Wed Nov 18, 2026 | 11:22 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rohit Udaya Prasad , Senior Consultant - ENT & Cochlear Implants

कान में दर्द या सुनाई कम देने पर क्या गलतियां करने से बचना चाहिए? डॉक्टर से जानें

कान में दर्द या सुनने में परेशानी होने पर कुछ गलतियों से बचना चाहिए, जैसे कान में कुछ भी न डालना या खुद से इलाज न करना। अचानक सुनने की क्षमता कम होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और तेज आवाज व बार-बार कान साफ करने से बचें।
कान में दर्द या सुनाई कम देने पर क्या गलतियां करने से बचना चाहिए? डॉक्टर से जानेंकान में दर्द या सुनाई कम देने पर क्या गलतियां करने से बचना चाहिए? डॉक्टर से जानें

कई बार व्यक्ति को कान में दर्द होने की समस्या या सुनने में परेशानी होने की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा रोज के रूटीन में की गई कुछ गलतियों के कारण हो सकता है। ऐसे में कान से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए लोगों को इन गलतियों से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Rohit Udaya Prasad, Lead and Senior Consultant, ENT and Cochlear Implants, at KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru से जानें।

कान में दर्द या सुनने की क्षमता कम होने के कारण

डॉ. रोहित उदय प्रसाद के अनुसार, कान में दर्द या सुनने में परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और न ही इनका घर पर इलाज करने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि, ऐसा कान में मैल (earwax) जमा होने, इंफेक्शन या दबाव जैसी आम वजहों से हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है, जिसके लिए मेडिकल इलाज की जरूरत होती है।

कान में दर्द या सुनने की क्षमता कम होने पर किन गलतियों से बचें?

डॉ. रोहित का कहना है, व्यक्ति की कई ऐसी आदतें और गलत धारणाएं होती हैं, जो कान में दर्द या सुनने की क्षमता की स्थिति को और बिगाड़ सकती हैं और ठीक होने के समय को लंबा कर सकती हैं। ऐसे में कान में दर्द या सुनने की क्षमता कम होने पर व्यक्ति को कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।

1. कान में कुछ भी न डालें

डॉ. रोहित कहते हैं, कान के दर्द या रुकावट से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर कान के अंदर कॉटन बड (cotton buds), पिन या कोई अन्य नुकीली चीज डाल देते हैं। इससे कान का मैल और अंदर धंस सकता है, कान की नली (ear canal) को नुकसान पहुंच सकता है और यहां तक कि कान का पर्दा (eardrum) भी फट सकता है। इसके अलावा, बिना डॉक्टर की सलाह के कान में तेल, जड़ी-बूटियों वाली दवाएं या कोई अन्य ईयर ड्रॉप्स डालने से इंफेक्शन और बढ़ सकता है, खासकर तब जब कान का पर्दा पहले से ही डैमेज हो।

इसे भी पढ़ें: क्या कान में दर्द होने पर तेल डालना सुरक्षित है? जानें ENT स्पेशलिस्ट से

2. सुनने की क्षमता कम होने पर नजरअंदाज न करें

डॉ. रोहित आगे कहते हैं, एक और गलत धारणा यह है कि लोग सुनने की क्षमता कम होने (hearing loss) को कोई इमरजेंसी नहीं मानते हैं। उन्हें लगता है कि यह समस्या कुछ समय के लिए है या कान में रुकावट (congestion) की वजह से है। सुनने की क्षमता कम होना, खासकर एक कान में, एक गंभीर स्थिति है। इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और 24 घंटे के अंदर ENT डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

common mistakes to avoid with ear pain and hearing loss 1common mistakes to avoid with ear pain and hearing loss 1

3. तेज आवाज में गानें न सुनें

तेज आवाज वाले गानों से कानों को बचाना जरूरी है। साथ ही, इंफेक्शन वाले कानों को हेडफोन या किसी अन्य तरीके से खुद साफ करने की कोशिश न करें। दर्द कम करने के लिए एंटीबायोटिक्स या अन्य दवाएं लेने से भी स्थिति और बिगड़ सकती है।

4. कान में कोई चीज न डालें

कॉटन स्वैब, तीलियां, पिन आदि डालने से चोट लग सकती है और कान का मैल और अंदर धंस सकता है। ऐसे में कान में इन चीजों के इस्तेमाल से बचें।

