अक्सर रोजमर्रा के कामों में हमें चोट लगती है, खरोंच लगती है या मांसपेशियों में खिंचाव आदि के कारण दर्द की समस्या हो जाती है। इन छोटी-छोटी परेशानियों में कुछ घरेलू नुस्खों द्वारा तुरंत आराम पाया जा सकता है। कई बार सही समय पर सही उपचार न करने से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं, जैसे- अगर चोट लगने पर आप खून का बहना तुरंत नहीं रोकते हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है या शरीर में दर्द होने पर हर बार आप पेनकिलर खाते हैं, तो आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में ये आसान घरेलू नुस्खे रोजमर्रा की छोटी-मोटी परेशानियों में आपकी मदद करेंगे।
चोट लगने पर खून रोकना
अचानक चोट लगने के कारण खून निकलता है, तो बर्फ के प्रयोग से इसे बंद किया जा सकता है। इसके लिए जिस हिस्से से खून निकल रहा है वहां पर बर्फ को रगड़ें। बर्फ का स्पर्श ठंडा होता है इसलिए इससे दर्द कम महसूस होता है और ब्लड क्लॉटिंग तेज हो जाती है। एक बार ब्लड क्लॉटिंग हो जाए, तो खून अपने आप रुक जाता है। इसके अलावा चोट लगने पर फिटकरी को गीला करके इस पर इसे रगड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- अदरक का इस तरह करें इस्तेमाल, हर तरह का दर्द होगा दूर
सूजन दूर करना
सूजन दूर करने के लिए गर्म पानी से सिंकाई कर सकते हैं। जब गरम तापमान का संपर्क त्वचा से होता है, तो रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन कम हो जाती है। इसके लिए पानी को गर्म कीजिए और उसमें एक साफ कपड़े को भिगोकर सूजन वाली जगह पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें। जब तक सूजन समाप्त न हो जाये इस क्रिया को दिन में कई बार दोहरायें। गर्म पानी से सूजन वाली जगह की सफाई भी कर सकते हैं।
जलने पर घरेलू नुस्खे
अक्सर जल जाने पर आप पानी में हाथ डालते हैं या कोई और नुस्खा अपनाते हैं। इसके कारण छाला भी हो सकता है। हल्दी को जले हुए भाग पर लगाने से दर्द में तुरंत राहत मिलती है। इसके लिए हल्दी का पेस्ट बनाइए और जले हुए भाग पर लगाइए। जलने पर चूना लगाने से भी आराम मिलता है। यदि गर्म तेल के कारण कोई अंग जल जाता है और इस पर घाव भी हो जाता है, तो इसके लिए पुराने चूने का इस्तेमाल करें। एलोवेरा के पत्ते को काट कर जले हुए हिस्से पर लगाने से जलन से तुरंत राहत मिलती है और छाला भी नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं ये 5 मसाले, रोज करें प्रयोग
जब गर्म खाने से जल जाए जीभ
दही के सेवन से आपको बहुत ठंडक और आराम मिलता है। जीभ जलने पर एक चम्मच ठंडी दही को कुछ सेकेंड के लिये अपने मुंह में रखें। इसके अलावा आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं। शहद में प्राकृतिक और आराम देने वाले पदार्थ होते हैं, जिसे जली हुई जीभ के दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जीभ जलने पर एक चम्मच शहद को जीभ पर रखें और फिर उसे खाएं। पेपरमिंट वाले च्युइंग गम चबाने से आपकी जीभ को ठंडक पहुंचाती और आपको आराम मिलता है।
नसों में खिंचाव के कारण दर्द
मांसपेशियों में खिंचाव होने पर सबसे पहले आराम की सलाह दी जाती है। प्रभावित स्थान पर बर्फ लगाने से सूजन, ब्लीडिंग और दर्द में आराम मिलता है। मांसपेशियों में खिंचाव आने के बाद जितनी जल्दी आप बर्फ लगा सकते हैं, लगा लें। मांसपेंशियों में तनाव संबंधी समस्याओं के उपचार का सबसे असरदार तरीका है स्ट्रेचिंग। वे मांसपेशियां जो ज्यादा मजबूत और लचीली होती हैं, उनमें चोट लगने की संभावना कम होती है। अगर दिक्कत ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version