
प्रेगनेंसी में महिलाओं को कुछ न कुछ खाने के मन करता है। इस स्थिति में महिलाएं बिना कुछ सोचे समझें कुछ भी खट्टा या मीठा खा लेती हैं। इससे उनकी भूख तो शांत हो जाती है, लेकिन मीठा ज्यादा खाने की वजह से उनको कई अन्य समसयाएं हो सकती हैं। प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में भ्रूण का विकास तेजी से हो रहा होता है। इसकी वजह उनके शरीर हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उनकी कई परेशानियां का कारण बनते हैं। इस समय महिलाओं को डायबिटीज होने का खतरा अधिक होता है। इसके साथ ही कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में पेट में ऐंठन, पैरों में दर्द व सूजन के अलावा मतली व उल्टी आने की समस्या को भी महसूस होता है। प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कई रोग होने की संभावना होती है। इस लेख में आपको प्रेगनेंसी में हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के तरीके के बारे में बताया गया है।
इस पर ओपोलो अस्पताल की ऑन्कोलॉजी एंड रोबोटिक गायनेकोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सारिका गुप्ता ने बताया कि किस तरह से प्रेगनेंसी में हाई ब्ल्ड शुगर की समस्या को कम किया जा सकता है।
प्रेगनेंसी में हाई डायबिटीज के कारण
प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में इंसुलिन के बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसकी वजह से उन महिलाओं को भी डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है जिनमें पहले से डायबिटीज नहीं होती है। ये परेशानी अस्थाई होती है, जो प्रेगनेंसी के बाद ठीक हो जाती है। लेकिन प्रेगनेंसी में बच्चे और मां दोनों को ही खतरा हो सकता है। इसके साथ ही महिला को बीपी हाई होने की संभावना बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में फैटी लीवर पर इलाज कैसे करें इलाज? जानें डॉक्टर की राय
प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर का लेवल कितना होना चाहिए?
प्रेगनेंसी में डायबिटीज का लेवल के बारे में बताया गया है कि एक प्रेगनेंट महिला में ब्लड शुगर का स्तर खाना खाने से पहले 95 mg/dL तक होना चाहिए। जबकि खाने के एक घंटे बाद रक्त में शुगर का स्तर 140 mg/dL या उससे कम होना चाहिए। इसके अलावा दो घंटे में ये स्तर 120 mg/dL या उससे कम होना चाहिए।
प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर को कैसे करें कंट्रोल
प्रेगनेंसी में आहार का कार्बोहाइड्रेट पचने में ग्लूकोज में बदल जाता है। ग्लूकोज महिला व बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस समय ज्यादा शुगर युक्त आहार खाने से महिलाओं को बचना चाहिए। आगे जानते हैं प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या करें।
कार्बोहाइड्रेट वाले आहार न खाएं
जिन महिलाओं का वजन अधिक है या उनके परिवार में पहले किसी को डायबिटीज है, उन्हें कार्बोहाइटड्रेट वाली चीजों को कम खाना चाहिए।
संतुलित आहार खाएं
प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस समय महिलाओं को संतुलित आहार खाना चाहिए। इसमें में साबुत अनाज, सब्जियां, फल व घी का सेवन कर सकती हैं।
वजन को नियंत्रित रखें
प्रेगनेंसी में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए महिलाओं को अपने वजन को कंट्रोल रखना चाहिए। दरअसल वजन की वजह से महिलाओं को ब्लड शुगर व बीपी की समस्या होने का खतरा अधिक होता है।
एक्सरसाइज करें
प्रेगनेंसी में महिलाओं को खुद को फिट व रोगमुक्त रहने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव नियंत्रित होते हैं। जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है। लेकिन किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में हाई बीपी को कैसे कंट्रोल रखें? डॉक्टर से जानें खास टिप्स
दवाओं को सेवन करें
प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में आपको डॉक्टर के द्वारा दी जाने वाली दवाओं को सेवन सही समय पर करना चाहिए। डॉक्टर आपको इस समय होने वाली कई बीमारियों से बचाने के लिए कुछ दवाएं दे सकते हैं। इन दवाओं को बिना भूले खाएं। इससे आप और बच्चे को कई तरह की समस्याओं से सुरक्षित बनाया जा सकता है।