Sun Nov 1, 2026 | 01:04 AM IST

Medically Reviewed by Dr Lavanya Kiran , Gynaecologogist & Fertility Exper

Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, ढीले और लटके स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा

स्तनों का बड़ा आकार महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस करा सकता है। दरअसल, वजन बढ़ने, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बदलाव या दवाइयों की वजह से स्तनों का आकार बढ़ सकता है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो करने से फायदा मिल सकता है।
Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, ढीले और लटके स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा
Breast Size Reduce Tips: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, ढीले और लटके स्तनों से भी मिलेगा छुटकारा

Tips to Reduce Breast Size in Hindi: ब्रेस्ट का आकार महिलाओं की पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जिन महिलाओं के स्तनों का आकार सामान्य होता है, वे बेहद कॉन्फिडेंट फील करती हैं। वहीं, जिन महिलाओं के स्तनों का आकार छोटा या सामान्य से बड़ा होता है, वे असहज महसूस करती हैं। KIMS अस्पताल, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु के प्रसूति, स्त्री रोग विभाग की निदेशक और कंसल्टेंट, डॉ. लावण्या किरण के अनुसार, ब्रेस्ट साइज कम करने में हार्मोन्स को बैलेंस रखने, वजन घटाने, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और डाइट में बदलाव की अहम भूमिका हो सकती है।

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए टिप्स- Breast Size Kam Karne ke Liye Tips in Hindi

डॉ. लावण्या किरण के अनुसार, महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार कई कारणों से प्रभावित होता है। इसमें शरीर में जमा फैट, ग्रंथियों से जुड़े टिश्यू, आनुवंशिकी और हार्मोनल बदलावों की अहम भूमिका होती है। यही वजह है कि सभी महिलाओं में ब्रेस्ट का आकार एक जैसा नहीं होता और इसे कम करने के तरीके भी अलग-अलग रिजल्ट दे सकते हैं।

1. वेट लॉस करें

डॉ. लावण्या किरण बताती हैं कि अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने वजन पर ध्यान दें। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए वजन कम करना भी जरूरी होता है। वजन घटने पर स्तनों का आकार भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा। खासकर, अगर आप ओवरवेट हैं तो अपना वजन कम करने के लिए डाइट का ध्यान जरूर रखें। वजन कम होने के साथ ब्रेस्ट साइज भी कम होने लगेगा। इससे आपको परफेक्ट फिगर और शेप मिलेगी।

breast-size-reduce-insidebreast-size-reduce-inside

2. स्ट्रेंथ ट्रेंनिग या एक्सरसाइज करें

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से मसल्स मास और फैट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप रोज एक्सरसाइज करेंगे, तो इससे वजन और स्तनों का आकार कम करने में मदद मिलेगी। आप पुश अप्स, वॉल प्रेस और डंबल पुलओवर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा, आप स्ट्रेंथ ट्रेंनिग भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। एक्सरसाइज करने से फिगर भी अच्छी बनती है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव से ब्रेस्ट साइज पर कैसे असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

3. डाइट में बदलाव करें

डाइट में बदलाव करके भी स्तनों के आकार को कम करने में मदद मिल सकती है। ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आपको हल्का भोजन खाना चाहिए। इस दौरान आपको फास्ट फूड, तना-भुना और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इससे मोटापा और स्तनों का आकार बढ़ सकता है। दरअसल, इनमें कार्ब्स और अनहेल्दी फैट होता है, जो चर्बी को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए सिर्फ घर का बना खाना ही खाएं।

4. हार्मोन्स बैलेंस करें

महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स ब्रेस्ट टिश्यू के विकास और उनमें होने वाले बदलावों को प्रभावित करते हैं। पीरियड्स, गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण ब्रेस्ट में भारीपन, सूजन या आकार में अस्थायी बदलाव हो सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य स्थितियां भी ब्रेस्ट के आकार को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए, अगर ब्रेस्ट का आकार अचानक बढ़ रहा है या इसके साथ पीरियड्स अनियमित होने, वजन में तेजी से बदलाव या अन्य लक्षणों की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: क्या इमली खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

साल 2023 में JPRAS Open जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, बड़े स्तनों (ब्रेस्ट) के कारण महिलाओं का एक्सरसाइद करना और खेलकूद में भाग लेना प्रभावित होता है। जिन महिलाओं ने ब्रेस्ट रिडक्शन (आकार छोटा करने की) सर्जरी करवाई, उन्होंने एक्सरसाइज की आवृत्ति (फ्रीक्वेंसी), आनंद और समूह में अभ्यास करने की इच्छा में बढ़ोतरी महसूस की। साथ ही, उनका जीवन स्तर भी बेहतर पाया गया।

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. लावण्या किरण सलाह देती हैं कि ब्रेस्ट का आकार आनुवंशिकी, शरीर में फैट की मात्रा, उम्र और हार्मोनल बदलावों सहित कई कारकों पर निर्भर करता है। इसलिए, सभी महिलाओं के लिए एक जैसा तरीका काम नहीं करता। सही साइज की सपोर्टिव ब्रा पहनने से एक्सरसाइज के दौरान असहजता कम हो सकती है। यदि बड़े ब्रेस्ट के कारण लगातार पीठ, गर्दन या कंधों में दर्द होता है, स्किन पर रैशेज पड़ते हैं या रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए हार्मोनल स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बैलेंस डाइट पर ध्यान देना उपयोगी हो सकता है। हालांकि, ब्रेस्ट का आकार हर महिला में अलग-अलग कारणों से निर्धारित होता है, इसलिए केवल एक्सरसाइज या डाइट से निश्चित रिजल्ट मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, बिना सलाह के हार्मोनल दवाओं या सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल न करें और यदि ब्रेस्ट के आकार में अचानक बदलाव या लगातार दर्द हो, तो डॉक्टर से परामर्श लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है?

    पीरियड्स से पहले हार्मोनल बदलावों के कारण ब्रेस्ट में सूजन, भारीपन बढ़ सकता है। आमतौर पर पीरियड्स शुरू होने के बाद ये लक्षण कम हो जाते हैं।
  • क्या ब्रेस्ट साइज कम करने वाली क्रीम इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

    ऐसी क्रीम के ब्रेस्ट का आकार स्थायी रूप से कम करने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।

Read Next

→ इन 5 तेलों से रोज करें ब्रेस्ट मसाज, बढ़ेगा स्तनों का आकार और आएगा कसाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 01, 2026 00:02 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Lavanya Kiran
  • Nov 14, 2024 11:37 IST

    Published By : Anju Rawat