Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Doctor Verified

गलती से बच्चे को दे दी एक्सपायरी दवा, तो क्या करें? बता रहे हैं डॉक्टर

बच्चों को एक्सापयरी डेट वाली दवा देने पर पेरेंट्स अक्सर घबरा जाते हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं।  

What to do if you give expired medicine to child: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम बदल रहा है। मौसम बदलने के कारण घर-घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। खासकर बदलता मौसम बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इस मौसम में बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं हो रही है। कई बार बच्चों को रात को अचानक से बुखार आता है और पेरेंट्स उन्हें बिना किसी डॉक्टरी सलाह के दवा दे देते हैं। बच्चों की बीमारी को देखकर कई बार पेरेंट्स दवा की एक्सपायरी डेट तक चेक करना भूल जाते हैं।

पेरेंट्स जल्दबाजी में बच्चों को एक्सपायर दवा (Health Side effects of Expired Medicine) देते हैं और फिर बाद में परेशान होते हैं कि अब क्या करें?  बच्चों पर एक्सपायरी दवा का असर न हो, इसके लिए पेरेंट्स उन्हें जबरन उल्टी करवाते हैं और कई तरह की कोशिश करते हैं। बच्चों को एक्सपायर दवा (Expired Medicine) देने पर क्या करना चाहिए आज इस लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे। इससे संबंधित एक वीडियो लखनऊ के आनंद केयर क्लीनिक के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण आनंद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ेंः शिशु के दिमागी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके बारे में 

Expired-Medicine-ins 

बच्चों को एक्सपायर दवा देने पर क्या करें?- What to do if you give expired medicine to child

डॉ. तरुण आनंद के अनुसार, 'बच्चों को एक्सपायर दवा देने पर पेरेंट्स को तुरंत पैनिक करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे कि आपका बच्चा पहले से ही बीमारी से परेशान है और आपके द्वारा दी गई दवा को पीने के बाद आप गुस्सा होंगे, उसे जबरन उल्टी करने के लिए कहेंगे, तो वो और भी ज्यादा परेशान हो जाएगा। इसलिए इस स्थिति में दिमाग को शांत करें। उसके बाद ही कोई एक्शन लें।' आइए इस लेख में आगे जानते हैं...

1. पावर हो जाती है खत्म

डॉक्टर का कहना है कि हर दवा पर न‍िर्माता कंपनी दवा की शीशी पर एक्सपायरी डेट ल‍िखती है। उस डेट का मतलब ये है कि दवा की पावर की गारंटी खत्म हो चुकी है। यानी अगर आप किसी एक्सपायरी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो यह आपकी समस्या को खत्म नहीं कर पाएगी। अगर आपने कभी बच्चों को एक्सपायर दवा दे भी दी, तो यह नुकसानदायक साबित नहीं होगा। इसलिए ज्यादा घबराएं नहीं।

2.  घबराने से बचें

अगर दवा कुछ दिन पहले ही एक्सपायर हुई है और यह दवा पीने के बाद आपको बच्चा सही लग रहा है, तो घबराने से बचें। एक्सपायरी दवा देने के बाद बच्चों को कम से कम 24 घंटों तक अपनी निगरानी में रखें। इस दौरान आपको बच्चे में किसी तरह की एलर्जी या कोई अन्य संकेत नजर आते हैं, तो बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ से बात करें।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप भी शिशु को करवाते हैं वीडियो कॉल पर बात? तो डॉक्टर से जानिए इसके नुकसान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tarun Anand (Pediatrician) Lucknow (@drtarunanandpedia)

3. उचित तरीके से निपटान करें

भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अपने घर से किसी भी अन्य एक्सपायर हो चुकी दवा को तुरंत हटाने की कोशिश करें। एक्सपायर हो चुकी दवाओं को कूड़ेदान में फेंकने की बजाय फार्मेसी स्टोर पर दें। कई कंपनियां एक्सपायर हो चुकी दवाओं को खत्म करने के लिए एक खास तरह का प्रोसेस अपनाती हैं, जो पर्यावरण के लिहाज से बहुत अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ेंः जन्म के कितने समय बाद करना चाहिए बच्चे का मुंडन? जानें डॉक्टर से

4. पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं

अगर आपने गलती से बच्चों को एक्सपायरी दवा दे भी दे, तो उसे ज्यादा से ज्यादा पिलाने की कोशिश करें। डॉक्टर का कहना है कि ज्यादा पानी पिलाने से दवा बच्चे के शरीर से यूरिन के फॉर्म में बाहर न‍िकल जाती है और ज्यादा एब्‍सॉर्ब नहीं हो पाएगी और बच्चे को नुकसान कम पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ेंः झटके से कभी न उतारें बच्चे की टी-शर्ट, उसे हो सकती हैं कंधों से जुड़ी समस्याएं

5. व्यवस्थित रहें

आगे बढ़ते हुए, दुर्घटनाओं से बचने के लिए दवाओं की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच करें और उन्हें व्यवस्थित करके रखने की कोशिश करें। डॉ. तरुण न्यू पेरेंट्स को सलाह देते हैं कि वह बच्चों की दवाओं का डिब्बा अलग रखें और उन दवाओं को महीने में एक बार जरूर चेक करें। जो दवाएं पहले एक्सपायर होने वाली हैं, उनका इस्तेमाल पहले करें।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

बच्चा गर्दन कब से संभालना शुरू करता है और ये क्यों जरूरी है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 01, 2024 11:11 IST

    Modified By : Ashu Kumar Das
  • Oct 01, 2024 11:11 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content