Excessive Saliva In Mouth Home Remedies: अगर मुंह में अधिक लार बन रहा हो, तो मुंह और दांतों की सफाई पर गौर करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, दालचीनी की चाय पिएं, तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं, आंवला पाउडर का सेवन करें। खट्टी चीजों और चीनी से परहेज करें। इस तरह लार उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। मुंह में लार बनना पाचन और मुंह की सेहत के लिए जरूरी है। लार भोजन को गीला करने, निगलने और मुंह को नम रखने में मदद करती है, लेकिन जब मुंह में जरूरत से ज्यादा लार बनने लगे, बार-बार थूकना पड़े या लार मुंह से बाहर आने लगे, तो इसके पीछे खानपान, एसिडिटी, मुंह की समस्या, किसी दवा का असर या अन्य कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं मुंह में ज्यादा लार क्यों बनती है और इस समस्या को दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय कारगर हैं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
saliva mouth
American Academy Of Family Physicians के मुताबिक, मुंह में मौजूद लार, मुंह को साफ रखने, पीएच संतुलन बनाए रखने, बैक्टीरियल ग्रोथ रोकने और मुंह की बदबू कम करने में मदद करती है, लेकिन जब लार अधिक मात्रा में बनने लगे, तो यह सामान्य कंडीशन नहीं है। तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याओं वाले बच्चों और पार्किंसन रोग से पीड़ित या स्ट्रोक का सामना कर चुके वयस्कों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।
लार, मुंह में लार ग्रंथियों की ओर से बनाया हुआ एक तरल पदार्थ है। लार भोजन को मुलायम बनाता है और हम उसे आसानी से निगल पाएं इसमें हमारी मदद करता है। लार में ऐसे इंजाइम्स होते हैं जो खाने को पचाने में भी मदद करते हैं। मुंह के कीटाणु को मारने के लिए भी लार मदद करता है। सूखेपन की समस्या को रोकने के लिए भी लार फायदेमंद मानी जाती है। लार का प्रोडक्शन तब ज्यादा होता है जब आप कुछ खा रहे होते हैं। अगर बहुत ज्यादा लार बनेगी तो बोलने में परेशानी होगी और खाने में समस्या हो सकती है इसके अलावा लार के ज्यादा बनने से त्वचा में संक्रमण की समस्या हो सकती है।
मुंह में ज्यादा लार बनने के कारण (Causes Of Excessive Saliva)
- अगर आपके होंठ फटे हुए हैं तो मुंह में ज्यादा लार बनने की समस्या हो सकती है।
- मुंह के आसपास की त्वचा में संक्रमण है, तो भी आपको ज्यादा लार बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आपको निमोनिया की समस्या है तो भी आपको मुंह में ज्यादा लार बनने की समस्या हो सकती है।
- बोलने के गलत तरीके के कारण भी मुंह में ज्यादा लार बनने लगता है।
- साइनस इंफेक्शन के कारण मुंह से ज्यादा लार बनने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- मुंह में ज्यादा लार बनने का कारण हो सकता है 'वाटर ब्रैश', जानें लक्षण और उपचार
मुंह में ज्यादा लार बनने से रोकने के घरेलू उपाय (Home Remedies To Cure Excessive Saliva)
1. तुलसी के पत्ते का सेवन करें (Eat Tulsi)
use of tulsi
मुंह में ज्यादा लार बन रही है तो तुलसी के पत्ते चबाएं फिर एक गिलास पानी पिएं। दो से तीन बार आप ये उपाय रिपीट करें और फिर मुंह में ज्यादा लार बनने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
साल 2017 में Journal Of Indian Association Of Public Health Dentistry में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, तुलसी के अर्क वाले माउथवॉश से लार में मौजूद बैक्टीरिया की संख्या कम हुई। हालांकि, इस अध्ययन में तुलसी के ज्यादा लार बनने की समस्या पर प्रभाव का परीक्षण नहीं किया गया था।
2. पानी का सेवन करें (Drink Water)
अगर आपके मुंह में ज्यादा लार बन रही है, तो आपको पानी का सेवन करना चाहिए। पानी का सेवन करने से सलाइवा का प्रोडक्शन कम हो जाता है, आपको ढेर सारा पानी पीना चाहिए ताकि आप मुंह में लार ज्यादा न बने।
3. चीनी का सेवन कम कर दें (Avoid Sugar)
अगर आपके मुंह में ज्यादा लार बन रही है, तो आप शुगर की मात्रा को कम कर दें। शुगर का सेवन ज्यादा करने के कारण भी मुंह में ज्यादा लार बनती है।
4. दालचीनी की चाय पिएं (Dalchini Ki Chai)
अगर मुंह में ज्यादा लार बन रहा है, तो आपको दालचीनी की चाय का सेवन करना चाहिए। आप दालचीनी को पानी में उबाल लें, फिर उस पानी में शहद मिला लें इससे ज्यादा लार बनने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
5. आंवला पाउडर का सेवन (Consume Amla Powder)
ज्यादा लार बनने की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप आंवला पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं। आंवला पाउडर को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से ज्यादा लार बनना बंद हो जाता है। इसके अलावा अगर ज्यादा लार बन रही है तो आप देर से पचने वाले फूड का सेवन अवॉइड करें।
6. खट्टी चीजों का सेवन कम करें (Reduce Eating Sour Foods)
नींबू, इमली और दूसरे बहुत खट्टे खाद्य पदार्थ लार का स्राव बढ़ा सकते हैं। अगर इन्हें खाने के बाद लार ज्यादा मात्रा में बनता है, तो कुछ समय इनका सेवन कम करके देखें।
7. मुंह और दांतों की सफाई करें (Clean Your Mouth And Teeth)
दिन में दो बार ब्रश करें और जीभ की सफाई भी रखें। दांतों में सड़न, मसूड़ों की परेशानी या मुंह में इंफेक्शन होने पर डॉक्टर से जांच करवाएं क्योंकि ये समस्याएं लार बढ़ने से जुड़ी हो सकती हैं।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
- जब लार अचानक बहुत ज्यादा बनने लगे।
- जब खाना या पानी निगलने में परेशानी हो।
- जब दांतों में दर्द, मुंह में छाले या संक्रमण के लक्षण हों।
- जब समस्या लगातार बनी रहे या किसी दवा को शुरू करने के बाद हुई हो।
निष्कर्ष:
मौखिक स्वास्थ्य के लिए लार का उत्पादन जरूरी है। लार की मदद से भोजन मुलायम बनता है ताकि हम उसे निगल पाएं। लार की मदद से मुंह का पीएच संतुलन भी सही रहता है। मुंह की ड्राईनेस से बचने के लिए भी लार का होना जरूरी है, लेकिन जब अधिक मात्रा में लार का उत्पादन होने लगे, तो वह भी एक समस्या है। ज्यादा लार बनने से वह मुंह से बाहर निकलने लगती है या उससे बार-बार थूकना पड़ता है। मुंह में ज्यादा लार बनने की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं जैसे तुलसी के पत्तों का सेवन करें, पानी पिएं, चीनी और खट्टी चीजों का सेवन कम कर दें, दालचीनी की चाय पिएं, आंवला पाउडर का सेवन करें और मुंह और दांतों की सफाई रखें ताकि लार का उत्पादन कम हो सके।
image credit: magnific
FAQ
सुबह उठते ही मुंह में ज्यादा लार क्यों आती है?
सुबह मुंह में लार जमा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे सोते समय मुंह खुला रहना, एसिड रिफ्लक्स या लार निगलने में परेशानी शामिल हो सकती है। अगर समस्या रोज बनी होती है, तो जांच कराएं।सोते समय मुंह से लार क्यों निकलती है?
सोते समय निगलने की क्रिया कम होने, करवट लेकर सोने और मुंह खुला रहने के कारण लार बाहर निकल सकती है। अगर ऐसा बार-बार होता है या निगलने से जुड़ी परेशानी होती है, ताे डॉक्टर से जांच कराएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 20, 2026 15:40 IST
Modified By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma Jun 11, 2022 13:00 IST
Published By : Yashaswi Mathur
