Tue Oct 27, 2026 | 06:06 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

ऑफिस में रहकर करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होगी थकान-कमजोरी

Karwa Chauth Fasting Tips For Working Women In Hindi: कई वर्किंग महिलाएं करवा चौथ वाले दिन ऑफिस जाएंगी और दिन भर दफ्तर का काम करते हुए व्रत भी करेंगी। महिलाओं के लिए यह मुश्किल होता है और शाम होते-होते उनकी एनर्जी बिलकुल कम हो जाएगी। ऐसे में क्या करें? अपनाएं डॉक्टर के ये टिप्स-
ऑफिस में रहकर करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होगी थकान-कमजोरीऑफिस में रहकर करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो रखें इन 5 बातों का ध्यान, नहीं होगी थकान-कमजोरी

Karwa Chauth Fasting Tips: करवा चौथ का पर्व महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। ये व्रत निर्जला होता है, इसलिए महिलाओं के लिए मुश्किल भी होता है। खासकर जो महिलाएं करवा चौथ वाले दिन भी ऑफिस जाएंगी, उनके लिए यह दिन किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि व्रत करने के बावजूद ऑफिस जाने के लिए उन्हें ट्रैवल करना पड़ता है और ऑफिस में बैठकर पूरा दिन काम करना होगा। पूरा दिन काम और ट्रेवल के कारण न सिर्फ थकान बढ़ती है, बल्कि रेस्ट का समय भी नहीं मिलता है।

वृंदावन स्थित Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता सलाह देती हैं, "ऑफिस जा रही हैं, तो दिनभर में फिजिकल काम कम करें और जितना संभव हो लोगों से कम बात करें। इससे आपकी एनर्जी बचेगी और शाम तक थकान महसूस नहीं होगी। इसी तरह, सुबह की सरगी में क्या खा रही हैं, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। सरगी में मीठा कम लें और हाइड्रेशन पर अधिक जोर दें ताकि लंबे समय तक प्यास न लगे।

ऑफिस में रहकर करवा चौथ का व्रत करने के टिप्स- Healthy Karwa Chauth Tips For Office Goers

is it safe to keep Karwa Chauth dry fast after menopause 1 (7)is it safe to keep Karwa Chauth dry fast after menopause 1 (7)

1. हेल्दी सरगी लें

डॉ. शोभा गुप्ता कहती हैं, "करवा चौथ में व्रत करने वाली महिलाओं के लिए सरगी बहुत मायने रखती है। सूर्योदय से पहले भोजन-पानी ग्रहण करने वाली विधि को ही सरगी कहा जाता है। इसमें ज्यादातर महिलाएं मीठी और तली-भुनी चीजें खाती हैं। आपको बता दें कि जब आपको ऑफिस जाकर पूरा दिन काम करना है, तो ऐसे में आप सरगी में ज्यादा से ज्यादा फल, ड्राई फ्रूट और जूस आदि शामिल करें। इस दौरान आपका फोकस खुद को हाइड्रेट करने में होना चाहिए। आप इस समय खुद को जितना ज्यादा हाइड्रेट रखेंगी, उतने लंबे समय तक आप बिना थके इस व्रत को जारी रख सकती हैं। इससे ऑफिस में थकान भी नहीं होगी।"

इसे भी पढ़ें: क्या मेनोपॉज के बाद महिलाएं करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं? फॉलो करें ये 5 जरूरी टिप्स

2. समय-समय पर ब्रेक लें

करवा चौथ के व्रत में एक्टिव रहने के लिए हर महिला को यह सलाह दी जाती है कि वे कम से कम शारीरिक श्रम करें। ऐसा ही ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए भी कहा जा सकता है। उन्हें ऑफिस में रहते हुए अपने वर्किंग समय के बाद कुछ-कुछ देर में ब्रेक लेना चाहिए। इस दौरान थोड़ा आराम कर लें। ऐसे में एनर्जी का स्तर लंबे समय तक बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या शरीर में आयरन की कमी होने पर भी करवा चौथ का व्रत रखा जा सकता है? जानें एक्सपर्ट से

