Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Varnit Yadav , Fitness Coach

जिम जाने से पहले वार्म-अप क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

जिम शुरू करने से पहले अक्सर लोगों को वार्म-अप करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्यों है? आइए लेख में जानें -

Why Is It Important To Warm Up Before Going To The Gym In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे और शरीर में फैट के जमा होने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने, खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए अक्सर लोग जिम करते हैं। ऐसे में जिम में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अक्सर लोगों को वार्म-अप करने की सलाह दी जाती है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि जिम से पहले वार्म-अप करना क्यों जरूरी होता है? ऐसे में आइए न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज प्रोफेशनल, फिटनेस कोच वर्णित यादव (Nutrition and Exercise Professional, Fitness Coach Varnit Yadav) से जानें जिम जाने से पहले वार्म-अप क्यों जरूरी है?

जिम जाने से पहले वार्म-अप क्यों जरूरी है?

फिटनेस कोच वर्णित यादव के अनुसार, "वार्म-अप आपके शरीर को रेस्ट मोड से वर्क मोड में लाने का एक अच्छा तरीका है।"

फिटनेस कोच वर्णित यादव आगे कहते हैं कि, "वार्म-अप करना जरूरी होता है क्योंकि ये आपके शरीर का टेम्परेचर यानी तापमान को बढ़ाने में मदद करते हैं और साथ ही आपके जोड़ों को उस लोड को सहने के लिए तैयार करते हैं, जिसको वे एक्सरसाइज के दौरान उठाने वाले हैं और उससे एक्सरसाइज करने वाले हैं।"

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में एक्सरसाइज से पहले लंबा वार्म-अप क्यों है जरूरी? फिटनेस एक्सपर्ट से जानें

why warm up before gym is important in hindi 01 (7)

वार्म-अप करने के फायदे

फिटनेस कोच वर्णित यादव कहते हैं कि, "एक असरदार वार्म-अप आपको उन सभी जरूरी मसल ग्रुप में ब्लड फ्लो को रीडायरेक्ट करने देता है, जिन्हें ट्रेन किया जाना है। यह चोट और किसी भी तरह की दुर्घटना के रिस्क को कम करता है। इसके साथ ही, अगर सही तरीके से किया जाए तो सही ट्रेनिंग स्पेसिफिक वार्म-अप परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।"

चोट से बचाव करे

एक्सरसाइज करने से पहले वार्म-अप करने से मांसपेशियों का खिंचाव से बचाव करने, एक्सरसाइज के दौरान किसी भी तरह की चोट से बचाव करने, खिंचाव से बचाव करने और शरीर को फ्लैक्सिबल करने में मदद करता है।

मांसपेशियों को रिलैक्स करे

नियमित रूप से वार्म-अप करने से मांसपेशियों को रिलैक्स करने, इनको एक्सरसाइज के लिए तैयार करने और एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों को अचानक से लगने वाले झटके से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: हाथ-पैरों में अचानक होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर से जानें इसके कारण

शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी बेहतर करे

जिम में एक्सरसाइज करने से पहले नियमित रूप से वार्म-अप करने से शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे जोड़ों की स्पीड में सुधार करने और एक्सरसाइज को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है।

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

जिम में एक्सरसाइज शुरू करने से पहले वार्म-अप करने से शरीर में मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन के फ्लो को बेहतर करने और शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे मांसपेशियों को एक्सरसाइज के लिए तैयार करने और एक्सरसाइज को बेहतर तरीके से करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

जिम करने से पहले वार्म-अप करने से चोट या इंजरी से बचाव करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी को बेहतर करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, जोड़ों को रिलैक्स करने और शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन ध्यान रहे, हैवी एक्सरसाइज एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • हर रोज एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

    रोज एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, मांसपेशियों को मजबूती देने, शरीर को एनर्जी देने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, हार्ट को हेल्दी रखने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, स्ट्रेस को कम करने, याददाश्त को बेहतर करने, हड्डियों को मजबूती देने और ब्रेन को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।
  • रोज कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए ब्रिस्क वॉक करें, साइकिलिंग करें, स्विमिंग करें, रस्सी कूदें, एरोबिक्स करें और योग करें। इनको नियमित रूप से स्वास्थ्य में सुधार करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, शरीर को एनर्जी देने, स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना क्या खाएं?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडे जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

Read Next

10 मिनट सीढ़ी चढ़ने-उतरने या दौड़ने से, किससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 03, 2026 21:03 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 03, 2026 21:03 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Varnit Yadav

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content