोविड-19 वायरस फेफड़ों पर ही अटैक करते हैं। अब सवाल उठता है कि, लॉकडाउन के कारण घर में रह रहे लोग खुद को वायरस के संक्रमण से कैसे बचाएं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए OnlyMyHealth ने ग्रेटर नोएडा के कैलाश नैचुरोपैथी हॉस्पिटल के आयुर्वेद के जानकार डॉक्टर उमाशंकर शर्मा से बातचीत की जिसमें उन्होंने इम्यूनिटी बूस्ट करने और फेफड़ों की देखभाल करने के साथ तनाव मुक्त रहने के प्राकृतिक उपायों को बताया है।
यहां हम आपको बताएंगे कि, लॉकडाउन में अपनी जीवनशैली को कैसे बेहतर बनाएं, ताकि बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से खुद को बचाया जा सके।
खानपान कैसा होना चाहिए?
डॉक्टर उमाशंकर के मुताबिक, हमारा भोजन हमेशा पहले की तरह ही हेल्दी रखना है। आहार में फल और सब्जियों के साथ नट्स को जरूर शामिल करें। इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते हैं। समय से नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाएं। ताजा भोजन करें। फ्रिज में रखी चीजों को सामान्य तापमान में होने के बाद ही सेवन करें। शाकाहारी प्रोटीन लें।
इसे भी पढ़ें: संक्रमण से बचने के लिए आयुष मंत्रालय की सलाह- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं हर्बल काढ़ा, जानिए बनाने का तरीका
टॉप स्टोरीज़
इम्यूनिटी बूस्ट करने के उपाय क्या हैं?
डॉक्टर उमाशंकर कहते हैं कि, इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आपको अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको ये ध्यान रखना होगा कि आपका आहार और दिनचर्या कैसी है। आहार में हल्दी, अदरक, लहसुन आदि मसालों का सेवन जरूर करें। इसके अलावा डेल रूटीन में हल्का व्यायाम महत्वपूर्ण है। रोजाना भोजन के बाद 15-20 मिनट वॉक करें। सुबह योग और व्यायाम करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़े का सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं आयुष मंत्रालय के ये आयुर्वेदिक टिप्स
फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
डॉक्टर उमाशंकर के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति श्वसन प्रणाली संक्रमण है तो उसे ज्यादा बचाव करने की आवश्कता है। ऐसे लोगों को अपने फेफड़ों की ज्यादा देखभाल करने की आवश्कता है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम ओर भ्रामरी प्राणायाम फायदेमंद है। साथ ही ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: पथरी, लिवर का बढ़ना और माइग्रेन जैसे 20 रोगों का नाश करती है 'कटेरी', जानिए उपचार विधि
खुद को तनाव और भय मुक्त रखने के लिए क्या करें?
तनाव को दूर करने का एक मात्र प्राकृतिक तरीका है योग और प्राणायाम। आप रोजाना सिंपल आसन करके तनाव से मुक्त रह सकते हैं। आप मनपंसद संगीत भी सुन सकते हैं।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi