आधुनिक जीवन में लोगों में अवसाद की समस्या को बड़ी आसानी से देखा जा सकता है। अगर आपके जीवन में भी अवसाद ने घेर लिया तो आप इसको दूर करने के लिए काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू अवसाद के उपचार में बेहद फायदेमंद हैं होता है। यह विटामिन बी का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है जो शरीर की क्षमता बढ़ाता है। काजू को मूड बनाने वाले खाद्य कहा जाता है, तो काजू खायें और तनाव दूर भगायें।
क्यों होता है अवसाद
सामान्य उदासी अवसाद की श्रेणी में नहीं आती लेकिन किसी भी काम में मन न लगना, अरुचि, किसी बात से खुशी न होना यहां तक दुख का भी अहसास न होना अवसाद के लक्षण होते हैं। अवसाद यानी डिप्रेशन मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है और व्यक्ति के मन में अजीब-अजीब से ख्याल आने लगते हैं। वह चीजों से डरने और घबराने लगता है। अवसाद और मधुमेह से पीड़ित लोगों में दिल से जुड़ी बीमारियां, अंधापन और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है।
काजू से दूर होता है अवसाद
काजू का सेवन करने से प्राकृतिक रूप से अवसाद का उपचार होता है। काजू में पाया जाने वाला मैग्नीशियम, जो शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता हैं। सेरोटोनिन को खुश रखने वाला रसायन कहते हैं। इसके अलावा यह गिरीदार फल प्रोटीन का भी भी बहुत अच्छा स्रोत है। काजू में मौजूद कॉपर शरीर में एंजाइम गतिविधि, हार्मोन का उत्पादन, मस्तिष्क का कार्य आदि संभालने में मदद करता है। काजू में एक प्रकार का तेल होता है, जो विटामिन बी का अच्छा स्रोत है। इसी वजह से इसे तत्काल शक्तिदायक खाद्य पदार्थ माना गया है। खाली पेट शहद के साथ काजू खाकर स्मरण शक्ति जल्दी बढ़ती है।
काजू के अन्य फायदे
काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो की दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसमें बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। त्वचा के लिए भी काजू काजू को दूध में मिलाकर रगड़ने से त्वचा सुंदर और मुलायम बनती है। इससे रंगत भी निखरती है। काजू का नियमित सेवन आपके बालों को झड़ने से रोकते हैं।इन मेवों में सोडियम बहुत ही कम और पोटैशियम हाई मात्रा में होता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।काजू में एंटी ओक्सिडेंट जैसे विटामिन ई और सेलनियम भी होते हैं जो कि कैंसर से बचाव करता है। इसके साथ ही इसमें जिंक होता है जो कि संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
तो स्नैक्स के रूप में दूसरी चीजों को खाने की बजाय काजू का सेवन करें और हेल्दी रहें।
ImageCourtesy@Gettyimages
Read more Article on Depression in Hindi