Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kapil Sharma , Group Director - Gastroenterology & Advanced Endoscopy

एक्‍सरसाइज के बाद कुछ लोगों को उल्‍टी जैसा क्यों महसूस होता है? डॉक्‍टर से जानें कारण और इलाज

एक्‍सरसाइज के बाद उल्‍टी होना इस बात का संकेत है क‍ि आप कोई गलती कर रहे हैं ज‍िस पर गौर करने की जरूरत है। आइए जानते हैं एक्‍सरसाइज के बाद आख‍िर कुछ लोगों को उल्‍टी क्‍यों होती है?

कुछ लोगों को एक्‍सरसाइज के दौरान जी म‍िचलाने की समस्‍या होती है। पेट में बेचैनी या मतली जैसे लक्षण भी महसूस होते हैं। कुछ लोगों में यह समस्‍या कम समय के ल‍िए होती है और समय के साथ ठीक हो जाती है, जबक‍ि कुछ भी यह समस्‍या बार-बार देखने को म‍िलती है। वर्कआउट के दौरान शरीर सामान्य अवस्था की तुलना में अलग तरीके से काम करता है। हार्ट रेट बढ़ सकती है, सांस लेने की गति तेज होती है और शरीर की मांसपेशियां ज्‍यादा एक्‍ट‍िव हो जाती हैं। ऐसे में शरीर में होने वाले बदलावों का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता। इन्‍हीं में से एक लक्षण उल्‍टी है। जानते हैं एक्‍सरसाइज के बाद उल्‍टी आने की समस्‍या क्‍यों होती है और इससे कैसे बचें? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Kapil Sharma, Gastroenterologist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

साल 2013 में Gastroenterology Review में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, एक्‍सरसाइज के कारण होने वाली उल्‍टी के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- गैस्ट्रिक एम्प्टिंग धीमी होना यानी कठिन एक्सरसाइज के दौरान पेट से भोजन के आगे जाने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे मतली या उल्टी हो सकती है। गर्मी या ड‍िहाइड्रेशन के कारण भी एक्‍सरसाइज के बाद या उस दौरान उल्‍टी आ सकती है।

1. एक्‍सरसाइज से ठीक पहले भारी भोजन करना

nausea-after-exercise-causes

एक्‍सरसाइज से ठीक पहले ज्‍यादा मात्रा में भारी भोजन करने से पेट को भोजन पचाने में अध‍िक समय लगता है। अगर एक्‍सरसाइज और भोजन के बीच गैप नहीं करेंगे, तो पाचन प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित हो सकती है और उल्‍टी हो सकती है। यह समस्‍या उन लोगों को भी होती है जो एक्‍सरसाइज से पहले ज्‍यादा फैट या प्रोटीन युक्‍त चीजों का सेवन करते हैं।

यह भी पढ़ें- पेट में जलन के साथ उल्‍टी के लक्षण को हल्‍के में न लें, डॉक्‍टर से जानें इसका कारण और इलाज

2. ड‍िहाइड्रेशन

एक्‍सरसाइज के दौरान शरीर से पसीना न‍िकलता है। अगर शरीर में पहले से पानी की कमी है, तो ड‍िहाइड्रेशन हो सकता है। इससे शरीर पर गर्मी का दबाव बढ़ने जैसी स्‍थ‍ित‍ि हो सकती है ज‍िससे जी म‍िचलाना, कमजोरी, चक्‍कर और थकान हो सकती है। इसल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं फ‍िर एक्‍सरसाइज करें।

3. गर्म या उमस भरे वातावरण में वर्कआउट करना

अगर गर्म या उमस भरे वातावरण में एक्‍सरसाइज कर रहे हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ने से हीट स्‍ट्रेस बढ़ सकता है और जी म‍िचलाना, कमजोरी, थकान, चक्‍कर जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर वातावरण अध‍िक गर्म है, तो शरीर को ठंडा रखना मुश्‍क‍िल हो सकता है और उल्‍टी हो सकती है।

