गर्दन पर छोटे-छोटे दाने को ठीक करने के लिएआजमाएं ये 5 घरेलू उपाय

Home Remedies To Treat Pimple on Neck: गर्दन पर पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को आजमाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्दन पर छोटे-छोटे दाने को ठीक करने के लिएआजमाएं ये 5 घरेलू उपाय


चेहरे पर पिंपल्स के बारें में तो आपने हजारों बार सुना होगा। चेहरे के पिंपल्स को ठीक करने के लिए कई उपाय भी बताए जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने गर्दन पर पिंपल्स के बारे में सुना है? गर्दन पर पिंपल्स दरअसल छोटे-छोटे दाने होते हैं, जो वैसे तो किसी भी मौसम में हो जाते हैं, लेकिन अक्सर पसीने और उमस वाले मौसम में ज्यादा होते हैं। गर्दन पर पिंपल्स देखने में लाल रंग के दानों जैसे दिखते हैं। इन पिंपल्स को कुछ घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है। अगर इन गर्दन के पिंपल्स का इलाज समय पर नहीं किया गया, तो ये गर्दन पर निशान भी छोड़ सकते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद लें।

एलोवेरा जेल लगाएं

गर्दन के पिंपल्स को दूर करने के लिए गर्दन पर एलोवेरा लगा सकते हैं। एलोवेरा स्किन को पोषण देकर पिंपल्स को ठीक करने में मदद करेगा। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह गर्दन के पिंपल्स को दूर करेगा। पिंपल्स पर एलोवेरा रात भर के लिए भी लगा सकते हैं या 15 से 20 मिनट लगाने के बाद नॉर्मल पानी से गर्दन को वॉश करें। 

चंदन का पेस्ट

चंदन रंग निखारने के साथ पिंपल्स को दूर करने में भी मदद करता है। गर्दन पर चंदन लगाने के लिए चंदन के पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को गर्दन पर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। जब  ये सूख जाए, तो सादे पानी से इसे धोएं। चंदन गर्दन के पिंपल्स को दूर करने के साथ उनके निशानों को भी हल्का करने में मदद करता है।

नींबू

नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। नींबू का गर्दन के पिंपल्स पर इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच नींबू का रस निकालें। अब इस रस को हाथ या कॉटन की सहायता से गर्दन के पिंपल्स पर लगाएं। गर्दन पर नींबू लगाने के बाद 5 से 10 मिनट के बाद धोएं। 

बेसन

गर्दन के पिंपल्स को दूर करने के लिए बेसन एक कारगर उपाय है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच बेसन में आधी चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं। बेसन स्किन से एक्सट्रा ऑयल को हटाकर पिंपल को दूर करने में मदद करेगा। वहीं दही स्किन को ठंडा रखने में मदद करेगी।

Home Remedies To Treat Pimple on Neck

शहद

शहद शरीर को स्वस्थ रखने के साथ स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है। गर्दन के पिंपल्स पर शहद का इस्तेमाल करने के लिए शहद को पिंपल्स पर लगाएं। शहद को 20 से 25 मिनट तक गर्दन पर लगा रहने दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स को दूर करने में मदद करते हैं।

गर्दन पर पिंपल्स कई कारणों से होते हैं। गर्दन पर पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। ध्यान रखें गर्दन पर ये उपाय लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर गर्दन पर पिंपल्स बार बार हो रहे है और ठीक भी नही हो रहे, तो डॉक्टर का परामर्श अवश्य लें क्योंकि कई बार गर्दन पर पिंपल्स की समस्या लंबी बीमारी और हार्मोनल कारणों से भी हो सकती है। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

लेमन ग्रास तेल से दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version