Thu Nov 26, 2026 | 07:22 PM IST

Medically Reviewed by Dt Meena Kumari , Dietician

सर्दियों में भीगी मूंगफली खाएं या भुनी हुई, डायटिशियन से जानें सेहत के लिए कौन-सी बेहतर?

सर्दियों में लोग भीगी हुई या भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें से कौन-सी मूंगफली बेहतर होती है। इसे जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।  
सर्दियों में भीगी मूंगफली खाएं या भुनी हुई, डायटिशियन से जानें सेहत के लिए कौन-सी बेहतर?soaked vs roasted peanuts in winter

सर्दियों में मूंगफली खाने से एनर्जी, हार्ट और सर्दियों की ड्राईनेस को खत्म करने में मदद करता है। इसलिए लोग रोज मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग रात को भिगोकर मूंगफली खाना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि किस तरह की मूंगफली खाई जाए, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस बारे में हमने Meena Kumari, Chief Dietician, Dietetics, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि भीगी हुई या भुनी मूंगफली, दोनों के अपने फायदे हैं और नुकसान है।

भुनी मूंगफली और भीगी मूंगफली में अंतर

Meena Kumari कहती हैं कि मूंगफली में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो पेट भरा होना महसूस कराता है। इसके अलावा, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और विटामिन E जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

 

भीगी हुई मूंगफली (Soaked Peanuts)

भुनी हुई मूंगफली (Roasted Peanuts)

बनावट और स्वाद

नरम होने के साथ इसका स्वाद हल्का होता है। 

सूखी, कुरकुरी होती है और इसमें गहरा, सौंधा स्वाद होता है।

पोषक तत्वों का अवशोषण

भिगोने से फाइटिक एसिड कम होता है, जिससे आयरन, जिंक और कैल्शियम का अवशोषण बेहतर होता है।

तेज आंच से विटामिन-E कम हो सकता है, लेकिन नमी घटने से अन्य पोषक तत्व वजन के हिसाब से कम हो जाते हैं। 

पाचन और चबाने में आसानी

चबाने में आसान और जिन लोगों को गैस या ब्लोटिंग की समस्या है, उनके लिए हल्की और सुपाच्य होती है।

तेल में भुनी या ज्यादा नमक वाली मूंगफली कुछ लोगों के लिए पचाने में भारी हो सकती है।

शेल्फ लाइफ 

तैयार होने में कई घंटे लगते हैं। इसलिए इसे स्टोर करने के बजाय ताजा खाना ही बेहतर है।

लंबे समय तक खराब नहीं होती और कहीं भी साथ ले जाकर कभी भी खाई जा सकती है।

किसे चुनना चाहिए?

नरम, बेहतर मिनरल और आसान पाचन के लिए बेहतर है। 

कुरकुरे स्वाद और लंबे समय तक स्टोर करने के लिए बेहतर हैं।  

क्या भीगी हुई मूंगफली खाने एंटीन्यूट्रिएंट्स कम होते हैं?

Meena Kumari का कहना है, “मूंगफली और दूसरे बीजों में फाइटिक एसिड जैसे कुछ एंटीन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये भोजन में मौजूद आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। अगर मूंगफली को करीब 8 घंटे तक भिगोया जाए, तो इसमें फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो सकती है। हालांकि, इससे यह कहना गलत होगा कि भीगी हुई मूंगफली ज्यादा फायदेमंद होती है।”

मूंगफली भिगोते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?

मूंगफली भिगोने के लिए साफ पानी का इस्तेमाल करें। खाने से पहले इसे अच्छे तरीके से धो लें और भिगोने के बाद लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न रखें। खासतौर पर गर्म मौसम में नमी के कारण इसमें खराब होने या फफूंद लगने का रिस्क बढ़ सकता है। भीगी हुई मूंगफली को ठंडी जगह पर रखना चाहिए।

soaked vs roasted peanuts in winter

यह भी पढ़ें- मूंगफली vs बादाम: किसमें ज्यादा प्रोटीन होता है? बॉडी बनाने वाले आज ही जान लें

क्या भूनने से मूंगफली के न्यूट्रिशन कम हो जाते हैं?

2024 में Food Science & Nutrition जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि भूनने से मूंगफली के प्रोटीन की मात्रा में खास बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, शुगर और कुछ अमीनो एसिड की मात्रा में बदलाव देखा गया। इस स्टडी में बताया गया है कि भुनी हुई मूंगफली में स्वाद को बढ़ाने वाले दो प्रकार के फ्री अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जबकि भीगी मूंगफली में यह जीरो होते हैं।

Meena Kumari के मुताबिक, भुनी हुई मूंगफली का स्वाद और खुशबू ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। भूनने के दौरान मूंगफली की नमी कम होती है और उसका टेक्सचर कुरकुरा हो जाता है। इसे तैयार करना और साथ ले जाना भी आसान होता है। हालांकि, मूंगफली को भूनते समय तेज आंच या बहुत देर तक भूनने से बचना चाहिए। जब भी मार्केट से मूंगफली लें, तो ध्यान रखें कि उसमें जरूरत से ज्यादा नमक, तेल या मसाले न हो।

भीगी या भुनी मूंगफली खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Meena Kumari कहती हैं कि भीगी या भुनी मूंगफली खाने से पहले लोगों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • भीगी मूंगफली नरम होती है, इसलिए कुछ लोगों के लिए इसे खाना आसान हो सकता है।
  • भुनी मूंगफली ज्यादा कुरकुरी होती है और इसे आसानी से स्टोर किया जा सकता है।
  • दोनों तरीकों में पोषण के स्तर में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है।
  • बिना नमक या तेल वाली मूंगफली ही चुननी चाहिए।

यह भी पढ़ें- तिल के लड्डू Vs मूंगफली के लड्डू: सर्दियों में क्या ज्यादा फायदेमंद?

निष्कर्ष

मूंगफली भुनी हो या भीगी हुई हो, लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। एलर्जी होने पर कुछ लोगों में खुजली, सूजन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, मूंगफली खरीदते समय देखें कि उसमें फफूंद, नमी या खराब गंध न हो।

All Image Credit: Magnific 

FAQ

  • सर्दियों में गुड़ और मूंगफली एक साथ खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं?

    गुड़ और मूंगफली का कॉम्बिनेशन सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। मूंगफली का प्रोटीन व हेल्दी फैट और गुड़ का आयरन व मिनरल्स मिलकर शरीर में खून की कमी दूर करते हैं, इम्युनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। 
  • मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना क्यों किया जाता है?

    मूंगफली में नेचुरल ऑयल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले और पेट में फैट जमने लगती है, जिससे गले में खराश, खांसी और अपच की समस्या हो सकती है। 

Read Next

डायबिटीज में रोटी पर घी लगाकर खाना सही या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 18:32 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dt Meena Kumari