Fri Oct 30, 2026 | 08:01 PM IST

Medically Reviewed by Dr Naveen Polavarapu , Gastroenterologist

बच्चा कोई छोटी चीज गलती से निगल ले तो क्या करना चाहिए? डॉक्‍टर से जानें

छोटे बच्चे कभी-कभी छोटे खिलौने, सिक्के, सेफ्टी पिन, बटन, लकड़ी, कांच, चुंबक, बैटरी या दूसरी बाहरी चीजें निगल सकते हैं। अगर ऐसी स्‍थ‍ित‍ि हो, तो जानें आपको क्‍या कदम उठाने चाह‍िए?
बच्चा कोई छोटी चीज गलती से निगल ले तो क्या करना चाहिए? डॉक्‍टर से जानेंबच्चा कोई छोटी चीज गलती से निगल ले तो क्या करना चाहिए? डॉक्‍टर से जानें

What To Do If Child Swallows Small Object Accidentally?: अगर बच्‍चा क‍िसी चीज को गलती से न‍िगल ले, तो सबसे पहले न खुद पैन‍िक हों और न बच्‍चे को पैन‍िक करें, इससे बच्‍चे के गले में चीज अटक सकती है। शांत रहें और अगर बच्‍चा क‍िसी चीज के गले में होने से सांस नहीं ले पा रहा है, रो रहा है या कुछ बोल नहीं पा रहा है, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें। अगर बच्चा सामान्य रूप से सांस ले रहा है और उसने मोती जैसी छोटी, चिकनी और बिना नुकीले किनारों वाली चीज निगल ली है, तो वह अक्सर मल के रास्ते शरीर से बाहर निकल सकती है। बच्चे को पानी पिलाएं, उस पर नजर रखें और डॉक्‍टर से सलाह लें। बच्चे को उल्टी कराने की कोशिश न करें और न ही खुद से उसके गले या शरीर से वस्तु निकालने का प्रयास करें। आगे जानें इमरजेंसी की स्‍थि‍त‍ि कब होती है और बच्‍चे के वस्‍तु न‍िगलने पर उसे इमरजेंसी में ले जाना क्‍यों जरूरी है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Naveen Polavarapu, Senior Consultant Gastroenterologist, Liver Specialist & Advanced Therapeutic Endoscopist & Endosonologist At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

Harvard Medical School के मुताबि‍क,

भोजन नली के तीन हिस्सों में बाहरी वस्तु फंसने की आशंका सबसे ज्यादा होती है-

  • कॉलर बोन के आस-पास का हिस्सा।
  • छाती के बीच का हिस्सा।
  • पसलियों के निचले हिस्से के पास, जहां भोजन नली पेट से मिलती है।
  • श‍िशु के शरीर में फंसी वस्‍तु की पोजीशन पता करने के ल‍िए सीटी स्‍कैन क‍िया जाता है और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की मदद से वस्‍तु को बाहर न‍िकाल ल‍िया जाता है। हालांक‍ि, हर केस में सर्जरी नहीं होती। कई मामलों में मल के जर‍िए वह वस्‍तु 24 घंटों के भीतर शरीर के बाहर आ जाती है।

बाहरी वस्तु निगलने के लक्षण

  • अगर बच्चे के मुंह से लार टपक रही है,
  • निगलने में परेशानी हो रही है,
  • उल्टी आ रही है,
  • सीने या पेट में दर्द है,
  • खांसी, घरघराहट या सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो हो सकता है बच्‍चे ने क‍िसी बाहरी वस्‍तु को न‍िगल ल‍िया हो। ऐसी स्‍थि‍त‍ि में तुरंत डॉक्‍टर के पास जाएं।

यह भी पढ़ें- शिशु को जरूरत से ज्यादा दूध पिलाना हो सकता है खतरनाक, जानें 5 बड़े नुकसान

पीठ पर थपकी दें

बच्चे को थोड़ा आगे झुकाकर पीठ के बीच पांच बार थपकी दें। अगर वस्तु भोजन नली में फंसी है, लेकिन बच्चा सांस ले पा रहा है, तो घरेलू तरीके से उसे निकालने की कोशिश न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

क‍िसी वस्‍तु को न‍िगलने से बच्‍चे को क्‍या नुकसान हो सकते हैं?

