How to Get Rid Of Open Pores on Face in Hindi: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जहां बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी है, वहीं स्किन की सही देखभाल भी बेहद अहम होती है। आज के समय में प्रदूषण, गलत खान-पान, तनाव और नींद की कमी जैसी कई वजहों से स्किन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है चेहरे पर ओपन पोर्स यानी त्वचा के रोमछिद्रों का खुला रह जाना। ओपन पोर्स की समस्या आजकल आम हो गई है, खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों में ओपन पोर्स की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। जब स्किन के पोर्स खुल जाते हैं, तो उनमें धूल-मिट्टी, तेल और बैक्टीरिया आसानी से जमा हो जाते हैं, जिससे ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और पिंपल्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
नेचुरल तरीके से स्किन के पोर्स को टाइट कर (open pores tight kaise kare) सकते हैं और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। आइए इस बारे में Dr. Chandni Jain Gupta, Dermatologist, Cosmetologist And Hair Transplant Surgeon At Elantis Healthcare, New Delhi से जानें चेहरे पर ओपन पोर्स को हटाने के लिए क्या करें?
चेहरे पर छेद हटाने के लिए क्या करें? - how to get rid from open pores on face
डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, चेहरे के ओपन पोर्स को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करने और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने जैसे कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है।
1. त्वचा को एक्सफोलिएट करें
स्किन को हेल्दी रखने के लिए समय-समय पर त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। अगर आपके चेहरे पर गड्ढे हो गए हैं, तो एक्सफोलिएशन की मदद से इन्हें रिमूव किया जा सकता है। एक्सफोलिएशन से डेड स्किन सेल्स रिमूव होती है, साथ ही ऑयल का उत्पादन भी कम होता है। चेहरे के गड्ढे मिटाने के लिए आपको सप्ताह में 1 से 2 बार त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करना चाहिए।
aloe vera for open pores
2. एलोवेरा अप्लाई करें
एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा त्वचा से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर आपके चेहरे पर गड्ढे हैं, तो भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने और कसाव लाने में मदद कर सकता है।
इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें, इसे अपने हाथों से चेहरे पर लगाएं। धीरे-धीरे मालिश करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा आप रोजाना कर सकते हैं। इससे चेहरे के गड्ढे यानी ओपन पोर्स धीरे-धीरे कम होने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- नाक के आसपास छोटे-छोटे पोर्स ज्यादा क्यों दिखाई देते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें
3. क्ले मास्क लगाएं
क्ले फेस मास्क भी चेहरे के गड्ढों को भरने में असरदार साबित हो सकता है। क्ले मास्क त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालने में मदद करता है। दरअसल, क्ले सीबम के उत्पादन को रोक लेता है, इससे पोर्स को बड़ा होने से रोका जा सकता है।
अगर हफ्ते में 2-3 दिन क्ले मास्क लगाया जाता है, तो पोर्स छोटे नजर आने लगते हैं यानी चेहरे के गड्ढे मिटने लगते हैं, लेकिन क्ले का अधिक इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, इससे स्किन ड्राई हो सकती है।
4. दो बार धोएं चेहरा
चेहरे के गड्ढे मिटाने के लिए एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। चेहरे पर गड्ढे हो रखे हैं, तो आपको दिन में दो बार चेहरा जरूर धोना चाहिए। इसके लिए आपको गुनगुने पानी और हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अल्कोहल और कैमिकल फ्री क्लींजर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। चेहरे की परेशानियों को कम करने के लिए रात को चेहरा जरूर धोना चाहिए। इससे दिनभर में चेहरे की त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी निकल जाती है। त्वचा आसानी से सांस लेती है और हेल्दी रहती है।
open pores treatment
5. ऑयल से मसाज करें
त्वचा की मसाज करने से ओपन पोर्स की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर चेहरे पर गड्ढे हैं, तो आप ऑलिव ऑयल और जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके लिए आप अपनी उंगलियों पर 2-3 बूंद तेल लें। अब इस तेल से हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। आप ऐसा रात को कर सकते हैं और सुबह चेहरे को पानी से साफ कर सकते हैं। तेल से त्वचा की मालिश करने से पोर्स का साइज धीरे-धीरे कम होने लगता है, साथ ही त्वचा की सफाई भी होती है। रोजाना चेहरे की ऑयल से मसाज करने से चेहरे के गड्ढों को काफी हद तक भरा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- हेल्दी स्किन के लिए स्किन फास्टिंग के क्या फायदे हैं? डॉक्टर से जानें
क्या कहती है स्टडी?
साल 2022 में Journal of Cosmetics Dermatology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, चेहरे के खुले पोर्स दरअसल त्वचा के रोमछिद्र होते हैं, जो तेल (सीबम), उम्र, जेनेटिक्स, धूप (UV किरणों) और हॉर्मोन के कारण बड़े हो जाते हैं। इन्हें कम करने के लिए डॉक्टर दवाइयों और लेजर ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें कई सेशन्स और अलग-अलग तरीकों (कॉम्बिनेशन थेरेपी) का इस्तेमाल करने से सबसे अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।
निष्कर्ष
चेहरे के खुले रोमछिद्र (open pores) एक आम स्किन प्रॉब्लम है, लेकिन सही स्किन केयर और घरेलू उपायों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऊपर बताए गए 5 असरदार उपाय अपनाकर आप न सिर्फ ओपन पोर्स को छोटा कर सकते हैं, बल्कि स्किन को भी स्मूद और ग्लोइंग बना सकते हैं। याद रखें कि ओपन पोर्स को पूरी तरह से हटाना संभव नहीं है। इनके कारण ज्यादा परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या ओपन पोर्स पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं?
नहीं, ओपन पोर्स को पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकते हैं। हालांकि, सही स्किन केयर रूटीन, घरेलू उपाय और हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए इन्हें कम किया जा सकता है और इनकी स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।किस प्रकार की त्वचा में खुले छिद्र होते हैं?
ऑयली स्किन वालों में ओपन पोर्स की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। ज्यादा सीबम (तेल) के कारण पोर्स बड़े हो जाते हैं और समय के साथ खुलते चले जाते हैं।क्या गर्म पानी से चेहरा धोने से ओपन पोर्स खुलते हैं?
गर्म पानी स्किन के पोर्स को अस्थायी रूप से खोल सकता है। इसलिए स्किन को साफ करने के लिए ताजे पानी का इस्तेमाल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 17:07 IST
Modified By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta Aug 16, 2022 12:51 IST
Published By : Anju Rawat
