सर्दियों में त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। सर्दी में अक्सर बहुत से लोग एक्ने और पिंपल्स से परेशान रहते हैं। दरअसल, ठंडी हवा के संपर्क में आने पर हमारी त्वचा की नमी खो जाती है। ऐसे में स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे पर एक्ने-पिंपल्स की समस्या होने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी सर्दियों में होने वाले चेहरे के एक्ने व पिंपल्स को दूर कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि सर्दियों में होने वाले पिंपल्स को कैसे हटाएं? (Sardiyo Me Pimples Kaise Hataye) इस लेख में हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं -
सर्दियों में होने वाले पिंपल्स को दूर करने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Acne In Winters In Hindi
एलोवेरा जेल
त्वचा के लिए एलोवेरा को काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में होने वाले पिंपल्स को हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा के पिंपल्स, दाग धब्बे और सूजन को कम करता है। इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।
शहद
शहद मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। ये सभी गुण स्किन के एक्ने या पिंपल्स को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अपने चेहरे पर शहद लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
टी ट्री ऑयल
अगर आप सर्दियों में होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं, तो टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नारियल का तेल लें। इसमें 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल की मिक्स करें। अब कॉटन की मदद से इस से पिंपल्स पर लगाएं। लगभग 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। टी ट्री ऑयल में एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से एक्ने की समस्या दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे से पिंपल्स हटाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?
पपीता
पपीता हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन ए, विटमिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है और मुहांसों को दूर करता है। इसके लिए पपीता के गूदे को मैश करके अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद से सादे पानी से धो लें। ऐसा करने से एक्ने की समस्या दूर होगी और चेहरे पर कसाव आएगा।
नींबू का रस
नींबू का रस सर्दियों में होने वाले पिंपल्स को हटाने का सबसे आसान तरीका है। नींबू के रस में विटामिन सी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा के पोर्स को बंद होने से रोकता है और स्किन की सफाई करता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में गुलाब जल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए रखें। फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे के मुंहासे गायब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Acne-Pimples का रामबाण उपाय हैं मेथी के बीज, जानें कैसे करें प्रयोग