रात में इन 5 तरीकों से चेहरे पर लगाएं ग्लिसरीन, मुलायम-कोमल बनेगी त्वचा और बढ़ेगी चमक

Glycerin on Face at Night: अगर आप रोज रात को चेहरे पर ग्लिसरीन लगाएंगे, तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। जानें, रात में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 20, 2023 12:05 IST
रात में इन 5 तरीकों से चेहरे पर लगाएं ग्लिसरीन, मुलायम-कोमल बनेगी त्वचा और बढ़ेगी चमक

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Glycerin on Face at Night in Hindi: त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इंग्रीडिएंट के रूप में ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है। ग्लिसरीन में मौजूद गुण त्वचा में निखार लाते हैं और त्वचा की चमक बढ़ाते हैं। इसके अलावा, ग्लिसरीन त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी मिटाने में सहायक होता है। अगर आप चेहरे पर ग्लिसरीन लगाएंगे, तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी। ग्लिसरीन सोरायसिस और ड्राई स्किन से छुटकारा दिला सकता है। अगर आपको चेहरे पर जलन या खुजली की समस्या रहती है, तो भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। वैसे तो ग्लिसरीन को दिन के किसी भी समय लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आप रात को ग्लिसरीन लगाएंगे, तो इससे चेहरे पर जमा दिनभर की धूल-मिट्टी आसानी से निकल जाएगी। आपको सुबह फ्रेश और jक्लीन स्किन मिलेगी। तो आइए, जानते हैं रात में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं? (Rat me Chehre par Glycerine Kaise Lagaye)

रात में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं?- How to Apply Glycerin on Face at Night in Hindi

1. ग्लिसरीन और पानी

रात में चेहरे को क्लीन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आप चाहें तो रात में चेहरे को ग्लिसरीन से साफ कर सकते हैं। ग्लिसरीन चेहरे की गहराई से सफाई करता है। इससे स्किन मुलायम और कोमल बनती है। इसके लिए आप पानी लें इसमें थोड़ा ग्लिसरीन मिलाएं। अब एक कॉटन बॉल लें और इससे ग्लिसरीन को अपने चेहरे पर लगाएं। 3-4 मिनट तक चेहरे की सफाई करें और फिर पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा दिनभर का सारा डर्ट आसानी से निकल जाएगा। आपके चेहरे की स्किन एकदम क्लीन हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा ग्लो और बढ़ेगी खूबसूरती

Glycerin for face

2. ग्लिसरीन और गुलाब जल

आप ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच ग्लिसरीन लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और फिर चेहरे पर अप्लाई कर दें। 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। गर्मी में ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिक्स करके लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा। ग्लिसरीन और गुलाब जल मुंहासों, झुर्रियों और दाग-धब्बों को मिटाने में भी असरदार होते हैं। 

3. ग्लिसरीन और विटामिन ई

अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है, तो आप रात को ग्लिसरीन में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच ग्लिसरीन में एक विटामिन ई कैप्सूल ऑयल डालें। अब रात को सोते समय इससे अपने चेहरे की मसाज करें। 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। इससे सुबह उठने के बाद आपको फ्रेश और निखरी त्वचा मिलेगी।

4. ग्लिसरीन और एलोवेरा

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप रात को ग्लिसरीन में एलोवेरा मिलाकर भी लगा कसते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच ग्लिसरीन में एलोवेरा जेल डालें। अब इससे अपने चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे चेहरे की त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और निखार आएगा। रोज रात को चेहरे पर ग्लिसरीन और एलोवेरा लगाने से टैनिंग से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप दिनभर धूप में अधिक समय बिताते हैं, तो रात को ग्लिसरीन और एलोवेरा लगाना फायदेमंद हो सकता है। ग्लिसरीन और एलोवेरा दाग-धब्बों और एजिंग के लक्षणों को कम करने में असरदार हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं? जानें इसे लगाने के फायदे

Glycerin for face

5. ग्लिसरीन और नीम

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हो गए हैं, तो ग्लिसरीन में नीम के पत्तों का पेस्ट मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाएं। इसमें ग्लिसरीन मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। आप इसे सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। 

Disclaimer