लिप ग्लॉस से न सिर्फ आपके होंठ खूबसूरत लगते हैं, बल्कि उनमें नमी भी बनी रहती है। यही कारण है कि अगर आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती हैं, तो आपके होंठ सॉफ्ट रहते हैं। मगर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर लिप ग्लॉस में केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे कई बार प्रयोग करने पर होंठ काले पड़ जाते हैं और भद्दे लगने लगते हैं। लिप ग्लॉस आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। ये पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इससे आपके होठों को कोई नुकसान भी नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं कि घर पर किस तरह लिप ग्लॉस बनाएं।
क्यों फटते हैं आपके होंठ
अगर आप लगातार होंठों को चाटते रहते हैं तोये आपके होंठो के फटने का एक बड़ा कराण बन सकता है। मुंह की लार हाज़मे के एंजाइम से बनी होती है और इससे सुरक्षा कवच खराब हो जाता है। खूब पानी पीने से होंठों को नमी मिलती है। होंठों को चाटने की बजाय ढेर सारा पानी पीते रहें।
इसे भी पढ़ें:- डार्क सर्कल्स, ढीली त्वचा और दाग-धब्बे होंगे दूर, घर पर खुद बनाएं कीवी से बना स्पेशल स्किन टोनर
किन सामानों की पड़ेगी जरूरत
- ऑयल
- वैक्स
- फ्लेवर के लिए मिंट ऑयल, लैवेंडर ऑयल या शहद (मनपसंद फ्लेवर)
- मनपसंद फूड कलर
- नारियल का तेल
- छोटा कंटेनर
कैसे बनाएं लिप ग्लॉस
- सबसे पहले एक बर्तन में वैक्स व पिपरमिंट ऑयल को गरम करें और उसे लगातार चलाते रहें।
- जब वैक्स पूरी तरह से पिघल जाए तब उसे आंच से उतार दें।
- अगर आपको वैक्स आसानी से नहीं मिल रहा है, तो इसकी जगह पेट्रोलियम जैली का प्रयोग करें।
- याद रहे जब भी आप वैक्स में कोई भी फूड कलर डाल रहीं हों तो वैक्स गर्म हो। इससे मिश्रण अच्छे तरीके से वैक्स में मिल जाता है और रंग भी आ जाता है।
- इस मिश्रण में एक चम्मच तेल और फूड कलर मिला कर अच्छी तरह से चलाएं। आप चाहें तो इसमें शहद या वेनिला फ्लेवर भी मिला सकती हैं, जिससे लिप ग्लॉस खुश्बूदार, चमकदार लगने लगेगा।
- इस मिश्रण को 20 मिनट व एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- इस मिश्रण के गाढ़ा हो जाने के बाद इसे कंटेनर में डाल दें। आपका लिप ग्लॉस अब तैयार है।
इसे भी पढ़ें:- इन 5 फलों में होते हैं ब्लीचिंग के गुण, चेहरे की स्किन को करें प्राकृतिक ब्लीच
क्यों फायदेमंद है ये स्पेशल लिप ग्लॉस
इस प्राकृतिक लिप ग्लॉस से आपके होंठों को सूरज की अल्ट्रावॉइलेट किरणों से सुरक्षा मिलेगी। आपके लिप कभी काले नहीं पड़ेंगे। लिप ग्लॉस में मॉश्चरराइजर मिलाने के लिए विटामिन ई का प्रयोग कर सकती हैं। अगर आप मेंथाल फ्लैवर चाहती हैं तो किसी मेडिकल स्टोर से मेंथाल फ्लेवर ले सकती हैं। लिप ग्लॉस को एसपीएफ युक्त बनाना है तो सनस्क्रीन का प्रयोग भी कर सकती हैं। लेकिन सनस्क्रीन के इस्तेमाल के पहले यह जांच लें कि यह होंठों के लिए अच्छा है या नहीं।
हाथ से न लगाएं लिप बाम
उंगलियों से लिप बाम लगाने का सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि अक्सर हमारी उंगलियों पर बीमारियां फैलाने वाले कई बैक्टीरिया और वायरस चिपके होते हैं। इन बैक्टीरिया को देख पाना संभाव नहीं होता है। आप जाने कितनी चीजों को छूते है और उसके बाद होंठों पर उंगली से लिपबाम लगा लेते है, जिससे बैक्टीरिया होंठ पर पंहुच जाते है। जिससे शरीर में भी बैक्टीरिया चले जाते है जो सेहत को नकसान पंहुचाते है। अगर आप भी उंगलियों से लगाया जाने वाला लिप-बाम यूज करती हैं तो अभी भी मौका है उसे बदल डालिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Skin Care in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version