
प्रेगनेंसी में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। इस समय महिलाओं को शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होता है। जिसकी वजह से महिलाओं के शरीर में कई लक्षण देखने को मिलते हैं। प्रेगनेंसी की पहली व दूसरी तिमाही में महिलाओं को इतनी समस्या नहीं होती, जितनी तीसरी तिमाही में होती है। प्रेगनेंसी के अंतिम तीन महिनों में महिलाओं को खुद के साथ ही बच्चे का भी पूरा ध्यान रखना होता है। इस समय अधिकतर महिलाओं को पेट में ऐंठन और दर्द का सामना करना पड़ता है। साथ ही गर्भ में पल रहे भ्रूण के आकार में वृद्धि होने की वजह से उनके पेट के निचले हिस्से में दबाव उत्पन्न होता है। इसकी वजह से गर्भावस्था में ये दौर चुनौतीपूर्ण रहता है। हालांकि इस समय प्रेगनेंट महिलाओं के पेट में दर्द होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।
इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में महिला के पेट में होने वाले दर्द के घरेलू उपायों के बारे में बता रहें हैं। इन उपायों को अपनाकर आप पेट के दर्द को कम कर सकते हैं।
प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में महिलाओं के पेट दर्द का घरेलू उपाय - Home remedies for Stomach Pain In Pregnancy Third Trimester
प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं और ये लक्षण हर तिमाही में बदलते रहते हैं। दरअसल प्रेगनेंसी में महिला के शरीर के हार्मोन व गर्भ में पल रहे बच्चे के आकार, पोषण व अन्य स्थितियों की वजह से कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। आगे जानते हैं प्रेनगेंसी की तीसरी तिमाही में पेट दर्द के घरेलू उपाय।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में बढ़ गया है ब्लड शुगर, तो कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
गर्म पानी से स्नान करें
प्रेगनेंसी के तीसरी तिमाही में जिन महिलाओं को पेट में दर्द महसूस होता है, उन्हें हल्के गर्म पानी से स्नान करना चाहिए। पेट दर्द को कम करने में ये एक कारगर उपाय है। इस समय गर्म पानी से स्नान करने से महिला के शरीर की मांसपेशियां लचिली होती है। जिससे उनको दर्द में आराम मिलता है। अगर पेट में दर्द होने पर महिला दिन में दो बार तक स्नान कर सकती हैं। इसके अलावा गर्म पानी की बोतल से पेट की सिकाई भी कर सकते हैं। लेकिन दर्द लगातार हो रहा हो तो इस स्थिति में अपने डॉक्टर से अवश्य मिलें।
कुछ घंटों के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा आहार लें
प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में महिलाओं के पेट में दर्द होने की समस्या एक आम बात है। इस समय कई कारणों की वजह से महिलाओं को पेट में दर्द महसूस होता है। एक बार में अधिक खाना खा लेना भी इस समय पेट दर्द की वजह बन सकता है। ऐसे में महिलाओं को कुछ घंटों के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा आहार खाना चाहिए। इससे खाने को पचाने में पेट में दबाव नहीं बनेगा। साथ ही पेट का दर्द कम होने लगेगा।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में महिलाओं के शरीर के हार्मोन तेजी से बदलते हैं। ऐसे में उनको पेट दर्द व अन्य लक्षणों को कम करने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। शरीर के अंगों को स्ट्रेच करने से मांसपेशियां लूज होती है और उनमें खिंचाब व ऐंठन नहीं होती है।
पेट को सपोर्ट करने वाली बेल्ट पहने
इस समय महिलाओं के पेट का आकार काफी बढ़ जाता है। तीसरी तिमाही तक भ्रूण का आकार लगभग पूरा हो चुका होता है। ऐसे में महिलाओं के पेट के निचले हिस्से में दबाव उत्पन्न होता है। जिसकी वजह से भी उनको पेट में दर्द होने लगता है।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द क्यों होता है? जानें इसका कारण और इलाज
पर्याप्त पानी पिएं
प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में आप पर्याप्त पानी पिएं। इससे आपको आपको कई तरह की समस्याएं दूर होती है। पर्याप्त पानी पीने की वजह से महिलाओं को गैस, पेट फूलना व ऐंठन की समस्या नहींं होती है। अधिकतर समय प्रेगनेंसी में गैस की वजह से ही महिलाओं को पेट में दर्द की समस्या होने लगती है।
इसके अलावा महिलाओं को प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में पेट भरपूर नींद लेनी चाहिए। दरअसल इस समय महिलाओं को गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी एनर्जी की जरूरत होती है। इस वजह से उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाहिए।