इस तरह नाइट शिफ्ट आपकी सेहत पर डालती है बुरा असर, फिट रहने के लिए इन चीजों को अपनाएं

अगर आप भी नाइट शिफ्ट करते हैं तो जरूर जान लें कैसे ये शिफ्ट आपकी सेहत पर डालती है बुरा असर। इन चीजों को अपनाकर रहें हमेशा फिट।   
  • SHARE
  • FOLLOW
इस तरह नाइट शिफ्ट आपकी सेहत पर डालती है बुरा असर, फिट रहने के लिए इन चीजों को अपनाएं

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सबसे ज्यादा अपने दफ्तरों में घंटों काम करने से परेशान रहते हैं। ये सिर्फ आपकी परेशानी तक ही खत्म नहीं हो जाता बल्कि इसका सीधा असर आपकी सेहत के साथ भी है। जिसकी वजह से आपको स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है। 

जरूरी नहीं कि आपको जब तक थकावट हो तब तक ही आपको शरीर में समस्या होती है बल्कि घंटों काम करने से आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। हम सब आजकल अपनी कामयाबी को पाने के लिए मेहनत करने से पीछे नहीं हटते चाहे उसके लिए कितनी देर भी काम करना पड़े। कई लोग ऐसे दफ्तरों में भी होते हैं जहां हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़ता है। इसके अलावा कई लोगों को रात की शिफ्ट करने से भी कोई परेशानी नहीं होती। लेकिन हकीकत में ये चीजें की आपकी सेहत पर बुरा असर डालती है। 

office shift

हम सबको इस बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए की हमारी सेहत ही सबकुछ है। इसलिए काम के साथ-साथ हमे अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी हो जाता है। हम आपको इस लेख में बताते हैं कि आप जब घंटों दफ्तर में काम करते हैं तो इसका असर आपकी सेहत पर कैसे पड़ता है। 

नींद अधूरी रह जाती है

रोजाना समय से दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए नींद कभी पूरी होती है कभी नहीं होती है। जिसकी वजह से वो कई बार चिड़चिड़े भी रहते हैं। लेकिन वहीं, अगर हम रात की शिफ्ट करने वाले लोगों के बारे में बात करें तो उनकी नींद पूरी ना होने के कारण उनकी सेहत का खतरा और बढ़ जाता है। हमारा शरीर दिन में काम करने के लिए बना है लेकिन जब हम रात में काम करते हैं तो ऐसे में हमारे शरीर को पूरी तरह से आराम नहीं मिल पाता। 

इसे भी पढ़े: दफ्तर में आने वाली सुस्ती और नींद को भगाएं दूर

खाने की आदत पर भी होता है असर

दफ्तर में कुछ शिफ्ट भी होती है जो सीधा आपके खाने को असर करता है। कई बार रात की शिफ्ट में लोग देर रात तक कुछ ना कुछ खाने की अपनी आदत बना लेते हैं। ऐसे में इसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर होता है और हमारी पाचन क्रिया का काम काफी धीरे हो जाता है। जिसकी वजह से कुछ लोगों को कब्ज जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। 

वजन बढ़ता है 

जब आप दफ्तर में रात में काम करते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ने का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप किसी भी वक्त खाना खा लेते हैं और आपको एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता। जिसकी वजह से वजन कम होने की जगह आपके शरीर में कुछ वजन और बढ़ने लगता है। 

office shift

इसे भी पढ़े: सीलिएक रोग के लिए जानलेवा हैं ये आहार, करें परहेज

सोशल लाइफ खराब होने लगती है

जब आप रात में दफ्तर में काम करने के बाद दिन में सोते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। सबसे पहले इसका सीधा असर आपकी सामाजिक जिंदगी पर पड़ता है। 

ऐसा बनाएं अपना रूटीन

इन चीजों से अपने आपको बचाने के लिए आपको अपने नींद को पूरा करना और बेहतर नींद लेना काफी जरूरी है। इसके साथ ही आपको अपनी डाइट का समय भी तलाशना चाहिए। इतना ही नहीं आप एक्सरसाइज करना ना भूलें। आप नाइट शिफ्ट के साथ साथ अपनी एक्सरसाइज पर भी पूरा ध्यान दें। 

Read More Article On Mind and Body In Hindi 

Read Next

ध्‍यान करते समय संगीत सुनने के भी है गजब के फायदे, जानें कैसे फायदेमंद है मेडिटेशन विद म्‍युजिक

Disclaimer