डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए मरीजों को अक्सर खानपान से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खासकर जब फलों या उनके रसों को पीने की बात आती है तो अक्सर लोग उनके सेवन को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। बेल का शरबत भी गर्मियों में पीना बहुत पसंद किया जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेल में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। हालांकि, डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए इसकी सही मात्रा और सही तरीके से पीना बहुत जरूरी है। इसलिए, आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं डायबिटीज में बेल का शरबत कैसे पीना चाहिए?
डायबिटीज में बेल का शरबत कैसे पीना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बेल का शरबत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि बेल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन डायबिटीज में इसे पीने के दौरान इन बातों का ध्यान रखें।
1. बिना चीनी के बनाएं शरबत
डायबिटीज में बेल का शरबत हमेशा बिना चीनी मिलाए पीना चाहिए। कई लोग शरबत का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी या गुड़ मिला देते हैं,लेकिन इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। आप स्वाद के लिए थोड़ा काला नमक,भुना जीरा या कुछ बूंदें नींबू की मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बेल का शरबत किसे नहीं पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
2. सही मात्रा का ध्यान रखें
डायबिटीज में अगर आप बेल का शरबत पीते हैं तो सीमित मात्रा में ही पिएं। एक दिन में लगभग आधा से एक गिलास शरबत पीना काफी माना जाता है। ज्यादा मात्रा में इसे पीने से शरीर में शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इसलिए, नियमित रूप से लेकिन कम मात्रा में इस शरबत का सेवन करना बेहतर होता है।

3. पीने का सही समय
डायबिटीज मरीजों के लिए बेल का शरबत सुबह या दोपहर में पीना सबसे ज्यादा अच्छा और फायदेमंद माना जाता है। खाली पेट ज्यादा मात्रा में इसे पीने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। इसे भोजन के बीच या हल्के नाश्ते के साथ लेना बेहतर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: पेट के लिए फायदेमंद है बेल का शरबत, पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे
बेल का शरबत पीते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा रहता है या आप डायबिटीज की दवा ले रहे हैं तो बेल का शरबत पीना शुरू करने से पहले डॉक्टर या अपनी डाइटीशियन से सलाह जरूर लें। बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले बेल या खुले में मिलने वाले शरबत में भी अलग से चीनी या प्रिजर्वेटिव हो सकते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि घर पर तैयार ताजा शरबत ही पिएं, जो सुरक्षित और फायदेमंद दोनों होता है।
निष्कर्ष
डायबिटीज में बेल का शरबत सही तरीके और सीमित मात्रा में पिया जाए तो यह शरीर को ठंडक, पाचन में सुधार और एनर्जी देने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसमें चीनी मिलाने से बचना और ब्लड शुगर की नियमित जांच करना बहुत जरूरी होता है।
Image Credit: Freepik
FAQ
बेल का शरबत पीने के क्या फायदे हैं?
बेल का शरबत गर्मियों में पीना फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे पेट को ठंडक मिलती है, पाचन में सुधार होता है, कब्ज दूर होता है और शरीर को तुरंत एनर्जी और हाइड्रेशन मिलता है।बेल का जूस कब नहीं पीना चाहिए?
बेल का रस सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन रात को सोने से पहले थायराइड की दवा लेने वालों को, हाई ब्लड प्रेशर के मरीज और किडनी स्टोन होने पर इसे पीने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 14, 2026 10:04 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 14, 2026 10:04 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra