अच्छी हाइट आपके व्यक्तित्व और सुंदरता में चार-चांद लगाती है। आप चाहे लड़के हो या लड़की, अच्छी हाइट आपकी पर्सनैलिटी में निखार लाती है। आप ज्यादा आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करते हैं। आमतौर पर लंबाई 18 वर्ष की आयु तक बढ़ सकती है क्योंकि हमारे शरीर में लंबाई बढ़ाने का सबसे प्रभावी ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन यानी एच जी एच होता है। जो पिट्युटरी ग्लैंड से निकलता है, इसी से हमारी लंबाई बढ़ती है। लेकिन अगर सही मात्रा में प्रोटीन और उचित मात्रा में आहार नहीं मिलता तो शरीर के विकास की प्रक्रिया रूक जाती है और लंबाई बढ़ना रूक जाती है। लेकिन जैसे ही हम 18 वर्ष की उम्र में पहुंचते हैं यह हार्मोन निकलना कम हो जाते है। जिससे आपकी हाइट बढ़ना रूक जाती है। लेकिन आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय है जिनकी मदद से ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन को उत्तेजित कर आप 21 साल की उम्र तक लंबाई बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको हाइट बढ़ाने के लिए कोई सप्लीमेंट नहीं बल्कि आयुर्वेदिक तरीको के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये—
हेल्दी डाइट है सबसे बेहतर विकल्प
पौष्टिक भोजन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस लम्बाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्वस्थ और पोषक आहार लें। कार्बोनेटेड पेय, संतृप्त वसा और अधिक चीनी लेने से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी लम्बाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पेय जैसे दूध, जूस तथा गाजर, मछली, चिकन, अंडे, सोयाबीन, दलिया, आलू, बीन्स और हरी सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें। साथ ही बादाम और मूंगफली जैसे नट्स तथा सेब और केले जैसे फल भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में मददगार होते हैं।
टॉप स्टोरीज़
खाना न छोड़ें
आजकल लोग डाइट के चक्कर में खाना खाना छोड़ देते हैं। लेकिन अगर आप अपनी हाइट बढ़ाना चाहते हैं तो बिल्कुल भी भूखे न रहें। प्राकृतिक तरीके से लम्बाई बढ़ाने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को की मजबूत बनाने की बहुत आवश्यक होती है। एक दिन में छह भोजन लेकर आप अपने चयापचय को मजबूत बना सकते हैं। बीच-बीच में स्वस्थ भोजन लेने से अपके शरीर में कम वसा एकत्रित होगी और इस प्रकार आप प्राकृतिक रूप से अपनी लम्बाई को बढ़ा पाएंगे।विटामिन 'डी' अपकी हड्डियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है, और सूरज की रोशनी विटामिन 'डी' का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। बस तेज धूप में न जाएं, इसका अधिकतम लाभ पाने के लिए सुबह या शाम के समय की धूप में बाहर जाएं और उसका पूरा लाभ लें।
इसे भी पढ़ें : इन 5 तरह की चोट और दर्द को ठीक करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे
ताड़ासन को बना लें गुरू
ताड़ासन कर शरीर की लम्बाई बड़ाई जा सकती है। छोटे बच्चे और टीनेजर ताड़आसन का नियमित अभ्यास कर अपनी लम्बाई 6 फुट तक भी बढ़ा सकते हैं| ताड़ासन करने के लिए दोनों हाथ ऊपर करके सीधे खड़े हो जायें, फिर गहरी सांस लें, धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाते जायें और साथ-साथ पैर की एडियां भी उठती रहें। पूरी एड़ी उठाने के बाद शरीर को पूरी तरह से तान दें और फिर गहरी सांस लें। ताड़ासन करने से स्नायु सक्रिय होकर विस्तृत होते हैं। इसी लिए यह कद बढ़ाने में सहायक होता है।
8 घंटे की नींद है पर्याप्त
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लम्बाई जीन पर निर्भर करती है। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवनशैली और शरीर की समग्र वृद्धि और विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय है। न सोने या कम नींद लेने का प्रतिकूल प्रभाव हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। पर्याप्त नींद यह सुनिश्चित करती है कि आपकी लम्बाई और वजन ठीक रहेंगे। क्योंकि नींद के दौरान शरीर में ऊतकों का विकास और निर्माण होता है। साथ ही पर्याप्त नींद लेने से लम्बाई को नियंत्रण करने वाले हार्मोन की वृद्धि होती है। इसलिए, एक दिन में कम से कम 7 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें : इन 5 तरह की चोट और दर्द को ठीक करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे
सही तरह से सोना है जरूरी
अनुचित मुद्रा में रहने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सिर और गर्दन झुकाकर चलने, खड़े रहने से लम्बाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल आपकी रीढ़ बाहर की ओर झुका देता है, बल्की लम्बाई को भी कम करता है। उचित आसन में रहने से अपकी मांसपेशियों को आराम मिलता है और लम्बाई बढ़ती है।शराब पीना और धूम्रपान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनते हैं। धूम्रपान या अल्कोहल लेने वाले व्यक्ति के विकास को और लम्बाई पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi