मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा भी जहरीली होने लगती है और स्मॉग बढ़ने लगता है। इस दौरान लोगों को सांस लेने में परेशानी और कई श्वसन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग एन-95 मास्क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग इस मास्क को लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं। वहीं, कई लोग सोचते हैं कि इसका इस्तेमाल कब तक कर सकते हैं? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
N-95 मास्क क्या करता है?
डॉ. अरविंद के अनुसार, एन-95 रेस्पिरेटर यानी मास्क सही से फिट होने पर हवा के कम से कम 95% धूल-कणों को रोकने या फिल्टर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये ज्यादा प्रदूषण या सांस की सुरक्षा के लिए बहुत काम आते हैं, लेकिन इनका असर इस बात पर निर्भर करता है कि इन्हें पहना (सही फिट), इस्तेमाल और स्टोरेज कैसे गया है। यह रेस्पिरेटर की स्थिति पर निर्भर करता है।
एन-95 मास्क का इस्तेमाल कब तक किया जा सकता है?
डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, हर एन-95 रेस्पिरेटर के लिए कोई फिक्स समय सीमा या दोबारा इस्तेमाल करने की संख्या नहीं है। इसके निर्माता के निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए और डिस्पोजेबल रेस्पिरेटर को तब बदल देना चाहिए जब वह गीला, गंदा, डैमेज हो जाए या उससे सांस लेने में परेशानी हो या जब उसके पट्टे ढीले हो जाएं और वह चेहरे पर ठीक से सील न हो पाए।
इसे भी पढ़ें: क्या हर जगह लगाते हैं सर्जिकल मास्क? डॉक्टर से जानें कब है N95 मास्क जरूरी
क्या N95 मास्क का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
डॉ. अरविंद का कहना है, हाई एयर पॉल्यूशन के समय एन-95 मास्क के रोज इस्तेमाल के लिए इसकी ड्यूरेशन इस बात पर निर्भर करेगी कि रेस्पिरेटर का कितना इस्तेमाल किया जाता है और इसे किन परिस्थितियों में पहना जाता है। साफ-सुथरे माहौल में छोटी यात्रा के दौरान पहना गया मास्क धूल, पसीने और लंबे समय तक बाहरी गतिविधियों के संपर्क में रहने वाले मास्क की तुलना में बेहतर स्थिति में रह सकता है।
हालांकि, सिर्फ दिखावट से यह गारंटी नहीं दी जा सकती कि फिल्ट्रेशन और फिटिंग प्रभावी बनी रहेगी।
for how long or how many times can an n 95 mask be used 1
N95 मास्क का इस्तेमाल करते समय जरूरी बातें
डॉ. अरविंद बताते हैं, व्यक्ति को N95 मास्क का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- कुछ मास्क का दोबारा इस्तेमाल एक ही व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है। अगर निर्माता इसकी अनुमति देता है और रेस्पिरेटर साफ, डैमेज नहीं और अच्छी तरह से फिट बैठता है।
- कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ मास्क शेयर न करें।
- इसे इसके स्ट्रैप से पकड़ें, फिल्टरिंग सतह को छूने से बचें।
- अगर दोबारा इस्तेमाल की अनुमति है, तो इस्तेमाल के बीच इसे एक साफ, सूखे, हवादार कंटेनर में रखें। गीला होने पर इसे सीलबंद स्टोरेज में न रखें।
इसे भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले खुद को करें तैयार, बढ़ते प्रदूषण के बीच बचाव के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स
मास्क को धोने से बचें
डॉ. अरविंद का कहना है, डिस्पोजेबल N95 रेस्पिरेटर (मास्क) को साफ करने के लिए धोएं, कीटाणुनाशक से स्प्रे करें, इस्त्री करें (iron), माइक्रोवेव या गर्म नहीं करें। ये तरीके इसके फिल्ट्रेशन मटेरियल या फिटिंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2020 में The Journal of Emergency Medicine में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एन-95 मास्क को दोबारा इस्तेमाल करने के लिए आप या तो 3-4 मास्क को बारी-बारी से चक्र (रोटेशन) में इस्तेमाल करके 3-4 दिन हवा में छोड़ सकते हैं, ताकि वायरस खत्म हो जाएं या फिर इन्हें 70°C तापमान पर 60 मिनट गर्म कर सकते हैं या 5 मिनट तक उबाल/भाप दे सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें कभी भी साबुन, पानी या अल्कोहल से साफ न करें क्योंकि इससे इनकी फिल्टर करने की क्षमता खराब हो जाती है और इंफेक्शन मुक्त करने के इन तरीकों का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी या मास्क की कमी के समय ही किया जाना चाहिए।
डॉ. अरविंद कहते हैं कि ध्यान रहे, अस्पतालों या हेल्थकेयर सेंटरों में इस्तेमाल किए गए मास्क में संक्रमण फैलने का खतरा होता है, इसलिए वहां बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। इन्हें अधिक से अधिक 5 बार ही दोबारा पहना जा सकता है। ध्यान रहे, यह नियम सिर्फ अस्पताल के स्टाफ के लिए है, आम जनता को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मास्क दोबारा इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है।
सावधानियां
डॉ. अरविंद का कहना है, मास्क का सर्टिफिकेशन जांच लें और सुनिश्चित करें कि यह नाक, मुंह और ठुड्डी को बिना किसी खाली जगह छोड़े पूरी तरह से ढक ले। एक असली और अच्छी तरह फिट होने वाला N95 मास्क, जो अच्छी स्थिति में हो, ऐसे मास्क की तुलना में बेहतर सुरक्षा देता है, जिसे उसकी तय सीमा से कहीं ज्यादा बार दोबारा इस्तेमाल किया गया हो।
निष्कर्ष
प्रदूषण और जहरीली हवा से बचाव के लिए एन-95 मास्क बेहद असरदार हैं, बशर्ते वे चेहरे पर पूरी तरह फिट बैठें। किसी भी मास्क का इस्तेमाल तब तक किया जा सकता है जब तक वह साफ, सूखा और अच्छी स्थिति में हो। अगर मास्क गीला, गंदा या ढीला हो, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।
आम लोगों को इन्हें धोने, उबालने या घर पर इंफेक्शन फ्री करके दोबारा पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे तरीके सिर्फ अस्पतालों में आपातकाल के लिए होते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए मास्क कभी शेयर न करें, उसकी सतह को छूने से बचें और जरूरत पड़ने पर नया मास्क ही इस्तेमाल करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या N95 मास्क को धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है?
नहीं, N95 मास्क को कभी भी पानी, साबुन या सैनिटाइज़र से धोना नहीं चाहिए। धोने से इसकी इलेक्ट्रोस्टैटिक परत खराब हो जाती है और इसके फिल्टर करने की क्षमता खत्म हो जाती है।इस्तेमाल किए गए N95 मास्क को कहां और कैसे सुरक्षित रखना चाहिए?
मास्क उतारने के बाद इसे किसी बंद प्लास्टिक बैग में तुरंत न रखें। इसे किसी साफ पेपर बैग या सूखी जगह पर टांग दें ताकि इस पर मौजूद वायरस या बैक्टीरिया नेचुरल रूप से सूखकर खत्म हो जाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 29, 2026 15:55 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N
