Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

आयुर्वेद के अनुसार 'लंघनम्' क्रिया क्या है और मोटापा कम करने में कैसे मददगार है?

आयुर्वेद में मोटापा कम करने के लिए 'लंघनम्' क्रिया को एक प्रभावी उपाय माना गया है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करके शरीर को हल्का बनाती है। इस क्रिया में हल्का भोजन, उपवास, शारीरिक गतिविधियां और अच्छा रूटीन फॉलो करना शामिल है। 

वर्तमान समय में मोटापा एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गया है। गलत खानपान की आदतें, शारीरिक गतिविधियों की कमी और खराब लाइफस्टाइल के कारण कई लोग बढ़ते वजन के कारण परेशान रहते हैं। आयुर्वेद में मोटापे को स्थौल्य कहा जाता है, जिसे कम करने के लिए कई तरह के नेचुरल तरीकों को अपनाया जाता है, जिसमें लंघनम् (Langhanam) एक जरूरी उपाय है। लंघन का मतलब होता है शरीर को हल्का बनाना और पाचन तंत्र को मजबूत करना। इसका उद्देश्य सिर्फ शरीर का वजन कम करना नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से हेल्दी बनाना भी है। इसलिए, आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि लंघनम् क्या है और यह मोटापा कम करने में कैसे फायदेमंद हो सकता है?

लंघनम् क्रिया क्या है?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार आयुर्वेद के अनुसार जब हम जरूरत से ज्यादा भोजन करते हैं या ऐसे भोजन करते हैं, जो आसानी से पचता नहीं है तो शरीर में अपचित यानी न पचने वाले पदार्थ जमा होने लगते हैं। इन्हें आम कहा जाता है, जिससे पाचन शक्ति कमजोर होने की समस्या हो सकती है और शरीर में ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है। लंघनम् एक ऐसी आयुर्वेदिक पद्धति है, जिसमें हल्का भोजन, उपवास, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां और अच्छी रूटीन अपनाया जाता है। इससे शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है और धीरे-धीरे शरीर की चर्बी कम होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन D की कमी से रुक जाता है वेट लॉस? एक्सपर्ट से समझें इनका कनेक्शन

मोटापा कम करने में लंघनम् कैसे फायदेमंद है?

आयुर्वेदिक डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार लंघन सबसे हमारी पाचन शक्ति को मजबूत बनाने का काम करता है। जब खाना अच्छी तरह पचता है तो शरीर को सही मात्रा में पोषण मिलता है और ज्यादा फैट जमा नहीं होता है। यह शरीर में जमे आम को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, लंघन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। जब हमारा मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है तो शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और जमी हुई चर्बी को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करने लगता है। इस कारण धीरे-धीरे व्यक्ति का वजन कम होने लगता है। लंघन क्रिया की मदद से शरीर में हल्कापन, ताजगी और एनर्जी महसूस होती है।

लंघनम् क्रिया करने का आसान तरीका क्या है?

आयुर्वेदिक डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, आयुर्वेद में लंघन के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाया जा सकता है। इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • इसके लिए आप हल्का औऱ आसानी से पचने वाला भोजन करें, जिसमें मूंग दाल, जौ, बाजरा, दलिया, हरी सब्जियां और सूप जैसे फूड्स शामिल करें।
  • भूख और जरूरत से ज्यादा भोजन करने से बचने की कोशिश करें और सिर्फ भूख लगने पर ही खाना खाएं।
  • अपने खाने में ज्यादा ऑयली, मीठे और तले मसालेदार खाने को शामिल करने से बचना चाहिए।
  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं, ताकि पाचन क्रिया को बेहतर रखा जा सके।
  • रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट की तेज वॉक करें, योग करें या हल्की एक्सरसाइज जैसी शारीरिक गतिविधियां करें।
  • रोजाना एक ही समय पर सोएं और जागें, इसके साथ ही खाने का समय भी तय रखें, क्योंकि नियमित रूटीन फॉलो करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: PCOS वाली महिलाओं में खराब नींद कैसे बनती है वजन बढ़ने का कारण? डॉक्टर से समझें विज्ञान

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि आयुर्वेद में लंघनम् एक सिंपल और नेचुरल तरीका है, जो शरीर को हेल्दी रखने और मोटापे को सही तरीके से कम करने में मदद करता है। लंघनम् क्रिया की मदद से पाचन शक्ति को बढ़ाने, शरीर में जमी ज्यादा चर्बी को कम करने और शरीर को हल्का बनाने में मदद मिलती है। अगर इसे संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और अच्छी लाइफस्टाइल के साथ अपनाया जाए तो लंबे समय तक हेल्दी वजन बनाए रखने और स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • सुबह खाली पेट क्या खाने से मोटापा बढ़ता है?

    सुबह खाली पेट हाई कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है।
  • कौन सी बीमारी से वजन बढ़ता है?

    वजन बढ़ने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इन समस्याओं में टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और फैटी लिवर जैसी समस्याएं शामिल हैं।

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस मौसम में जरूर खाएं जामुन, जानें इसके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 08, 2026 12:14 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jul 08, 2026 12:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content