5. खुद से इलाज न करें

कान में दर्द होने या सुनने में परेशानी महसूस होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के कान में कोई ईयर ड्रॉप्स, एंटीबायोटिक्स, तेल आदि न डालें। इनसे कानों से जुड़ी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

6. सुनने की क्षमता अचानक कम होने को नजरअंदाज न करें

अगर अचानक से सुनने की क्षमता प्रभावित होती है, तो इस स्थिति को आम परेशानी समझकर नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, कोशिश करें कि 24 घंटे के अंदर डॉक्टर को दिखा लें। ताकि किसी भी गंभीर समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: कान में बार-बार खुजली होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें राहत के उपाय

7. तेज शोर से दूर रहें

कानों में दर्द और सुनने की क्षमता के कम होने जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपने हेडफोन की आवाज कम रखें और कम शोर वाली जगहों पर रहने की कोशिश करें।

8. कान को बार-बार साफ न करें

कान खुद को साफ करने में सक्षम होता है। ऐसे में कान को बार-बार साफ न करें। ऐसा करने से कान में दर्द की समस्या और कान से जुड़ी अन्य परेशानियां बढ़ सकती हैं, जो सुनने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती हैं।

9. कान को गीला न रखें

अगर कान में इंफेक्शन है या कान से कुछ बह रहा है, तो कान को सूखा रखें और डॉक्टर से सलाह लें। कान के गीला होने पर व्यक्ति को इनसे जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 में Journal Of Audiology & Otology में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, कान में दर्द या सुनने में परेशानी से बचने के लिए तेज आवाज में लंबे समय तक ईयरफोन न लगाएं और हर एक घंटे के बाद ब्रेक देकर कानों को हवा दें, क्योंकि लगातार ईयरफोन पहनने से नमी और बैक्टीरिया के कारण इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा, कान में दर्द को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, कान की सफाई के लिए ईयरबड्स (कॉटन स्वैब) का इस्तेमाल न करें, और बिना डॉक्टर की सलाह के कान में कभी भी तेल या कोई तरल पदार्थ न डालें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

डॉ. रोहित का कहना है, अगर आपको लगातार दर्द, कान में घंटी बजने जैसी आवाज आना, चक्कर आना, कान से कुछ बहना या सुनने में परेशानी महसूस हो, तो ENT डॉक्टर (कान-नाक-गले के डॉक्टर) को तुरंत दिखाएं।

सबसे जरूरी सलाह यह है कि घरेलू नुस्खों को करने से बचें। समय रहते सही पहचान और सही इलाज से गंभीर समस्याओं को रोका जा सकता है और सुनने की क्षमता को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

कान का दर्द या सुनने में परेशानी होने पर कभी भी कॉटन बड, पिन या नुकीली चीजें कान में न डालें, क्योंकि इससे मैल और अंदर धंस सकता है और पर्दा फट सकता है। इसके अलावा, बिना डॉक्टर की सलाह के कान में तेल या ईयर ड्रॉप्स डालने से बचें और अचानक सुनने की क्षमता कम होने जैसी स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करते हुए 24 घंटे के अंदर ईएनटी (ENT) डॉक्टर से सलाह लें।

कान की समस्याओं से बचाव के लिए तेज शोर से दूर रहें, कान को बार-बार साफ या गीला न करें और किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कान में दर्द होने के क्या कारण हैं?

    कान में इंफेक्शन, बाहरी कान में इंफेक्शन, इयरवैक्स, कान के पर्दे में चोट, कान के पर्दे में छेद, दांत या जबड़े की समस्या, सर्दी, जुकाम और साइनस जैसी समस्याओं के कारण व्यक्ति को कान में दर्द की समस्या हो सकती हैं।
  • कान में इंफेक्शन के क्या लक्षण हैं?

    कान में इंफेक्शन होने पर व्यक्ति को कान दर्द, कान में रिसाव, दबाव महसूस होने, सुनने में कमी, खुजली, रेडनेस और सूजन आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

List of Specialist Doctors: क‍िस बीमारी में कौन से डॉक्टर के पास जाएं? देखें स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की पूरी लिस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 22:15 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Rohit Udaya Prasad