Sun Oct 18, 2026 | 03:01 AM IST

Medically Reviewed by Dr Deebanshu Gupta , Cardiologist

एक्सरसाइज के बाद कितनी जल्दी सामान्य होता है हार्ट रेट? जानें इससे हार्ट हेल्थ के बारे में क्या पता चलता है

एक्सरसाइज के बाद दिल की धड़कन का तुरंत सामान्य होना जरूरी है। इससे पता चलता है कि आपकी हेल्थ ठीक है। अगर समय पर दिल की धड़कनें नियंत्रित न हो, तो यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत दे सकता है।
एक्सरसाइज के बाद कितनी जल्दी सामान्य होता है हार्ट रेट? जानें इससे हार्ट हेल्थ के बारे में क्या पता चलता हैएक्सरसाइज के बाद कितनी जल्दी सामान्य होता है हार्ट रेट? जानें इससे हार्ट हेल्थ के बारे में क्या पता चलता है

आमतौर पर एक्सरसाइज के बाद कुछ देर का रेस्ट जरूर करना चाहिए, ताकि शरीर को पूरा रेस्ट मिल सके। अगर कोई एक्सरसाइज के तुरंत बाद बिना कूल डाउन हुए अन्य शारीरिक गतिविधियों में इन्वॉल्व हो जाना हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डालता है। वैसे तो इसका समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। विशेषकर, हार्ट हेल्थ के लिए इसे सही नहीं माना जाता है। आखिर एक्सरसाइज के बाद सामान्य रिकवरी आपके हार्ट हेल्थ के बारे में क्या बताती है? आइए, जानते हैं  Dr. Deebanshu Gupta, Consultant Interventional Cardiologist, Sarvodaya Hospital, Jalandhar से।

एक्सरसाइज के बाद हार्ट रेट की सामान्य रिकवरी का क्या मतलब है?

recovery after exercise an important marker of heart health 01 (21)recovery after exercise an important marker of heart health 01 (21)

आपने अक्सर जिम इंस्ट्रक्टर को एक्सरसाइज के बाद कुछ देर के लिए आराम मुद्रा में आने के लिए कहते सुना होगा। ऐसा यूं ही नहीं कहा जाता है। असल बात यह है कि एक्सरसाइज के बाद शरीर को रिकवरी के लिए समय चाहिए होता है और हार्ट रेट का भी सामान्य होना आवश्यक होता है। साल 1999 में The New England Journal of Medicine में प्रकाशित एक शोध अध्ययन से पता चलता है एक्सरसाइज के बाद दिल की धड़कन का धीमी गति से सामान्य होना सही नहीं है। इसे आप स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी समझ सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर हार्ट रेट सामान्य होने में अधिक समय लेता है, तो व्यक्ति को इस स्थिति को संकेत समझना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉ. दिबांशु गुप्ता बताते हैं कि वर्कआउट ख़त्म होने के एक मिनट बाद धड़कन कम से कम 15 से 20 बीट (Beats) प्रति मिनट नीचे गिरनी चाहिए। यह स्वस्थ दिल के लिए जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक में CPR देना सही है या गलत? डॉक्टर ने बताया किन परिस्थितियों में होती है इसकी जरूरत

एक्सरसाइज के बाद हार्ट रेट से क्या पता चलता है?

ऑटोनॉमिक बैलेंस

डॉ. दिबांशु गुप्ता इसे सरल भाषा में समझाते हैं, "नर्वस सिस्टम का संतुलन कहा जाता है। जब कोई विगरस एक्सरसाइज करता है, तो इससे शरीर का सिम्पैथेटिक (लड़ो या भागो वाला) सिस्टम सक्रिय हो जाता है, जिससे दिल धड़कन बहुत तेज हो जाती है। वहीं, जैसे ही हम एक्सरसाइज बंद कर देते हैं, दिल की धड़कन तुरंत तनाव के सिग्नल को हटा देता है, जिससे दिल की धड़कन वापस धीमी हो जाती है। अगर एक्सरसाइज के बाद दिल की धड़कनों को सामान्य होने में अधिक समय लगता है, तो इसका मतल है कि दिल कमजोर है और भविष्य में दिल की बीमारियों का जोखिम है।"

दिल की कार्यक्षमता 

फिटनेस बेहतर हो, तो दिल की कार्यक्षमता में अपने आप सुधार होने लगता है। जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उनका हार्ट मजबूत होता है और ब्लड पंप भी बेहतर तरीके से करता है। जब हार्ट सही तरह से ब्लड पंप करता है, तो शरीर के हर हिस्से में आॅक्सीजन सप्लाई होती है। ऐसे में एक्सरसाइज करने के बाद हार्ट को सामान्य स्थिति में आने के लिए अधिक समय नहीं लगता है।

बीमारी का सटीक अनुमान

डॉ. दिबांशु गुप्ता बताते हैं कि एक्सरसाइज के बाद अगर दिल की धड़कन में धीमी गिरावट आती है यानी एक मिनट के आराम के बाद धड़कन केवल 12 बीट प्रति मिनट या उससे कम गिरती है, तो यह आने वाले समय में दिल की बीमारियों (कोरोनरी आर्टरी डिजीज) और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य गंभीर खतरों का एक बहुत बड़ा संकेत है।

यह भी पढ़ें: क्या स्टेंट लगने के बाद (एंजियोप्लास्टी) हार्ट अटैक आ सकता है? क्या कहती है रिसर्च और डॉक्टर की राय

एक्सरसाइज के बाद हार्ट रेट रिकवरी के लिए क्या करें?

अगर किसी वजह से एक्सरसाइज के बाद हार्ट रेट को सामान्य होने में समय लग रहा है, तो इसे इग्नोर न करें। जरूरी हो, तो डाॅक्टर के पास जाएं। यहां बताए गए टिप्स भी अपना सकते हैं, जैसे-

  • एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद लेटने से बचें। बॉडी को कूल डाउन होने के बाद 5-10 मिनट का वाॅक कर सकते हैं।
  • एक्सरसाइज के बाद बॉडी को हाइड्रेट करें। दरअसल, वर्कआउट के बाद शरीर से पसीने के लिए काफी इलेक्ट्रोलाइट्स बह जाता है। इसे संतुलित करने के लिए नींबू पानी आदि पिएं।
  • अगर आप एक दिन में 7 घंटे की नींद नहीं ले रहे हैं या ओवर ट्रेनिंग कर रहे हैं, तो यह कार्डियक हेल्थ के लिए सही नहीं है। बेहतर है कि इन चीजों को माॅनिटर करें।
  • अगर कोई दवा लेते हैं या अस्थमा के मरीज हैं, तो इस बात को समझें कि वर्कआउट के बाद दिल की धड़कनों को सामान्य होने में स्वस्थ लोगों की तुलना में अधिक समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या फिट लोगों को भी हार्ट अटैक आ सकता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

निष्कर्ष

एक्सरसाइज के बाद आपकी दिल की धड़कनें किस गति से सामान्य होती हैं, यह बात बहुत मायने रखती हैं। इससे पता चलता है कि आपका हार्ट हेल्थ कितना सही है? साथ ही प्रति मिनट हो रहे हार्ट बीट से यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में हार्ट से संबंधित कोई बीमारी होने का जोखिम तो नहीं है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या कॉफी या प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स लेने से भी हार्ट रेट रिकवरी धीमी हो सकती है?

    हां, कैफीन सिम्पैथेटिक नर्वस सिस्टम को लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं। इस वजह से वर्कआउट खत्म होने के बाद भी दिल की धड़कन को सामान्य होने में अधिक समय लग सकता है।
  • वर्कआउट के बाद दिल की धड़कन को सामान्य करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

    एक्सरसाइज को कभी भी अचानक नहीं रोकना चाहिए। इसके तुरंत बाद 5-10 मिनट के लिए कूल-डाउन वर्कआउट करने चाहिए। इससे दिल की धड़कन धीरे-धीरे और सामान्य हो जाती है।

Read Next

→ स्मोकिंग छोड़ने के कितने समय बाद तक हार्ट रहता है डैमेज? क्या ये कभी पूरी तरह हेल्दी हो सकता है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 08, 2026 20:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 08, 2026 20:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 08, 2026 20:38 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Deebanshu Gupta