बच्चों को पिस्ता खिलाने के फायदे : बच्चों को पिस्ता कैसे खिलाएं? जानें बच्चों के लिए इसके खास फायदे

बच्चों को पिस्ता खिलाने के फायदे :बच्चों को आप उनकी मनपसंद चीज में पिस्ता मिला कर खिला सकते हैं। ये उनके लिए कई तरह से फायदेमंद है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को पिस्ता खिलाने के फायदे : बच्चों को पिस्ता कैसे खिलाएं? जानें बच्चों के लिए इसके खास फायदे


बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स बेहद ही जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि बच्चों के शुरुआती विकास के लिए बेहद जरूरी है। प्रोटीन मसल्स बिल्डिंग में मददगार है और बच्चों के लिए ब्रेन बूस्टर भी है। इसके अलावा भी बच्चों के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने के कई फायदे हैं। लेकिन आज हम बात सिर्फ एक ही ड्राई फ्रूट की कर रहे हैं और वो है पिस्ता। पिस्ता स्वस्थ वसा, फाइबर और जिंक का एक उत्कृष्ट स्रोत है। ये बच्चे के मस्तिष्क के विकास,पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाने में बड़े ही कारगर तरीके से काम करता है। साथ ही इसका आयरन बच्चों में खून बढ़ाने में तेजी से मदद करता है। इसके अलावा भी बच्चों के लिए पिस्ता खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं सबके बारे में विस्तार में। 

Inside_pistabenefitsforbabies

बच्चों को पिस्ता खिलाने के फायदे-Pista benefits for babies in hindi

1. पिस्ता पेट के लिए फायदेमंद है

 पिस्ता बच्चों के मल त्याग में मदद कर सकता है। पिस्ता पेट साफ करने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। पिस्ता फाइबर और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं, जो आंत में मल को साथ ले जाने में मदद करते हैं। साथ ही ये पानी को सोखता है और मल को मुलायम बनाता है। इस तरह ये पेट साफ करने में मदद करता है। 

2. पोषक तत्वों से भरपूर 

पिस्ता प्रोटीन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। कम उम्र में बच्चे तेजी से बढ़ते हैं और उन्हें स्वस्थ पोषक तत्व प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में पिस्ता के पोषक तत्व जैसे कि थायमिन, नियासिन, राइबोफ्लेविन, बी6, विटामिन ए, सी और ई बच्चों में तेजी से विकास करते हैं। ये बच्चों की मांसपेशियों, हड्डियों और आंतरिक अंगों के विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा ये नर्वस सिस्टम को मजूत करते हैं और आपके सोचने व समझने की क्षमता बढ़ाते हैं। साथ ही बच्चों में रोजाना 20 ग्राम पिस्ता के नियमित सेवन से हृदय गति में सुधार होता है।

3. इम्यूनिटी बूस्टर है

बच्चों के लिए पिस्ता इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले बच्चे कई तरह की बीमारियों के शिकार होते हैं। विभिन्न प्रकार के जीवाणु संक्रमण और वायरस कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पिस्ता सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाते हैं, जो कि इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। 

Inside_brainbooster

इसे भी पढ़ें : लार बहने के कारण बच्चे के मुंह के आसपास हो गए रैशेज (drool rashes)? जानें इससे बचाव के उपाय

4. ब्रेन बूस्टर है

प्रत्येक 100 ग्राम पिस्ता में 560 किलो कैलोरी ऊर्जा होती है, जो कि बच्चों की ताकत बढ़ाता है। ये असल में ब्रेन बूस्टर है जो कि दिमाग को ताकत देता है और इसे तेजी से काम करने में मदद करता है। प्रत्येक 100 ग्राम पिस्ता में 475 मिलीग्राम फॉस्फोरस की उच्च मात्रा होती है, जो बच्चों की बुद्धि और मस्तिष्क के विकास के लिए जरूरी है। ये बच्चों में सोचने और समझने की शक्ति को तेज करता है और उनका ब्रेन पॉवर बढ़ाता है। साथ ही ये मेमोरी बूस्टर भी है जो कि बच्चों की मेमोरी को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

5. हड्डियों के विकास में मददगार 

पिस्ता में बच्चों के विकास के लिए आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। ये ना सिर्फ हड्डियों की संरचना तय करते हैं बल्कि उनके विकास में मदद करते हैं। इसके अलावा, पिस्चा कैल्शियम से भरपूर होता है। हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। तो, रेगुलर पिस्ता खाने से बच्चों की हड्डियों को कैल्शियम मिलता है और उन्हें मजबूती मिलती है। साथ ये कैल्शियम उनके दांतों को मजबूत बनाने में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों में फंगल इंफेक्शन के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

बच्चों को पिस्ता कैसे खिलाएं-How do you give pistachios to babies in hindi  

बच्चों को पिस्ता खिलाने के कई तरीके हैं जैसे कि 

  • -आप उन्हें पिस्ता यूं ही खिला सकते हैं।
  • -आप पिस्ता को दूध में मिला कर उन्हें दे सकते हैं।
  • -आप पिस्ता को उनके स्नैक्स,स्मूदी और बिस्किट मिला कर दे सकते हैं।
  • -आप पिस्ता को पीस कर और दही में मिला कर बच्चों को दे सकते हैं।

तो, इन तमाम तरीके से आप अपने बच्चों को पिस्ता खिला सकते हैं। ये उनकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, अगर आपके बच्चे पिस्ता नहीं खाते हैं तो, उन्हें अलग-अलग चीजों में पिस्ता मिला कर खिलाएं और उन्हें हेल्दी बनाएं। 

all images credit: freepik

Read Next

बच्चों में फंगल इंफेक्शन के क्या कारण होते हैं? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version