what-to-do-of-child-swallow-something-accidentallywhat-to-do-of-child-swallow-something-accidentally

1. सांस लेने में परेशानी

अगर वस्तु सांस की नली में फंस जाए, तो बच्चे का दम घुट सकता है। इससे खांसी, घरघराहट और हो सकती है।

2. बैटरी से गंभीर चोट

बटन बैटरी शरीर के अंदर केम‍िकल प्रतिक्रिया पैदा करके भोजन नली को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।

3. भोजन नली में रुकावट

वस्तु भोजन नली में फंसने से बच्चे को असहज महसूस होता है। इससे दर्द, उल्टी और निगलने में परेशानी हो सकती है।

4. ट‍िशूज को नुकसान

एक से अधिक चुंबक निगलने पर वे आपस में च‍िपक सकते हैं। इससे ट‍िशूज में छेद हो सकता है।

5. आंतों में चोट

नुकीली वस्तुएं जैसे पिन या कांच भोजन नली, पेट और आंतों की दीवारों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे ब्‍लीड‍िंग या इंफेक्‍शन का खतरा रहता है।

वस्‍तु न‍िगलने पर बच्‍चे को तुरंत इमरजेंसी में लेकर जाएं

  • अगर बच्चे ने बटन बैटरी, चुंबक या नुकीली चीज निगल ली है, तो लक्षणों का इंतजार न करें और बिना देर किए अस्पताल जाएं।
  • बच्चा सामान्य दिख रहा हो, तब भी बटन बैटरी और चुंबक शरीर के अंदर गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं।
  • ज्यादातर छोटी और नुकसान न पहुंचाने वाली वस्तुएं कुछ दिनों में मल के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाती हैं, लेकिन बच्चे में कोई नया लक्षण दिखाई दे या पहले से मौजूद लक्षण बढ़ने लगें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

अगर बच्‍चा क‍िसी चीज को नि‍गल ले, तो पैन‍िक न हों और शांत रहें ताक‍ि बच्‍चा भी पैन‍िक न हो। डॉक्‍टर से तुरंत संपर्क करें। अक्‍सर मोती जैसी छोटी चीज मल के साथ शरीर के बाहर न‍िकल जाती है, लेक‍िन क‍िसी वस्‍तु के न‍िगलने पर इंतजार न करें और अस्‍पताल जाएं। क‍िसी वस्‍तुल को न‍िगलने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है, बैटरी से गंभीर चोट लग सकती है, भोजन नली में रुकावट आ सकती है, ट‍िशूज को नुकसान पहुंच सकता है, आंतों में चोट का खतरा भी रहता है। अगर बच्चे के मुंह से लार टपक रही है, निगलने में परेशानी हो रही है, उल्टी आ रही है, सीने या पेट में दर्द है, ताे यह क‍िसी वस्‍तु को न‍िगलने के लक्षण हो सकते हैं। अगर श‍िशु क‍िसी वस्‍तु को न‍िगल लेता है, तो इससे बच्‍चे को सांस लेने में परेशानी हो सकती है, शरीर के अंदरूनी ह‍िस्‍से में नुकीली चीजों से चोट लगने का खतरा रहता है, भोजन नली में रुकावट आ सकती है, ट‍िशूज को नुकसान पहुंच सकता है और आंतों में चोट लगने का खतरा भी रहता है।

image credit: magnific

FAQ

  • बच्चे के गले में कोई वस्तु फंस जाने पर कैसे पहचानें?

    अगर कोई वस्तु सांस की नली में फंस गई है, तो बच्चे को अचानक तेज खांसी, सांस लेने में परेशानी या आवाज निकालने में दिक्कत हो सकती है।
  • बच्चा कोई वस्तु निगल ले तो क्या उसे उल्टी करवाना ठीक है?

    नहीं, बच्चे को जबरदस्ती उल्टी नहीं करवानी चाहिए। ऐसा करने से वस्तु दोबारा भोजन नली से गुजरते समय चोट पहुंचा सकती है या सांस की नली में जा सकती है।

Read Next

→ छोटे बच्चे को बार-बार पॉटी आने के हो सकते हैं ये 5 कारण, बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2026 18:50 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu