Sat Nov 28, 2026 | 08:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

बालों में स्प्लिट एंड्स क्यों होते हैं? क्या इन्हें ठीक करने का कोई तरीका है?

दोमुंहे बाल बालों की एक आम समस्या है जो उनकी बाहरी परत को नुकसान पहुंचने से होती है। इन्हें प्राकृतिक रूप से ठीक नहीं किया जा सकता है, ट्रिमिंग ही इसका इलाज है और सही देखभाल से इन्हें रोका जा सकता है।
बालों में स्प्लिट एंड्स क्यों होते हैं? क्या इन्हें ठीक करने का कोई तरीका है?Causes of split ends in hair

बालों की खूबसूरती और उनकी अच्छी सेहत के लिए उनका मजबूत, मुलायम और चमकदार होना जरूरी है। हालांकि, कई बार बालों के निचले हिस्से में दो या ज्यादा हिस्से हो सकते हैं, जिन्हें दोमुंहे बाल या स्प्लिट एंड्स नाम से जाना जाता है। यह बालों से जुड़ी एक आम समस्या है, जो मुख्य रूप से बालों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचने के कारण होती है। दोमुंहे बाल न सिर्फ बालों की खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि बालों को रूखा, बेजान और कमजोर भी दिखाते हैं। इसलिए, आइए इस लेख में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि दोमुंहे बाल क्यों होते हैं?

दोमुंहे बाल होने के कारण

साल 2024 में Interface Focus में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, बालों के दोमुंहे होने का कारण रोजाना उलझे हुए बालों में कंघी या ब्रश करना है। जब उलझे बालों पर बार-बार कंघी की जाती है तो बालों के अंदर खिंचाव और प्रेशर बनता है, जिससे बाल के अंदरूनी हिस्से में छोटी-छोटी दरारें पड़ जाती हैं।

Dr. Sunil Kumar Prabhu के अनुसार, दोमुंहे बाल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

  • हीट स्टाइलिंग का ज्यादा इस्तेमाल- हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन का बार-बार इस्तेमाल करने से बालों की नेचुरल नमी कम हो सकती है। ज्यादा तापमान के कारण क्यूटिकल कमजोर होने लगती है, जिससे बालों के सिरे टूटने और दोमुंहे होने लगते हैं।
  • केमिकल ट्रीटमेंट- बालों को बार-बार कलर करना, ब्लीचिंग, हेयर रिबॉन्डिंग और अन्य केमिकल ट्रीटमेंट करवाने से भी बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इन प्रक्रियाओं से बालों की नेचुरल स्ट्रक्चर प्रभावित होती है और वे ड्राई व कमजोर हो सकते हैं।
  • धूप और प्रदूषण- लंबे समय तक धूप में रहने और प्रदूषण के संपर्क में आने से भी बालों पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे बालों की चमक कम होती है और उनके टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
  • गलत तरीके से बालों की देखभाल- गीले बालों को जोर से रगड़कर सुखाना, बार-बार ब्रश करना और बालों को खींचकर सुलझाना भी दोमुंहे बालों की समस्या बढ़ा सकता है।
  • कंडीशनर का इस्तेमाल न करना- बालों को सही कंडीशनिंग नहीं मिलने पर उनमें ड्राईनेस और घर्षण बढ़ सकता है। इससे बाल आसानी से उलझते हैं और टूटने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: हेयर फॉल से लेकर दोमुंहे बालों तक, बादाम का तेल है कितना असरदार? एक्‍सपर्ट से जानें

क्या दोमुंहे बालों को वास्तव में ठीक किया जा सकता है?

Dr. Sunil Kumar Prabhu कहते हैं कि यह समझना जरूरी है कि एक बार बाल दोमुंहे हो जाए तो उन्हें नेचुरल तरीके से ठीक करना संभव नहीं है। इसका कारण यह है कि बाल मुख्य रूप से डेड केराटिनाइज्ड सेल्स से बने होते हैं। इनमें स्किन की तरह खुद को ठीक करने की क्षमता नहीं होती है। दोमुंहे बालों को हमेशा के लिए हटाने का सबसे प्रभावी तरीका ट्रिमिंग करना है। इसमें बालों के डैमेज सिरों को थोड़ा काट दिया जाता है, जिससे बाल साफ और बेहतर दिखाई देते हैं।

Causes Of Split EndCauses of split ends in hair

दोमुंहे बालों से बचने के लिए क्या करें?

Dr. Sunil Kumar Prabhu के मुताबिक, दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए बालों की नियमित और सही देखभाल करना बहुत जरूरी है।

  • माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें- अपने स्कैल्प टाइप के अनुसार हल्के शैंपू का उपयोग करें और बालों को जरूरत से ज्यादा धोने से बचें।
  • हर बार कंडीशनर लगाएं- शैंपू करने के बाद बालों की लंबाई से लेकर सिरों तक कंडीशनर लगाएं। इससे बाल मुलायम रहते हैं और उलझने की संभावना कम होती है। कम होती हैं।
  • हीट स्टाइलिंग कम करें- बालों में स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बहुत ही कम करें। अगर जरूरत है तो हीट प्रोटेक्टेंटर का इस्तेमाल जरूर करें।
  • सही कंघी चुनें- बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। गीले बालों को बहुत सावधानी से सुलझाएं।
  • केमिकल ट्रीटमेंट से बचें- बार-बार हेयर कलरिंग, ब्लीचिंग और रीबॉन्डिंग करवाने से बचने की कोशिश करें।
  • धूप से बालों को बचाएं- तेज धूप में घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि धूप के कारण बालों को कम से कम नुकसान हो।
  • बालों को धीरे-धीरे सुखाएं- बालों को सुखाने के लिए तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से पानी सुखाएं।

इसे भी पढ़ें: दो-मुंहे और बेजान बालों से छुटकारे के लिए घर पर चावल और अलसी से बनाएं ये हेयर टोनर

कितने समय में बालों की ट्रिमिंग करवानी चाहिए?

Dr. Sunil Kumar Prabhu बताते हैं कि बालों को हेल्दी रखने और दोमुंहे बालों से बचने के लिए समय-समय पर ट्रिमिंग करवाना फायदेमंद हो सकता है। आमतौर पर हर 6 से 8 हफ्ते में बालों के सिरों की हल्की ट्रिमिंग करवाने से डैमेज हिस्सों को हटाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसका कोई तय समय नहीं है, ट्रिमिंग की जरूरत बालों की लंबाई, उनकी स्थिति और उनमें होने वाले नुकसान पर निर्भर करती है। अगर बालों में ज्यादा टूट-फूट हो रही है या इसके साथ बालों का काफी झड़ना भी शुरू हो गया है तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

निष्कर्ष

दोमुंहे बाल एक आम समस्या है, लेकिन सही हेयर केयर रूटीन अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि एक बार बालों के सिरे दो हिस्सों में बंट जाएं तो कोई भी तेल, शैंपू या सीरम उन्हें ठीक नहीं कर सकता है। ट्रिमिंग ही दोमुंहे बालों को पूरी तरह ठीक कर सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • दोमुंहे बालों के क्या नुकसान हैं?

    दोमुंहे बाल बालों की जड़ों तक नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए दिखने लगते हैं। इसके कारण बालों की लंबाई बढ़ना रुक जाती है और वे बीच से ही टूटने व झड़ने लगते हैं।
  • सबसे ज्यादा बाल किसकी कमी से झड़ते हैं?

    सबसे ज्यादा बाल शरीर में आयरन, प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन डी और जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी से झड़ते हैं। इनके अलावा विटामिन बी12 की कमी और हार्मोनल असंतुलन भी बालों के झड़ने का अहम कारण होते हैं।

Read Next

बालों को जड़ों से मजबूत और शाइनी बनाना है? अपनाएं डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए ये 7 ऑयलिंग टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2026 19:59 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu