Wed Oct 28, 2026 | 03:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Gopal Jee Sharma , Sr. Consultant – Internal Medicine

करवा चौथ के व्रत में चक्कर, पसीना और घबराहट हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानें

करवा चौथ का व्रत रखते समय चक्कर आना, ठंडा पसीना या घबराहट होना कमजोरी, डिहाइड्रेशन या ब्लड शुगर कम होने का संकेत हो सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए, ऐसी स्थिति में क्या करें और कब सतर्क हों।
करवा चौथ के व्रत में चक्कर, पसीना और घबराहट हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानेंकरवा चौथ के व्रत में चक्कर, पसीना और घबराहट हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानें

करवा चौथ का व्रत रखते समय अगर अचानक चक्कर आने लगें, माथे पर पसीना आने लगे या बिना किसी वजह के घबराहट महसूस हो, तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा देखने के बाद ही पानी और भोजन करती हैं। ऐसे में लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने का असर शरीर पर पड़ सकता है। कैलाश अस्पताल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, अगर करवा चौथ के व्रत में आपको या आपके आस-पास किसी महिला को अचानक कमजोरी, चक्कर या बेचैनी महसूस हो, तो सबसे पहले बैठकर आराम करना चाहिए। आराम करने के बाद भी लक्षण लंबे समय तक बने रहें या बेहोशी और सीने में दर्द जैसी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

करवा चौथ के निर्जला व्रत में चक्कर और घबराहट के मुख्य कारण?

डॉ. गोपाल जी शर्मा के अनुसार, करवा चौथ व्रत के दौरान लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और डिहाइड्रेशन होने से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है, जिससे व्रत में चक्कर आना (Dizziness during fasting) या कमजोरी महसूस होने की समस्या हो सकती है। व्रत के दौरान धूप में बाहर निकलने से यह परेशानी बढ़ सकती है।

इसके अलावा, करवा चौथ के व्रत में लंबे समय तक भोजन न करने से कुछ लोगों में ब्लड शुगर का लेवल कम हो सकता है। इससे कंपकंपी, पसीना आना, भूख लगना, घबराहट और चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति में इन लक्षणों का कारण ब्लड शुगर कम होना ही नहीं है। कम ब्लड प्रेशर, थकान, नींद की कमी और पहले से मौजूद हेल्थ कंडीशन भी इसकी वजह हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या करवा चौथ व्रत तोड़ने के बाद आप भी जाती हैं रेस्टोरेंट? जानें यह सेफ है या नहीं

व्रत में बेहोशी या घबराहट होने पर तुरंत अपनाएं ये उपाय

डॉ. गोपाल जी शर्मा सलाह देते हैं कि अगर करवा चौथ का व्रत रखते समय चक्कर आने लगें, बहुत कमजोरी महसूस हो या ठंडा पसीना आने लगे, तो सबसे पहले अपनी सेफ्टी का ध्यान रखें।

  • चक्कर आने पर तुरंत किसी सही जगह बैठ जाएं या लेट जाएं। इससे गिरने और चोट लगने का खतरा कम हो सकता है।
  • धूप में हैं, तो छायादार और हवादार जगह पर चले जाएं।
  • अगर चक्कर, पसीना या घबराहट लगातार बनी रहती है, तो केवल आराम करके ठीक होने का इंतजार न करें।
  • अगर तबीयत बिगड़ रही है, तो सेहत को प्राथमिकता दें। पानी पिएं और जरूरत के अनुसार भोजन लें। डायबिटीज या दूसरी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह फॉलो करें।

साल 2026 में NIH की Bookself में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे-जैसे यह समस्या बढ़ती है, चक्कर आना, कमजोरी और कंफ्यूजन जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। बहुत ज्यादा पानी की कमी होने पर दौरे पड़ना या बेहोशी जैसी जानलेवा स्थिति भी बन सकती है। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीते रहें। अगर आपको या आपके किसी अपने को गंभीर लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सेहतमंद रहने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है।

karwa chauth fasting dizzinesskarwa chauth fasting dizziness

करवा चौथ का व्रत रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

डॉ. गोपाल जी शर्मा का कहना है कि व्रत के दौरान कमजोरी और डिहाइड्रेशन के जोखिम को कम करने के लिए सरगी में बैलेंस भोजन लें। इसमें प्रोटीन, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों वाले फूड्स शामिल किए जा सकते हैं। व्रत शुरू होने से पहले पर्याप्त पानी पिएं और बहुत ज्यादा नमक, ज्यादा मीठे फूड्स या ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।

व्रत के दिन बहुत ज्यादा मेहनत करने, धूप में लंबे समय तक रहने और पर्याप्त आराम न करने से भी बचना चाहिए। अगर आपको डायबिटीज, कम ब्लड प्रेशर, किडनी या हार्ट संबंधी बीमारी है, आप प्रेग्नेंट हैं या नियमित दवाएं लेते हैं, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। डायबिटीज की दवाओं या इंसुलिन की खुराक खुद से न बदलें।

इसे भी पढ़ें: करवाचौथ पर प्रेग्नेंट महिलाएं रख रही हैं निर्जला व्रत, तो शरीर के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

निष्कर्ष

करवा चौथ के व्रत में चक्कर आना, पसीना निकलना और घबराहट होना पानी की कमी, ब्लड शुगर में बदलाव या दूसरी हेल्थ कंडीशन से जुड़ा हो सकता है। ऐसे लक्षण होने पर आराम करें। जरूरत पड़ने पर व्रत तोड़ने में संकोच न करें और अगर लक्षण गंभीर हों या लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या व्रत रखने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है?

    लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहने, तनाव या पहले से मौजूद हेल्थ कंडीशन के कारण कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर प्रभावित यानी कम या ज्यादा हो सकता है। इसका असर हर व्यक्ति में अलग हो सकता है।
  • क्या पीरियड्स के दौरान करवा चौथ का व्रत रखना सुरक्षित है?

    यह आपकी सेहत, ब्लीडिंग और कमजोरी जैसे लक्षणों पर निर्भर करता है। ज्यादा ब्लीडिंग, एनीमिया या चक्कर आने की समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
  • क्या करवा चौथ के व्रत में माइग्रेन का दर्द बढ़ सकता है?

    लंबे समय तक भोजन न करना, पानी की कमी कुछ लोगों में माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। माइग्रेन की समस्या होने पर व्रत से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Read Next

→ विटामिन B12 नॉर्मल होने के बाद भी झनझनाहट क्यों हो सकती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 28, 2026 13:58 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Gopal Jee Sharma