चेहरे के पिंपल्स को दूर करने के लिए हम कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं। लेकिन पीठ के पिंपल्स पर हमारा ध्यान बहुत ही कम जाता है। अगर पीठ पर एक दो दाने हो जाए, तो हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है, क्योंकि इनंही 1-2 दानों से पूरे ठीक पर पिंपल्स फैल सकता है। पीठ पर पिंपल्स हर उम्र और वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, किशोरावस्था में यह समस्या ज्यादा देखने को मिली है। क्योंकि इस दौरान बच्चों के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। वहीं, कुछ लोगों में अनुवांशिक और ऑयली स्किन की वजह से पीठ (Back Acne Causes) में पिंपल्स की परेशानी हो जाती है।
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके कश्यप बताते हैं कि हर व्यक्ति के पीठ और कंधों पर पिंपल्स अलग-अलग तरह से निकलते हैं। कुछ लोगों के पीठ पर पस या फिर मवाद वाले दाने ज्यादा निकलते हैं। वहीं, कुछ लोगों के पीठ पर एक्ने की समस्या ज्यादा होती है। पीठ पर मौजूद पिंपल्स दानों की तरह होता है, जिसमें दर्द का अनुभव न के बराबर होता है।
किन कारणों से होता है पीठ पर पिंपल्स?
डॉक्टर बताते हैं कि शरीर में हार्मोनल बदलाव की वजह से किशोरावस्था में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन कुछ मामलों में पाचन में गड़बड़ी की वजह से भी पीठ पर पिंपल्स हो सकते हैं। खासतौर पर जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, जिनका पेट सही से साफ नहीं हो पाता है, उन्हें यह परेशानी ज्यादा होती है। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पीठ पर पिंपल्स निकल सकते हैं। खासतौर पर टीनेजर गर्ल्स और बड़ी उम्र की महिलाओं को ऐसी समस्या ज्यादा होती हैं। महिलाओं में यह समस्या पीरियड्स बंद होने के बाद खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं। अगर आपका पिंपल्स खुद-ब-खुद ठीक नहीं होता है, तो आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - दाढ़ी में डैंड्रफ, खुजली, रूखापान दूर करने और तेजी से दाढ़ी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
घरेलू उपाय से करें पीठ के पिंपल्स को दूर
पीठ का पिंपल्स आमतौर पर खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है। लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमाकर पीठ के पिंपल्स को दूर कर सकते हैं। यह नुस्खे पिंपल्स को दूर करने में बेहद ही प्रभावकारी सिद्ध होते हैं। अगर आपके पीठ पर पिंपल्स की समस्या है, तो गर्मियों में अपने पीठ पर नारियल तेल से मालिश करें। वहीं, सर्दियों के सीजन में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें मालिश के लिए तेल का इस्तेमाल?
पीठ पर तेल लगाने के लिए एक कटोरी नें। इसमें सरसों या फिर नारियल का तेल डालें। अब इसमें आधा चम्मच आजवाइन और लहसुन की 4 से 5 कली डालें। अब इस तेल को धीमी आंच पर पकाएं। करीब 5 से 6 मिनट बाद गैस को बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें। अगर आपके पास लहसुन नहीं है, तो आप मेथी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब तेल ठंडा हो जाए, तो इसे एक कांच के जार में छानकर रख दें। इसे बाद दिन में 3 बार इस तेल से मालिश करें।
सुबह नहाने से पहले और रात में सोने से पहले इस तेल से आप मालिश कर सकते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से पीठ पर मौजूद पिंपल्स दूर हो जाएंगे। साथ ही स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों की समस्या भी दूर हो सकती है। इस तेल से मालिश करने पर आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। अगर आपको फर्क न नजर आए, तो किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें। ताकि पिंपल्स के सही कारणों का पता चल सके और आप अपना उचित इलाज करवा सकें।
Read More Article On Skin Care In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version