Fri Oct 30, 2026 | 11:41 AM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

क्या ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिए खतरनाक है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना स्वस्थ लोगों के लिए ब्लड सर्कुलेशन और मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में यह हानिकारक हो सकता है। इसलिए, गठिया, डायबिटीज आदि समस्याओं में ठंडे फर्श पर चलने से बचें। 
क्या ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिए खतरनाक है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टरक्या ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिए खतरनाक है? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

वर्तमान में घर की साफ-सफाई और इंटीरियर पर खास ध्यान दिया जाता है, जिसके कारण मार्बल, टाइल्स या ग्रेनाइट के ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना एक आम आदत बन चुकी है। खासकर गर्मियों के मौसम में ठंडे फर्श पर चलना सुकून देता है। लेकिन, ठंड के मौसम में ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना कुछ लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida बताते हैं कि ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, उम्र और मौसम पर निर्भर करता है। कुछ लोगों के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने के क्या फायदे हैं?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, अगर आप पूरी तरह हेल्दी हैं और आपका शरीर एक्टिव है तो कभी-कभार नंगे पैर चलना फायदेमंद हो सकता है।

  1. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार- नंगे पैर चलने से पैरों की नसें और मांसपेशियां एक्टिव होती है, जिससे पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  2. पैरों की मांसपेशियां मजबूत होना- घर के अंदर नंगे पैर चलने से पैर के पंजे और टखने की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जो शरीर का संतुलन बनाने में मदद करती हैं।
  3. रिफ्लेक्सोलॉजी का फायदा- फर्श के संपर्क में आने से पैरों के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स पर हल्का प्रेशर पड़ता है, जो तनाव कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को हरी घास पर नंगे पैर नहीं चलना चाहिए और क्यों? जानें डॉक्टर से

ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना किन लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है?

Dr. Akshay Chugh बताते हैं कि कुछ खास परिस्थितियों में ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है-

1. गठिया और जोड़ों के दर्द के मरीज

ठंडी फर्श की ठंडक सीधे तौर पर शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को प्रभावित करती है। जब आप ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलते हैं, तो ठंडक पैरों के जरिए जोड़ों तक पहुंचती है। इससे जोड़ों में अकड़न, सूजन और दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है। जिन लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस या रूमेटाइड आर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें घर के अंदर भी चप्पल या मुलायम स्लीपर्स पहनने की सलाह दी जाती है।

2. डायबिटीज के मरीज

डायबिटिक न्यूरोपैथी से पीड़ित मरीजों के पैरों की संसेशन कमजोर हो जाती है। ऐसे मरीज अगर ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलते हैं, तो उन्हें फर्श की ठंडक, कांच का टुकड़ा या कोई नुकीली चीज महसूस नहीं होती। इससे पैरों में चोट लगने, छाले पड़ने और इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है।

Walk-Barefoot-On-Cold-FloorWalk-Barefoot-On-Cold-Floor

3. बार-बार सर्दी-जुकाम और साइनस के मरीज

पैरों के तलवों के जरिए शरीर की गर्मी तेजी से बाहर निकलती है। अगर फर्श बहुत ज्यादा ठंडा है तो शरीर का तापमान अचानक गिर सकता है। इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है और जिन लोगों को साइनस, अस्थमा या जल्दी सर्दी-जुकाम की समस्या होती है, उनके लक्षण गंभीर हो सकते हैं।

Family Practice जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, पैरों का अचानक ठंडा होना लगभग 10% लोगों में जुकाम के लक्षण पैदा कर सकता है।

4. बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं

बढ़ती उम्र के साथ पैरों की मांसपेशियां और हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलने से मांसपेशियों में अचानक ऐंठन आ सकती है, जिससे संतुलन बिगड़ने और गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

सुरक्षित रहने के क्या उपाय हैं?

Dr. Akshay Chugh के मुताबिक, अगर आपको ठंडे फर्श पर चलना पसंद है या आपके घर में मार्बल या टाइल्स की फ्लोरिंग है तो आप कुछ आसान सावधानियां रखकर अपनी सेहत सुरक्षित रख सकते हैं।

  • इंडोर फुटवियर पहनें- घर के अंदर पहनने के लिए हमेशा मुलायम, आरामदायक और हल्के सोल वाली चप्पल या स्लीपर्स का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। यह आपके पैरों को ठंड और झटकों दोनों से बचाने में मदद करते हैं।
  • सर्दियों में खास सावधानी रखें- सर्दियों के मौसम में या एसी वाले कमरों में कभी भी पूरी तरह नंगे पैर नहीं चलना चाहिए। हमेशा मोजे पहनकर रखना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • फर्श की प्रकृति को समझें- अगर आपके घर की फ्लोरिंग विट्रिफाइड टाइल्स या ग्नेनाइट की है जो बहुत जल्दी ठंडी हो जाती है तो वहां, बिना चप्पल के न चलें।

इसे भी पढ़ें: क्या घास पर नंगे पैर चलने से सच में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष
ठंडे फर्श पर नंगे पैर चलना अपने आप में कोई बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन यह आपके शरीर की सेंसिटिविटी पर निर्भर करता है। अगर आप हेल्दी हैं तो थोड़ी देर ऐसा करना नुकसान नहीं देता है, लेकिन अगर आपको जोड़ों का दर्द, अर्थराइटिस, डायबिटीज या सांस लेने में समस्या होती है तो नंगे पैर चलने से बचना चाहिए और हमेशा घर के अंदर चप्पल पहनने की आदत डालें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पैर ज्यादा ठंडे होने पर क्या करना चाहिए?

    पैर ज्यादा ठंडे होने पर गर्म पानी से सिकाई करें, मोटे ऊनी मोजे पहनें और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए पैरों की हल्की मालिश या एक्सरसाइज करें।
  • बिना चप्पल के चलने के क्या फायदे हैं?

    बिना चप्पल के नंगे पैर चलने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, संतुलन में सुधार होता है और पैरों के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स दबने से मानसिक तनाव कम होता है।

Read Next

→ एंटीबायोटिक का पूरा कोर्स क्यों जरूरी है? बीच में छोड़ना कितना खतरनाक

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2026 10:56 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh