Fri Sep 11, 2026 | 06:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kamalesh A , Senior Consultant Physician - Internal Medicine

स्ट्रॉ से पीने की आदत सेहत के ल‍िए फायदेमंद है या नुकसानदायक? डॉक्‍टर से जानें

स्ट्रॉ का इस्तेमाल आजकल काफी आम हो गया है। लोग पानी, जूस, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों को स्ट्रॉ से पीना पसंद करते हैं। डॉक्‍टर से जानें स्‍ट्रॉ से पीने की आदत सेहत के ल‍िए अच्‍छी है या बुरी?

जूस, शेक और कोल्ड ड्रिंक पीते समय कई लोग स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। स्‍ट्रॉ का इस्‍तेमाल क‍िसी भी चीज को ग‍िलास या बोतल के जर‍िए पीने के ल‍िए क‍िया जाता है। कुछ एक्‍सपर्ट्स मानते हैं क‍ि स्‍ट्रॉ के इस्‍तेमाल के कारण पाचन संबंधि‍त समस्‍याएं हो सकती हैं। स्ट्रॉ प्लास्टिक का है, तो यह पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है। डॉक्‍टर से जानें स्‍ट्रॉ से पीने की आदत सेहत के ल‍िए अच्‍छी है या खराब? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Kamalesh A, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

पेट की समस्‍याएं हो सकती हैं

drinking-with-straw-good-or-bad-for-health

कुछ भी पीने के ल‍िए स्‍ट्रॉ का ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहींं करना चाह‍िए। इससे कई तरह की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स हो सकती हैं। स्‍ट्रेस से पीने की आदत के कारण ज्‍यादा हवा पेट में जा सकती है ज‍िससे गैस, ब्‍लोट‍िंग और पेट में दर्द जैसी पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं। अगर आप फ्रि‍जी ड्र‍िंक्‍स का सेवन कर रहे हैं, तो यह समस्‍या और भी ज्‍यादा बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- ज्यादा ठंडा पानी पीने से प्यास क्यों नहीं बुझती? डॉक्टर से जानें

स्‍ट्रॉ में हान‍िकारक केम‍िकल्‍स हो सकते हैं

प्‍लास्‍ट‍िक की स्‍ट्रॉ में कई हान‍िकारक केम‍िकल्‍स होते हैं जैसे- पॉलीप्रोपाइलीन और बिस्फेनॉल-ए। एस‍िड‍िक या ज्‍यादा गर्म ड्र‍िंक का सेवन करने के कारण ये केम‍िकल्‍स ड्र‍िंक पर र‍िएक्‍शन छोड़ सकते हैं। इसल‍िए स्‍ट्रॉ का सेवन करने से बचना चाह‍िए। साल 2023 में BMJ Open नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताबि‍क, इको-फ्रेंडली स्ट्रॉ का इस्‍तेमाल भी हान‍िकारक हो सकता है क्‍योंंक‍ि ज‍िन पेपर स्‍ट्रॉ में PFAS (Per- and Polyfluoroalkyl Substances) नामक रसायन पाए गए। इन केम‍िकल्‍स का असर लंबे समय तक हेल्‍थ और पर्यावरण पर बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- गर्मी में जरूरत से ज्यादा पानी पीना पड़ सकता है भारी, डॉक्टर ने बताया हाइपोनेट्रेमिया का खतरा

डेंटल समस्‍याएं हो सकती हैं

स्‍ट्रॉ के जर‍िए कुछ भी पीने के कारण डेंटल समस्‍याएं हो सकती हैं। जब आप स्ट्रॉ से कोल्ड ड्रिंक, जूस या अन्य मीठे और एसिडिक ड्र‍िंक्‍स पीते हैं, तो ये तरल पदार्थ मुंह के कुछ खास हिस्सों, खासकर पीछे के दांतों (मोलर्स) पर ज्यादा टच हो सकते हैं। इससे उन दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है और कैविटी होने का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- इन 5 बीमारी वाले लोगों को रात में सोने से पहले नहीं पीना चाहिए पानी, डॉक्टर से जानें कारण

स्‍ट्राॅ की जगह ग‍िलास का इस्‍तेमाल करें

  • पेय पदार्थों को स्ट्रॉ की बजाय सीधे गिलास से पीने की कोशिश करें।
  • जब तक डॉक्टर सलाह न दें, प्लास्टिक स्ट्रॉ के इस्तेमाल से बचें।
  • स्ट्रॉ का इस्‍तेमाल उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें सर्जरी के बाद पीने में परेशानी होती है या जिनकी मुंह और दांतों से जुड़ी कोई विशेष समस्या हो।

न‍िष्‍कर्ष:

ग‍िलास से ही पानी या अन्‍य पेय पदार्थों का सेवन करना चाह‍िए। प्‍लास्‍ट‍ि‍क या कागज की स्‍ट्रॉ दोनोंं का ही लंंबे समय तक इस्‍तेमाल सेहत के ल‍िए कुछ खास फायदेमंंद नहीं माना जाता है। उल्‍टा उससे पाचन या डेंटल समस्‍याएं हो सकती हैं।

Read Next

एक दिन में कितनी मछली खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही लिमिट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 09, 2026 16:31 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 09, 2026 16:31 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kamalesh A

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content