4. एक्सरसाइज से पहले स्‍ट्रेस या घबराहट होना

कई लोगों को एक्‍सरसाइज करने या ज‍िम जाने से पहले स्‍ट्रेस या घबराहट महसूस होती है। इस वजह से शरीर में स्‍ट्रेस हार्मोन बढ़ सकते हैं और पाचन प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित हो सकती है। इस वजह से जी म‍िचलाना या उल्‍टी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। बार-बार या ज्‍यादा एंग्‍जाइटी होने पर डॉक्‍टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- बीमार नहीं फ‍िर भी उल्टी आ रही है? हो सकते हैं ये 6 गंभीर कारण, जानें डॉक्‍टर से कब करें संपर्क

5. दवाओं या सप्लीमेंट्स का असर

कुछ दवाएं और सप्‍लीमेंट्स भी जी म‍िचलाने का कारण बन सकती हैं। कुछ एंटीबायोट‍िक्‍स, दर्द-न‍िवारक दवाएं पाचन प्रक्र‍िया को प्रभाव‍ित कर सकती हैं खासकर अगर दवा एक्‍सरसाइज से ठीक पहले ली गई हो। ऐसा होने पर दवा को बंद न करें, एक्‍सरसाइज के समय में बदलाव करें और डॉक्‍टर से दवा की डोज और खाने के सही समय की जानकारी लें।

एक्सरसाइज के बाद उल्टी से कैसे बचें?

  • एक्‍सरसाइज से पहले और बाद में वॉर्मअप करें और ज्‍यादा इंटेंस‍िटी वाली एक्‍सरसाइज से शुरुआत न करें वरना पाचन प्रक्र‍िया प्रभाव‍ित हो सकती है।
  • एक्‍सरसाइज से ठीक पहले भारी भोजन न करें।
  • एक्‍सरसाइज और भोजन के बाद गैप रखें।
  • लंबे समय तक खाली पेट एक्‍सरसाइज न करें।
  • अध‍िक कैफीन या प्री-वर्कआउट ड्र‍िंक्‍स से बचें।
  • गर्म या उमस भरे वातावरण की जगह ठंडी और हवादार कमरे जैसी जगह पर एक्‍सरसाइज करें।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

अगर उल्‍टी के साथ भ्रम, बेहोशी, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, तेज सिर दर्द, अध‍िक कमजोरी, पेट दर्द हो, तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

न‍िष्‍कर्ष:

दवाओं या सप्‍लीमेंट्स का असर, एक्‍सरसाइज से पहले स्‍ट्रेस या घबराहट, गर्म या उमस वाले वातावरण में वर्कआउट करना, ड‍िहाइड्रेशन या एक्‍सरसाइज से ठीक पहले भारी भोजन करने से एक्‍सरसाइज के बाद या उस दौरान उल्‍टी या जी म‍िचलाने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। बचाव के ल‍िए एक्‍सरसाइज और खाने के बीच गैप रखें, खाली पेट एक्‍सरसाइज न करें, वॉर्मअप करें और प्री-वर्कआउट ड्र‍िंक्‍स या अध‍िक कैफीन से बचें।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या उल्टी के बाद दोबारा एक्सरसाइज कर सकते हैं?

    उल्‍टी के बाद दोबारा एक्‍सरसाइज शुरू नहीं करना चाह‍िए। पहले आराम करें, शरीर को हाइड्रेट रखें और पूरी तरह र‍िकवर होने के बाद ही कोई एक्‍ट‍िव‍िटी करें। 
  • उल्टी आने के बाद क्या खाएं?

    उल्‍टी आने के बाद पानी प‍िएं, नींबू पानी प‍ी सकते हैं, नार‍ियल पानी, केला, ख‍िचड़ी, सादा दही या हल्‍का सूप पी सकते हैं।

Read Next

भरपेट खाना खाने के बाद भी भूख क्यों लगती है? जानिए इसके पीछे क्या है कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 31, 2026 18:16 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kapil Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content