Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?

कई लोग सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं, लेकिन कई बार लोग अधिक ठंडे पानी से भी नहा लेते हैं, लेकिन ऐसा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आइए लेख में जानें -

What Problems Can Occur Due To Bathing With Very Cold Water In Hindi: सर्दियों में कई लोग ठंडे पानी से नहाते हैं। ठंडे पानी से नहाना लोगों के लिए कई बार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक ठंडे पानी से नहाना लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अधिक ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए गुरुग्राम के पारस हेल्थ के इंटरनल मेडिसिन विभाग के एचओडी, डॉ आरआर दत्ता (Dr. RR Dutta, HOD, Internal Medicine, Paras Health, Gurugram) से जानें ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?

ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? - Problems Occur Due To Bathing With Very Cold Water?

डॉ. आरआर दत्ता के अनुसार, ज्यादा ठंडे पानी से नहाने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अधिक ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।

हार्ट पर पड़ता है असर

अधिक ठंडे पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिसके कारण ब्लड प्रेशर का स्तर तेजी से बढ़ता है, जिसके कारण हार्ट पर स्ट्रेस पड़ता है और दिल की धड़कन तेज हो जाती है। इसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रोक हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

what problems can occur due to bathing with very cold water in hindi 01 (5)

शरीर को लगता है शॉक

अधिक ठंडे पानी से नहाने से शरीर को शॉक लगता है। जिसके कारण दिल की धड़कन के तेज होने और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को शॉक से बचाने के लिए अधिक ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए।

ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

अधिक ठंडे पानी से नहाने से शरीर और ब्रेन को अचानक से शॉक लगता है। इसके कारण स्ट्रेस बढ़ने और कमजोर लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है, जो एक गंभीर स्थिति है।

इसे भी पढ़ें: क्या सच में ठंडे पानी से नहाने से वजन घटता है? डानें डॉक्टर से

श्वसन तंत्र पर स्ट्रेस होना

अधिक ठंडे पानी से नहाने से श्वसन तंत्र पर पड़ने वाले स्ट्रेस को बढ़ावा मिलता है, जिसके कारण लोगों को कई बार सांस खिंचने और सांस लेने में परेशानियां हो सकती हैं, खासकर अस्थमा की समस्या से पीड़ित लोगों को।

निष्कर्ष

कई लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन अधिक ठंडे पानी से नहाने के कारण लोगों को ब्रेन स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने, हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने, श्वसन तंत्र पर स्ट्रेस होने और शरीर को अचानक से शॉक लगने जैसी गंभीर परेशानियां होती हैं। ऐसे में अधिक ठंडे पानी से लोगों को नहाने से बचना चाहिए, खासकर किसी मेडिकल कंडीशन या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

Hot vs Cold Therapy: सर्दियों में जॉइंट पेन के लिए क्या है बेहतर? बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 13, 2025 13:15 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 13, 2025 13:15 IST

    Published By : Priyanka Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content