संक्रमण से बचने के लिए आयुष मंत्रालय की सलाह- इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं हर्बल काढ़ा, जानिए बनाने का तरीका

आयुष मंत्रालय का कहना है कि ‘AYUSH KWATH’ के सेवन से शरीर को वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
संक्रमण से बचने के लिए आयुष मंत्रालय की सलाह- इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं हर्बल काढ़ा, जानिए बनाने का तरीका

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नावेल कोरोनवायरस (COVID-19) के खिलाफ प्रतिरक्षा बढ़ाने के उपायों पर प्रकाश डालते हुए हर्बल काढ़े का उपयोग करने की सिफारिश की है। मंत्रालय ने दावा किया कि आयुष क्‍वाथ (AYUSH KWATH) के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिल सकती है, जो बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ शरीर की ताकत देता है। 

आयुष मंत्रालय (AYUS Ministry) ने एक पत्र में, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 'हर्बल फॉरमेशन' का व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने का निर्देश देते हुए दावा किया कि यह प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। देश में COVID-19 मामलों में वृद्धि के बीच यह निर्देश आया है। आयुष क्‍वाथ चार औषधीय जड़ी बूटियों का एक मिश्रण है जो आमतौर पर हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। इनमे शामिल हैं: तुलसी के पत्ते (तुलसी), दालचीनी की छाल (दालचीनी), ज़िंगबेर ऑफिसिनेल (सुंथी), और कृष्ण मारीच (Piper nigrum)। 

इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी लॉकडाउन को लेकर देश को संबोधित करते हुए, आयुष मंत्रालय द्वारा इम्यूनिटी बूस्‍टर काढ़ा और अन्‍य उत्‍पादों को प्रयोग में लाने की सलाह दी थी। 

दरअसल, COVID-19 के प्रकोप को ध्‍यान में रखते हुए, आयुष मंत्रालय का इरादा आम जनता के स्वास्थ्य संवर्धन के हित में आयुष क्‍वाथ के उपयोग को बढ़ावा देना है। ताकि जनता को वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार किया जा सके। सभी राज्‍यों को भेजे गए पत्र में भी काढ़े को बनाने का पूरा तरीका बताया गया है। यह निर्माताओं को सामग्री को सुखाने, मोटे पाउडर बनाने और उन्हें पाउच या चाय बैग में से प्रत्येक 3 ग्राम पाउडर या 500 मिलीग्राम टैबलेट जलीय अर्क में डालने और जनता को बेचने की सलाह देता है। उबले हुए पानी में घोलकर चाय या गर्म पेय की तरह इसका सेवन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं आयुष मंत्रालय के ये आयुर्वेदिक टिप्स

इसकी सलाह दी जाती है कि निर्माताओं को सामग्रियों को सूखाना चाहिए, उन्हें पीसकर पाउडर के रूप में 3 ग्राम के टीबैग के रूप में एक सैचेट तैयार करना चाहिए या फिर वे इनके अर्क की 500 एमजी कै टैबलेट बनाकर भी लोगों के बीच बिक्री कर सकते हैं। इस मिश्रण को चाय या फिर गर्म पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

— Ministry of AYUSH���� #StayHome #StaySafe (@moayush) April 25, 2020

इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाला आयुष क्‍वाथ (काढ़ा): बनाने की विधि और सेवन का तरीका

सामग्री:

  • 4 भाग तुलसी के पत्ते
  • 2 भाग दालचीनी छाल 
  • 2 भाग सुंथी 
  • 1 भाग कृष्ण मारीच 

बनाने की प्रक्रिया:

  • आयुष क्‍वाथ के लिए दी गई सामग्री को पीसकर पाउडर (3 ग्राम ) तैयार कर लीजिए। 
  • 150 मिलीलीटर गर्म उबले हुए पानी में पाउडर को अच्‍छी तरह से मिलाएं। 
  • आप अपने काढ़े में गुड़ और नींबू का रस मिला सकते हैं। 

Loading...

मंत्रालय के अनुसार, COVID-19 के खिलाफ आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद करने के लिए काढ़े का सेवन प्रतिदिन एक या दो बार किया जा सकता है। इस फॉर्मूलेशन को आयुष क्वाथ या आयुष जोशाना के जेनेरिक नाम से बनाया और बेचा जा सकता है। यह हर दिन चाय या गर्म पेय की तरह उपयोग करने के लिए उपयुक्त है। इसे आप अपने घर में बनाकर पी सकते हैं।

Read More Articles On Ayurveda In Hindi

Read Next

लोध्र त्वचा की देखभाल के साथ ही आपके दांतों को भी रखता है स्वस्थ, जानें इसके अनेक फायदे और नुकसान

Disclaimer