चिकनपॉक्स या मीजल्स होने के 3 से 5 दिन बाद स्किन पर रैशेज होना शुरू होते हैं। शुरूआत में ये लाल निशान चेहरे पर आते हैं और धीरे-धीरे ये गर्दन, हाथ, पैर, हथेली, पेट, कमर आदि तक फैल जाते हैं। लाल रैशेज धीरे-धीरे दानों का रूप लेकर खुजली, लालपन का कारण बनते हैं। चिकनपॉक्स या मीजल्स के निशान स्किन पर कई हफ्तों तक रहते हैं कई लोगों को जिंदगी भर इन निशान के साथ रहना पड़ सकता है। अगर आप इन निशान को हटाना चाहते हैं तो आसान उपाय अपनाएं। इस लेख में हम चेचक के दाग हटाने के लिए 5 आसान घरेलू नुस्खों पर चर्चा करेंगे। चेचक या चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए आपको सब्र रखना होगा क्योंकि कोई भी नुस्खा इन पर तुरंत असर दिखाना शुरू नहीं करता इसलिए आप जो भी नुस्खा अपनाएं उसे कई दिनों तक आजमाने के बाद आपको फर्क महसूस होगा। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. विटामिन ई तेल+नारियल के तेल से मिटाएं चेचक के दाग (Use vitamin E oil + coconut oil to cure chicken pox or measles mark)
चेचक के दाग हटाने के लिए विटामिन ई का इस्तेमाल फायदेमंद है और नारियल तेल से खुजली की समस्या दूर होती है। आपको बाजार में विटामिन ई की कैप्सूल आसानी से मिल जाएगी, उसे लेकर कैप्सूल को काटें और उसमें मौजूद ऑयल को बाउल में निकाल लें अब उसमें नारियल का तेल मिला लें, मिश्रण तैयार है। इस मिश्रण को आपको दाग पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ देना है, उसके बाद स्किन को साफ पानी से धो लें। आप इस नुस्खे को रोज आजमाएं तो धीरे-धीरे दाग कम होने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें- जानें चिकनपॉक्स के लिए कैसे करें नीम का इस्तेमाल
टॉप स्टोरीज़
2. चेचक या मीजल्स के निशान हटाने के लिए इस्तेमाल करें रोज़हिप ऑयल (Use rosehip oil to cure measles mark)
रोज़हिप ऑयल से लालपन और दाग-धब्बे दूर होते हैं। आप इस तेल को रोजाना लगाएं तो चेचक के दागों से छुटकारा पा सकते हैं। साल 2015 में एक स्टडी में भी बताया गया था कि रोज़हिप ऑयल को बारह हफ्तों तक रोजाना लगाने से स्किन में मौजूद निशान दूर होते हैं। हालांकि आपको रोज़हिप ऑयल को किसी अन्य तेल में मिलाकर लगाना होगा जैसे बादाम का तेल या नारियल का तेल।
3. चिकनपॉक्स या मीजल्स के निशान हटाने के लिए इस्तेमाल करें चंदन (Use sandalwood to cure chicken pox or measles mark)
चंदन से स्किन को आराम मिलता है और चिकनपॉक्स के निशान दूर होते हैं। आप चंदन की लकड़ी में कुछ बूंद पानी मिलाकर उसे घिसते हुए चंदन का पेस्ट बना लें या आप चंदन के पाउडर में पानी मिलाकर उसका पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन का पेस्ट स्किन के लिए फायदेमंद होता है। आप उस पेस्ट को दाग-धब्बों पर लगाकर छोड़ दें और आधे घंटे बाद धो लें, इससे निशान तो दूर होंगे ही साथ ही आपकी स्किन का इंफेक्शन, खुजली की समस्या और लालपन में भी कमी आएगी।
इसे भी पढ़ें- 'छोटी माता' या चिकनपॉक्स होने पर जरूर अपनाएं, ये असरदार घरेलू उपाय
4. चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए इस्तेमाल करें नींबू का रस (Use lemon juice to cure chicken pox mark)
चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में चेचक के दाग हटाने की क्षमता होती है। नींबू के रस से स्किन का पीएच बैलेंस मेनटेन होता है। नींबू के रस से स्किन साफ होती है और दाग-धब्बे हल्के होते हैं। ये नैचुरल एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है इसलिए नींबू स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप ताजा नींबू का रस निकालें और उसे दाग पर एप्लाई करें फिर 15 से 20 मिनट बाद स्किन को धो लें। कुछ लोगों को नींबू के रस से एलर्जी होती है तो वो लोग नारियल के तेल में मिक्स करके नींबू के रस को लगा सकते हैं या फिर अन्य नुस्खों को अपनाएं।
5. चेचक के दाग हटाने के लिए एलोवेरा जेल+शहद का इस्तेमाल करें (Use aloe vera jel + honey to cure measles mark)
आपकी स्किन पर चेचक के दाग हैं तो उसे हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद से आपको दाग में हो रही खुजली और लालपन से छुटकारा मिलेगा और एलोवेरा लगाने से दाग कम होंगे। हालांकि ये एक दिन में मुममिन नहीं है। आपको रोजाना रात में इन दोनों चीजों का मिश्रण चेहरे पर लगाना है और सुबह स्किन को धो लेना है। एलोवेरा के पत्तों से जेल निकालें और ताजे जेल में शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं।
चेचक या चिकनपॉक्स के दाग हटाने के लिए आप ओट्स, कोकोआ बटर, ऑलिव ऑयल, जोजोबा ऑयल, शिया बटर, बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Read more on Home Remedies in Hindi