
ध्यान करते हुए संगीत सुनने के कई अद्भुत फायदे होते हैं, यहां जानिए कैसे?
क्या आप ध्यान यानि मेडिटेशन करते हैं? अगर हां, तो आप जानने के लिए उत्सुक होंगे कि क्या होता है, जब आप ध्यान के समय म्युजिक सुनते हैं। बहुत से लोगों को लगाता है कि मेडिटेशन के समय म्युजिक सुनने से आप अपने मन को एकाग्र नहीं कर पाते या फिर आपका मन विचलित होता है। जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है, ध्यान करते समय म्युजिक सुनने से के कई फायदे होते हैं।
ध्यान करते समय म्युजिक सुनने के फायदे
आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या होता है, जब आप मेडिटेशन करते हुए म्युजिक सुनते हैं। इसका जवाब है, जब आप सुखदायक संगीत बजाने के साथ ध्यान करते हैं, तो यह आपको बहुत अधिक शांति प्रदान करता है सॉफ्ट म्युजिक एक शांत वातावरण बनाता है, जो ध्यान को अधिक प्रभावी बनाता है। इसके कई फायदे हैं।
1. तनाव को कम करता है
ध्यान करते समय सबसे जरूरी बात कि आपको अपने मन को एकाग्र करने में समय लगता है, ऐसे में कई बार आपको अपने आसपास की आवाजें परेशान या बाधित कर सकती हैं। लेकिन जब आप ध्यान करते समय संगीत सुनते हैं, तो आपको आसानी से ध्यान लगाने मे मदद मिलती है और आपका तनाव और चिंता को कम करने के लिए यह काफी असरदार तरीका है।
2. गहन ध्यान
जैसा कि ऊपर आपको बताया कि कई बार आप गहन रूप से ध्यान या फिर मन को विचलित होने से नहीं रोक पाते ऐसे में ध्यान करते समय म्युजिक सुनना आपको गहन ध्यान लगाने में मदद करता है। यदि आप ध्यान में गहराई से जाना चाहते हैं, तो आपको ध्यान करते समय कुछ सॉफ्ट या हल्के म्युजिक को शामिल करना चाहिए। इससे आपकी संज्ञानात्मक क्षमताओं में सुधार होगा और आपको बेहतर ध्यान लगाने में भी मदद मिलेगी।
3. बेहतर खाने में मदद
कई लोगों का अपने खाने पर कंट्रोल नहीं होता है, लेकिन आप यह जानकर हैरान होंगे कि म्युजिक सुनते समय ध्यान आपको अपने खाने की आदतों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यदि आप उनमें से एक हैं, जो कि जल्दी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ध्यान शुरू करना चाहिए और सुखदायक संगीत सुनना चाहिए।
4. हीलिंग में मदद
ध्यान के साथ सॉफ्ट या हल्के म्युजिक आपके शरीर को हील कर सकता है। कुछ सर्जरी के बाद ध्यान लगाना और अपने काम के दौरान संगीत सुनने से आपके शरीर को ठीक करने में आपकी मदद करता है। इससे आपको दर्द का एहसास भी कम होता है।
इसे भी पढें: तनाव, अनिद्रा और मूड को फ्रेश करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 अलग-अलग बाथ बॉम्ब
5. भावनात्मक संतुलन बनाए रखे
ध्यान करते समय म्युजिक सुनने से आपका भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इससे आपको अपनी समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिलेगी क्योंकि यह एक संतुलित मन स्थितियों को बदलने में मददगार है। ध्यान करते समय संगीत सुनना आपको अपनी भावनाओं को संतुलित करने में मदद करेगा।
6. यात्रा को सुखदायक बनाए
अक्सर आपने देखा होगा कि अधिकतर लोग किसी ट्रिप या ट्रेवलिंग के समय म्युजिक सुनना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए कि यह आपके मन को शांत रखने और जर्नी को सुखदायक बनाए रखता है। लेकिन ध्यान के साथ यात्रा करते समय (विशेषकर उड़ान) आप अपने आप को स्वाभाविक रूप से शांत कर सकते हैं। जब आप यात्रा कर रहे हों, तो अपने मन को शांत करने के लिए कुछ सुखदायक संगीत सुनें।
इसे भी पढें: चिंता या तनाव महसूस होने पर दबाएं शरीर के ये 5 प्वाइंट मिलगा तुरंत आराम
7. शरीर को आराम दे
ध्यान करते समय म्युजिक सुनने से आपको अपने शरीर को आराम देने और इसे वापस खुद को पटरी पर लाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ध्यान लगाते हुए संगीत सुनना आपको प्रेरित करता है। यह अच्छाई की भावना लाता है और आपके शरीर को आराम देने, कार्यक्षमता को बढ़ाने और आनंद लेने में मदद करता है।
Read More Article On Mind and Body In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।