3. ठंडे एन्वारयमेंट में रहें

डॉ. शोभा गुप्ता के मुताबिक, "करवा चौथ का व्रत है, फिर भी ऑफिस जा रही हैं। ऐसे में आप परेशान न हों। आप ऑफिस में ऐसे एन्वायरमेंट में रहें, जो आपकी बॉडी को कूल रखे। जब आप ठंडे एन्वारयमेंट में रहेगी, प्यास कम लगेगी यानी बॉडी को डिहाइड्रेट होने का रिस्क कम होगा। ऐसे में सिरदर्द, चक्कर आना जैसी समस्याएं भी नहीं होंगी। कहने का मतलब है कि ठंडे एन्वायरमेंट में रहने से पसीना कम आता है, जिससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस का रिस्क कम होता है। ऐसे में पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है और काम करते हुए थकान भी नहीं होती है।"

इसे भी पढ़ें: क्‍यों नहीं करना चाहिए पीरियड्स के दौरान व्रत? जानें करवा चौथ व्रत के लिए जरूरी टिप्‍स

4. मेडिटेशन करें

एनर्जी बनाए रखने के लिए करवा चौथ का व्रत कर रही महिलाओं को मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा करना ऑफिस जाकर इस व्रत को करने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे ध्यान भटकता है, भूख और प्यास भी नहीं लगती है। साथ एनर्जी भी लंबे समय के लिए स्टोर हो जाती है, जिससे ऑफिस में काम करना आसान हो जाता है। International Journal Of Yoga में प्रकाशित एक अध्ययन से  यह भी पता चलता है कि लंबे समय तक ध्यान करने से समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसे आप अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली की आदत भी बना सकती हैं। 

5. स्ट्रेस न लें

करवा चौथ के व्रत वाले दिन तनाव वाला कोई काम न करें। ध्यान रखें कि व्रत करते हुए आप जितना ज्यादा तनाव लेंगी, आपके लिए फास्ट रखना उतना ही मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ-साथ दिन भर हाई रिस्क टास्क लेने से भी बचें। अगर आपके लिए संभव हो, तो अपने सहकर्मियों की मदद जरूर लें। इसके अलावा, इस दिन मल्टी-टॉस्किंग करने से भी बचें। एक साथ कई तरह के काम से मानसिक थकान महसूस होती है, जो कि व्रत के लिए सही नहीं है। हालांकि, Disease Markers में प्रकाशित साइंटिफिक रिव्यू आर्टिकल के अनुसार, उपवास के शुरुआती समय में आकर चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग महसूस होने लगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसका मूड पर सकारात्मक असर दिखने लगता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि अगर करवा चौथ का व्रत करते हुए ऑफिस जाना पड़ रहा है, तो इसको लेकर ज्यादा परेशान न हों। अपने दिन को सही तरह से मैनेज करके, काम के बीच-बीच में ब्रेक लेकर और ब्रीदिंग तथा मेडिटेशन करके अपनी एनर्जी को बनाए रख सकते हैं। इस तरह थकान भी कम महसूस होगी और व्रत रखने में दिक्कतें भी नहीं आएंगी।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • ऑफिस में काम के दौरान सिरदर्द या कमजोरी हो तो महिलाएं क्या करें?

    ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाएं स्क्रीन से हर 30 मिनट में ब्रेक लें और दिनभर तेज रोशनी व भारी भागदौड़ वाले कामों करने से बचें।
  • बिना पानी पिए डिहाइड्रेशन और थकान को कैसे कम कर सकते हैं?

    यह बहुत आसान है। इसके लिए दिन भर ऑफिस के ठंडे AC में बैठें। इसके अलावा दिन भर लोगों से अनावश्यक बातचीत न करें और न ही फोन पर किसी से लंबी बातचीत करें। इससे ऊर्जा भी बची रहेगी।
  • ऑफिस में काम का तनाव बढ़ने लगे तो क्या करें?

    पैनिक न हों, मन को शांत रखें और मीटिंग्स तथा सभी भारी काम लंच के समय से पहले निपटा लें। दोपहर के बाद हलके काम करें। मन दो डिस्ट्रैक्ट करने के लिए काम करते हुए म्यूजिक सुन सकती हैं।

Read Next

→ Ovarian Cyst: ओवेरियन सिस्ट होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण? न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 27, 2026 16:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 27, 2026 16:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2025 15:31 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2025 15:31 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 08, 2025 15:31 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta