Wed Nov 18, 2026 | 05:17 PM IST

H5N1 Vaccine: भारत ने तैयार की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लांच

भारत में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों के चलते भोपाल के ICAR ने भारत की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन बनाई है, जिसे 20 नवंबर को लांच किया जाएगा।
H5N1 Vaccine: भारत ने तैयार की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लांचH5N1 Vaccine: भारत ने तैयार की बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को होगी लांच

बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा के मामले देश में चर्चा का कारण बने हुए हैं। हाल ही में तमिलनाडु में मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि के बाद करीब 40 हजार मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया था। ऐसी स्थितियों से बचने के लिए भारत ने अपनी पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन तैयार की है। यह वैक्सीन खास तौर पर मुर्गियों को संक्रमण से बचाने के लिए विकसित की गई है। इस वैक्सीन को भोपाल के ICAR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (ICAR-NIHSAD) ने विकसित किया है, जिसे 20 नवंबर को लांच किया जा रहा है।

भारत की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन क्या है?

यह मुर्गियों के लिए बनाई गई निष्क्रिय (Inactivated) H5N1 वैक्सीन है। इसका उद्देश्य देश में फैल रहे H5N1 वायरस के क्लेड 2.3.2.1a से मुर्गियों को सुरक्षा देना है। सरकार के मुताबिक, भारत में इस वायरस के खिलाफ कोई कमर्शियल वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में देश में ही वैक्सीन विकसित करना बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

तमिलनाडु में बर्ड फ्लू के मामले

हाल ही में भारत में बर्ड फ्लू के नए मामले सामने आने के बीच इस वैक्सीन को विकसित किया गया है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने इसे फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए हैं। हाल ही में तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में पोल्ट्री फार्मों में अचानक पक्षियों की मौत के बाद H5N1 संक्रमण की पुष्टि हुई। 13 नवंबर तक संक्रमित इलाके में 35,647 पक्षियों की मौत की रिपोर्ट सामने आई थी। बर्ड फ्लू फैलने से रोकने के लिए करीब एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को खत्म की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें- फ्लू वैक्सीन कब और किसे लगवानी चाहिए? डॉक्टर से जानें सही समय और जरूरी बातें

आंध्र प्रदेश में भी संक्रमण की पुष्टि

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में पिछले महीने अक्टूबर में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे। बुक्करायसमुद्रम मंडल के सिद्धारामपुरम गांव में मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य सरकार ने संक्रमित वाले क्षेत्र में वायरस को फैलने से रोकने के लिए पक्षियों की आवाजाही पर बैन लगा दिया गया था।

क्या बर्ड फ्लू इंसानों में भी फैल सकता है?

CDC के अनुसार, H5N1 वायरस कभी-कभी इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। इसका खतरा खासतौर पर उन लोगों में हो सकता है, जो संक्रमित पक्षियों या दूषित जगहों के सीधे संपर्क में आते हैं और जरूरी सुरक्षा नहीं बरतते। हालांकि, इंसानों में संक्रमण के मामले बहुत कम देखे गए हैं और लगातार इंसान से इंसान में संक्रमण फैलने की पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू कितने दिन तक रहता है? डॉक्टर से जानें कब है खतरे की घंटी

निष्कर्ष
भारत में बनी स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन बहुत अहम है, क्योंकि इससे पक्षियों को नष्ट करने की प्रक्रिया पर रोक लग सकती है। हालांकि, इसके असर की जानकारी अभी ज्यादा उपलब्ध नहीं है। लोगों को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए चिकन और अंडों की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। अगर आस-पास अचानक ज्यादा पक्षियों की मौत हो रही है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को देनी चाहिए।

FAQ

  • क्या बर्ड फ्लू के दौरान अंडे और चिकन खाना सुरक्षित है?

    बर्ड फ्लू के दौरान चिकन खाना सुरक्षित है। इसे अच्छे से पकाकर खाना चाहिए और अंडों को अच्छी तरीके से उबालकर खाना चाहिए। 
  • क्या सामान्य मौसमी फ्लू का टीका लगवाने से बर्ड फ्लू से सुरक्षा मिल सकती है?

    मौसमी फ्लू वैक्सीन H5N1 से नहीं बचाती। सामान्य फ्लू का टीका हर साल बदलने वाले ह्यूमन इन्फ्लूएंजा से बचाता है, जबकि बर्ड फ्लू एक अलग एवियन वायरस है। 

Read Next

दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट PJ.2.1, जानें कितना खतरनाक?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 16:08 IST

    Published By : Aneesh Rawat