Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

गर्मियों में 30 दिन लगातार छाछ पीने से डाइजेशन और स्किन पर क्या पड़ता है असर? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में छाछ पीना बहुत ही नॉर्मल है, लेकिन यह जानना जरूरी है कि जो लोग रोजाना 30 दिन तक छाछ पीते हैं, उन्हें क्या फायदे हो सकते हैं। इस लेख में आयुर्वेदाचार्य ने लगातार छाछ पीने के फायदे बताए हैं।

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पीना पड़ता है। इसमें छाछ भी शरीर को ठंडा रखने में बहुत मदद करती है और इस वजह से छाछ गर्मियों में सबका पसंदीदा ड्रिंक बन जाता है। अगर छाछ लगातार एक महीने तक पी जाए, तो इससे शरीर को क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं। यह जानने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की।

लगातार 30 दिन तक छाछ पीने के फायदे

डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद में छाछ को औषधीय गुणों वाला ड्रिंक माना जाता है, लेकिन अगर इसे सही मात्रा में और सही समय पर लिया जाए, तभी शरीर को इसके सभी औषधीय फायदे मिलते हैं। हालांकि यह जानना भी जरूरी है कि छाछ हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती, लेकिन जो रोजाना छाछ पी सकते हैं, उनके लिए छाछ पीना सेहतमंद हो सकता है।”

डाइजेशन के लिए बेहतरीन

डॉ. चेतन के मुताबिक, “छाछ में नेचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं। इससे डाइजेशन बेहतर होता है। गैस और ब्लोटिंग कम हो सकती है और पेट का भारीपन कम हो सकता है। गर्मियों में जिन लोगों को एसिडिटी या खाने पचने की समस्या रहती है, उन्हें इससे राहत मिल सकती है।”

छाछ पीने से शरीर ठंडा रहना

डॉ. चेतन के अनुसार, “आयुर्वेद के अनुसार छाछ शरीर के बढ़े हुए पित्त दोष को शांत करने में मदद करती है। इस वजह से शरीर की जलन कम हो सकती है और जिन लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण बेचैनी महसूस होती है, उन्हें राहत मिल सकती है।”

chaash for 30 days

यह भी पढ़ें- हाई बीपी से लेकर बैड कोलेस्‍ट्रॉल तक, हार्ट के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है छाछ? एक्‍सपर्ट से जानें

छाछ पीने से डिहाइड्रेशन कम होना

डॉ. चेतन कहते हैं, “गर्मी में ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से बाहर निकलते हैं। ऐसे में छाछ पीना फायदेमंद है, क्योंकि इसमें पानी, मिनरल्स और नमक का बैलेंस होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।”

छाछ पीने से वजन कंट्रोल में मदद मिलना

डॉ. चेतन ने कहा, “जो लोग बिना चीनी और कम नमक वाली छाछ पीते हैं, उनका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इससे लोगों में बार-बार कुछ खाने की आदत कम हो सकती है। छाछ लो-कैलोरी होने की वजह से वजन कम करने में सहायक है।”

छाछ पीने से स्किन में चमक आना

डॉ. चेतन कहते हैं, “लगातार छाछ पीने से शरीर में एनर्जी महसूस होती है और स्किन ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखती है। इसकी वजह आमतौर पर पेट का डाइजेशन बेहतर होना और शरीर का हाइड्रेट होना है।”

छाछ पीने का सही तरीका

डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद में छाछ पीने का सही समय और सही तरीका होना जरूरी है। जो लोग लगातार 30 दिन तक छाछ पीते हैं, उन्हें छाछ दोपहर को खाना खाने के बाद पीनी चाहिए। अगर छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिल दिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि छाछ पतली ही पीनी चाहिए ताकि डाइजेशन बेहतर तरीके से हो सके।”

किन लोगों को छाछ नहीं पीनी चाहिए?

डॉ. चेतन ने इन लोगों को छाछ न पीने की सलाह दी है।

  1. जिन लोगों को बहुत ज्यादा बलगम बनती है या साइनस की परेशानी होती है, उन्हें छाछ नहीं पीनी चाहिए।
  2. जिन लोगों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स लेने के बाद दस्त या पेट दर्द होता है, उन्हें छाछ से परेशानी हो सकती है।
  3. जोड़ों के दर्द वाले मरीजों को छाछ नहीं पीनी चाहिए। इससे शरीर में स्टिफनेस बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

डॉ. चेतन मानते हैं कि गर्मियों में लोगों को रोजाना दोपहर में छाछ पीनी चाहिए, लेकिन आयुर्वेद में रात के समय छाछ पीना सही नहीं माना जाता। इससे शरीर में कफ बढ़ता है और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को छाछ से कोई समस्या नहीं है, उन्हें डिहाइड्रेशन से बचने के लिए और डाइजेशन को बेहतर करने के लिए रोजाना छाछ पीनी चाहिए।

FAQ

  • क्या खट्टी छाछ पीना सेहत के लिए ठीक है?

    बहुत ज्यादा खट्टी छाछ पेट में एसिडिटी और गले में खराश पैदा कर सकती है। हमेशा ताजी या हल्की खट्टी छाछ का ही चुनाव करें।
  • क्या छोटे बच्चों को रोज छाछ दी जा सकती है?

    एक साल से ऊपर के बच्चों को गर्मियों में छाछ देना बहुत फायदेमंद है। यह उन्हें हाइड्रेटेड रखती है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।

Read Next

हाई बीपी से लेकर बैड कोलेस्‍ट्रॉल तक, हार्ट के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है छाछ? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 18:02 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 08, 2026 18:02 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content