Sat Sep 12, 2026 | 02:16 AM IST

इस तरह से खाएं गिलोय गोखरू और आंवले का चूर्ण, सेहत को मिलेंगे अनगिनत फायदे

Giloy Gokhru Amla Benefits in Hindi: आप अपनी कई समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय, गोखरू और आंवला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। 

Giloy Gokhru Amla Powder Benefits in Hindi: आयुर्वेद में कई तरह की जड़ी-बूटियों का सेवन पाउडर, सिरप, कैप्सूल आदि के रूप में किया जाता है। कुछ दवाइयां सिर्फ एक जड़ी-बूटी से बनी होती हैं, तो कुछ दवाइयों को बनाने के लिए अलग-अलग जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। जड़ी-बूटियों का सही कॉम्बिनेशन एक साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। ऐसा ही एक कॉम्बिनेशन गिलोय, गोखरू और आंवला का है। गिलोय, गोखरू और आंवला का पाउडर लेना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन तीनों के मिश्रण को एक साथ लेने से पीरियड्स, पेशाब और पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जा सकता है।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं गिलोय, गोखरू और आंवला का पाउडर लेने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

गिलोय गोखरू और आवंला पाउडर के फायदे: Giloy Gokhru Amla Powder Benefits: Amla Gokhru Giloy ke Fayde

  • गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, इसका उपयोग सर्दी, जुकाम और खांसी को ठीक करने के लिए किया जाता है।
  • गोखरू का उपयोग पाचन, मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए किया जाता है।
  • आंवले में विटामिन सी अधिक होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

पेशाब से जुड़ी समस्याएं ठीक करे

गिलोय गोखरू और आंवला पाउडर पेशाब से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। इस पाउडर को लेने से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ठीक हो सकता है। साथ ही यह मूत्रवर्धक भी होता है, इससे पेशाब खुलकर आती है। यह पाउडर पेशाब के दौरान होने वाली जलन, दर्द और खुजली को भी शांत करता है।

इसे भी पढ़ें- सिरदर्द दूर करने में फायदेमंद हो सकता है पुदीना, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

किडनी डिटॉक्स करे

जब हमें खुलकर पेशाब नहीं आती है, तो किडनी में कई तरह के विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इससे हमें कई तरह की दिक्कतें होने लग सकती हैं। गिलोय गोखरू और आंवला पाउडर पेशाब को खुलकर लाने में मदद करता है। साथ ही किडनी को भी डिटॉक्स करता है।

हृदय के लिए लाभकारी

अगर आप डॉक्टर की सलाह पर इस पाउडर को लेते हैं, तो इससे आपका हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है। लेकिन अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर है तो इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करें। बिना डॉक्टर की सलाह के इसे बिल्कुल न लें।

immunity

इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर 

गिलोय गोखरू और आंवला पाउडर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आंवले में विटामिन सी होता है, इससे इम्युनिटी बढ़ती है। साथ ही गिलोय भी इम्युनिटी बढ़ाता है। इस पाउडर को लेने से आपकी सर्दी, जुकाम और खांसी में काफी हद तक आराम मिल सकता है। यह आपके श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है।

इस पाउडर का सेवन नियमित रूप से करने से इंफेक्शन, बैक्टीरिया या वायरस से भी बचा जा सकता है।   

इसे भी पढ़ें- गोखरू का पाउडर खाने से दूर होंगी स्किन से लेकर पीरियड्स तक की समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

पीरियड्स में उपयोगी

अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी कोई समस्या है, तो गिलोय गोखरू और आंवला पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इस पाउडर को लेने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, क्रैम्प्स से राहत मिलती है। इसके अलावा यह पाउडर अनियमित पीरियड्स, हैवी पीरियड्स की समस्या को भी ठीक करने में मदद कर सकता है।

गिलोय गोखरू आंवला पाउडर कैसे खाएं?

गिलोय गोखरू और आंवला पाउडर कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। इसे खाने के लिए आप आधा-आधा चम्मच तीनों चीजें लें। अब इसे पानी के साथ पी जाएं। आप इस पाउडर का सेवन दिन में दो बार या फिर डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं। 

Giloy Gokhru Amla Powder: आप भी पीरियड्स, पेशाब, पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए गिलोय, गोखरू और आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको हृदय, किडनी या लिवर से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस पाउडर का सेवन करें।

Read Next

जीरा की तासीर कैसी होती है? जानें किन लोगों को नुकसान पहुंच सकता है जीरा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 17, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content