
अक्सर हम प्रकृति के दिए गए उपहारों की अनदेखी करते हैं, लेकिन जब यही उपहार हमसे छिन जाते हैं, तो इनकी अमूल्यता का हमें बोध होता है और हम पश्चाताप करने लगते हैं। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी होती है। जी हां आंखें भी प्रकृति द्वारा हमें दिया गया एक ऐसा ही अनमोल उपहार है जिससे हम दुनिया की सुंदरता का अवलोकन कर आनंदित होते हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए सजग रहना हमारे लिये प्राथमिकता पर होना चाहिए।
लेकिन कई बार आंखों की समस्याएं हमें आ घेरती हैं। ऐसी ही एक समस्या है आई स्टाई (Eye Sty)। दरअसल आई स्टाई आंखों में होने वाला एक प्रकार का इंफेक्शन है जिसमें पलक पर या आंख के निचले भाग में एक लाल रंग की चोट जैसी दिखती है। हालांकि ये स्टाई हानिरहित होते हैं, इनमें वे खुजली या दर्द भी हो सकता है। इसलिये हम आपको बता रहे हैं आई स्टाई से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू उपचार।
इसे भी पढ़ें : आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें ये एक्सरसाइज
एलोवेरा
एलोवेरा आंखों की समस्याओं के लिए एक सरल और प्रभावशाली घरेलू उपचार है। यह स्टाई को भी ठीक करता है उपचार के लिए एलोवेरा जूस को शहद और एल्डरबेर्री चाय के साथ मिलाकर इस द्रव्य मिश्रम से आंखों को दिन में दो बार धोने से न सिर्फ आंखों से आई स्टाई की समस्या दूर होती है बल्कि आंखें साफ और सुंदर भी होती हैं। आंखों को स्वस्थ एवं सशक्त बनाए रखने में त्रिफला जल भी काफी गुणकारी है।
आप आम दिनों में भी इसकी मदद से आंखओं साफ और रोग मुक्त रख सकते हैं। इसके प्रयोग के लिए किसी साफ-सुथरे मिट्टी या फिर स्टील के पात्र में दो चम्मच त्रिफला चूर्ण रात्रि एक गिलास पानी में भिगो कर, प्रात: स्वच्छ हाथों से खूब मलकर साफ कपड़े में छान लें। अब इस जल से आंखों को धीरे-धीरे छींटे मारकर धोना चाहिए जिससे प्राकृतिक पोषण मिलता है।
धनिये के बीज
स्टाई के इलाज के लिए धनिये के बीज बहुत प्रभावी होते हैं। उपचार के लिए सबसे पहले पानी में धनियों के कुछ बीज डालें और उबाल लें। अब बीडों को पानी से छानकर बाहर कर दें और इस पानी से आंखों को धोएं। इस उपचार को दिन में कई बार दोहराएं, जल्द ही स्टाई की समस्या दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : डार्क सर्कल से निजात दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
गुलाब जल
आंखों में संक्रमण के लिए गुलाबजल अच्छा उपचार होता है। संक्रमण या स्टाई से बचने के लिए 2 से 3 बूंदें गुलाबजल आंखों में डालने से तीन दिन के अंदर ही संक्रमण को प्रभावी ढंग से ठीक किया जा सकता है। ये आंखों को साफ रखने के साथ - साथ अन्हें तरो-तजा बनाता है उनकी थकान भी दूर करता है।
लहसुन का रस
लहसुन के रस में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो आई स्टाई को दूर करने में मददगार होते हैं। उपचार के लिए ताजा लहसुन का रस स्टाई पर लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि कैसे भी यह रस आंख के भीतर न जा पाए। सूख जाने पर इसे हल्के कुनकुने पानी से धो दें। इससे न केवल दर्द कम होगा बल्कि सूजन भी जाती रहेगी।
ग्रीन टी बैग
ग्रीन टी के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और यह स्टाई के इलाज में भी बेहद कारगर होती है। यह आंखों में एलर्जी के लिए भी फायदेमंद होता है। आई स्टाई को ठीक करने के लिए एक कुनकुने टी बैग को स्टाई की जगह रख दें और ठंडा होने तक वहीं रखा रहने दें। इससे दर्द तो जल्द दूर होगा ही साथ ही सूजन भी कम हो जाएगी। इसके अलावा एक कप पानी में दो ग्रीन टी को डाल कर उबालें, फिर इसे पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें। इससे मिश्रण से आंखों को दिन में दो बार तब तक धोएं जब तक समस्या का समाधान न हो जाएं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Eye Care