महिलाओं में पेट की परेशानी के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें कैसे आपके हार्मोन आपका हाजमा बिगाड़ सकते हैं

महिलाओं में पेट से जुड़ी परेशानियों के पीछे हार्मोन असंतुलन हो सकता है। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं में पेट की परेशानी के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण,  जानें कैसे आपके हार्मोन आपका हाजमा बिगाड़ सकते हैं

महिलाओं के स्वास्थ्य (women's health) में एक बड़ा हाथ उनके हार्मोन्स की गतिविधियों और उनके हस्तक्षेप का होता है। आसान भाषा में समझें तो महिलाओं में पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक हर तरह के शारीरिक बदलाव के पीछे उनके होर्मोन्स का हाथ होता है। साथ ही उनके विभिन्न अंगों का स्वास्थ्य और उनसे जुड़ी बीमारियों के पीछे भी हार्मोनल बदलाव का बड़ा हाथ होता है। इसलिए महिलाओं के लिए अपने हार्मोनल हेल्थ का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। पर आज हम आपको महिलाओं की पेट से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पीछे हार्मोन असंतुलन (hormonal imbalance in hindi)एक बड़ा कारण हो सकता है। वो कैसे? आइए हम आपको बताते हैं विस्तार से।

insideguthealth

हार्मोन असंतुलन के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां

गैस और अपच की परेशानी

खाना पचाने में गुड बैक्टीरिया का एक बड़ा हाथ होता है। जिन लोगों के पेट में गुड बैक्टीरिया की कमी होती है या इनका विकास नहीं हो रहा होता है उन लोगों के पेट का बायोम बहुत खराब होता है। ऐसे पेट में आसानी से खाना नहीं पचता है और इससे गैस और अपच की परेशानी रहती है। पर क्या आप जानती हैं कि इसके पीछे आपके हार्मोन्स का हाथ हो सकता है? दरअसल आपके हार्मोन आपके आंत को भी प्रभावित कर सकता है। यह आपके एंजाइम के साथ गड़बड़ियां करता है, जो कि एस्ट्रोजन के साथ छेड़ छाड़ करते हैं, जो आपके गुड बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाते हैं और पेट का माहौल खराब करते हैं। इस तरह रेगुलर हार्मोनल अंसतुलन का रहना आपकी पाचन क्रिया को खराब कर देता है। इसे सही रखने के लिए आप एक काम कर सकते हैं, जैसे कि प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करना और योग करना।

इसे भी पढ़ें : गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के बाद से नहीं करने चाहिए घर के ये 5 काम, गर्भ में शिशु को हो सकती है परेशानी

कब्ज की परेशानी

पेट में कब्ज की परेशानी का लगातार रहने का कारण आपका खराब पाचनतंत्र हो सकता है, जिसमें हार्मोन्स का भी एक रोल है। दरअसल पेट की क्रिया को सॉफ्ट बनाने के लिए पेट के कुछ अपने एंजाइम होते हैं, जिन्हें होर्मोनल असंतुलन से नुकसान होता है। इससे खाना अच्छे से पच नहीं पाता है औप कब्ज की परेशानी होती है। ऐसे में खूब फाइबर वाले फूड्स खाएं, जो कि आपके इस कब्ज को कम करने में आपकी मदद करे।

insidehormonalimbalance

पेट दर्द और पेट फूलना

कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के मेडिसिन के अनुसार महिलाओं में  पीरियड्स और मेनोपॉज के दौरान परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। इस दौरान आपकी आंतों में तेज संकुचन होता है। इससे आपको ब्लोटिंग और कब्ज का अनुभव हो सकता है। इसके पीछे एस्ट्रोजन का एक बड़ा हाथ होता है। वहीं इसते कारण आपका पेट खराब हो सकता है और दस्त आदि की परेशानी हो सकती है। इसी कारण एस्ट्रोजन के स्तर में बदलाव से पाचन तंत्र में ऐंठन हो सकती है और गतिशीलता बढ़ सकती है इस तरह से आपको पेट दर्द और पेट फूलने की परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को क्यों आने लगती हैं दाढ़ी-मूछें? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

इसी तरह गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान भी हार्मोन का स्तर का बढ़ना घटता है, जो कि IBS के लक्षणों में उतार-चढ़ाव ला सकता है। कुछ शोध बताते हैं कि इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको ऐंठन और कब्ज की परेशानी होर्मोन के इसी बढ़ते घटते स्तर के कारण हो। वहीं कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के बाद आईबीएस में सुधार होता है, जब ये हार्मोनल परिवर्तन बंद हो जाते हैं। वहीं इन सबसे जरूरी ये है कि महिलाएं अपने होर्मोनल हेल्थ का खास ध्यान रखें और अपनी डाइट ठीक करें और योग करें।

Read more articles on Women's Health in Hindi

Read Next

गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के बाद से नहीं करने चाहिए घर के ये 5 काम, गर्भ में शिशु को हो सकती है परेशानी

Disclaimer