Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

काला मल हो सकता है शरीर में कई समस्याओं का संकेत, डॉक्टर बता रहे हैं 5 कारण

Black Stool Causes: काला मल यानी काली पॉटी आने की समस्या कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। आइए इस लेख में डॉक्टर से जानें यह समस्या शरीर में चल रही किन बीमारियों की ओर इशारा करती है।  

Kali Poti Kyu Hoti Hai: क्या आप जानते हैं मल के रंग से शरीर में चल रही बीमारियों का पता भी लगाया जा सकता है। आसान शब्दों में समझें तो पॉटी का रंग बदलना भी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसी तरह काला मल यानी पॉटी का कलर काला आना भी सामान्य बात नहीं है। आमतौर पर काले रंग का कोई खाद्य पदार्थ खाने से मल का रंग काला आता है। लेकिन अगर समस्या लगातार कई दिनों से बनी हुई है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस समस्या को मेडिकल भाषा में मेलेना भी कहा जाता है। अगर आपको काले मल की समस्या लगातार एक सप्ताह से बनी हुई है, तो यह शरीर में चल रही गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ऐसे में यह समस्या कई बीमारियों से जुड़ी हो सकती है जिसके लिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए। काला मल (kali potty hone ka kya matlab hai) आने के क्या कारण होते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर और डायरेक्टर डॉ शुचिन बजाज (इंटरनल मेडिसिन) से बात की है।

black colour stool

काला मल आने के क्या कारण हैं? Causes of Black Stool In Hindi

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग- Gastrointestinal Bleeding

काले मल की समस्या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग का संकेत हो सकती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग होने से मल में कालापन आने लगता हैं। यह एक गंभीर समस्या होती है, जिसमें शरीर के आंतरिक भागों में ब्लीडिंग होने लगती है। इस कारण मल में भी कालापन आने लगता है। इसके अलावा, ब्लड वेस्सेल्स में गड़बड़ी होने के कारण भी मल में कालापन देखा जा सकता है।

कैंसर- Cancer

कुछ खास प्रकार के कैंसर में काले मल की समस्या देखी गई है। अगर आपके पेट में कैंसर पनप रहा है, तो आपके मल का रंग भी काला हो सकता है। ऐसे में पेट की इनर लाइनिंग में मौजूद सेल्स कैंसर का रूप लेने लगते हैं। इस वजह से शरीर में कैंसर पनपने लगता है और काला मल आने जैसे संकेत नजर आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून की शुरुआत में घर-घर फैल रहीं ये 5 बीमारियां, डॉक्टर से जानें कैसे करें बचाव

पेप्टिक अल्सर- Peptic Ulcer

पेप्टिक अल्सर के संकेतों में भी काले मल की समस्या देखी गई है। छोटी आंत या पेट की इनर लाइनिंग में इंफेक्शन होने से पेप्टिक अल्सर हो सकता है। इस समस्या में पेट एसिडिक खाने को पचा नहीं पाता है। इस कारण पेप्टिक में अल्सर हो सकता है। मल का रंग गहरा या काला होना भी पेप्टिक अल्सर के लक्षणों में शामिल है।

खाने की नली में परेशानी- Problem with Food Pipe

खाने की नली में इंफेक्शन या सूजन आने से भी मल का रंग बदल सकता है। दरअसल, नली में इंफेक्शन होने से लिवर तक जाने वाले ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है। इस कारण शरीर के आंतरिक हिस्सों को हानि होती है और मल में कालापन आने लगता है।

लिवर से जुड़ी बीमारियां- Liver Diseases

लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी मल में कालापन आ सकता है। वहीं लिवर में सूजन या अन्य समस्या होने पर भी मल के रंग में असर पड़ सकता है। यह समस्या अत्यधिक शराब के सेवन या खराब खानपान के कारण भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में आटा गूंथना कितना सही है? डॉक्टर से जानें कब गूंथे और कब नहीं

आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन- High Iron Intake

एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ खास खाद्य पदार्थों जैसे कि आयरन युक्त चीजों के ज्यादा सेवन से मल में कालापन आ सकता है। वहीं गाढे या काले रंग के खाद्य पदार्थों के सेवन से भी कुछ दिनों तक मल में कालापन आ सकता है। वहीं कुछ हार्ड दवाओं के सेवन से भी कुछ दिन तक मल में कालापन आ सकता है

निष्कर्ष

डॉक्टर के मुताबिक काला मल होने की दो वजह हो सकती है। पहली वजह है किसी काले रंग के खाद्य पदार्थ का सेवन किया गया हो। दूसरी वजह से शरीर में पनप रही कोई बीमारी या हेल्थ कंडीशन। यह समस्या खाने की नली में परेशानी, लिवर से जुड़ी बीमारियां, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन, कैंसर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग के कारण हो सकती है। अगर यह समस्या लगातार एक सप्ताह से बनी हुई है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें।

FAQ

  • मल का रंग काला होने का कारण क्या है?

    काला मल होने के दो कारण हो सकते हैं। काले रंग का कोई खाद्य पदार्थ खाने के कारण मल का रंग काला हो सकता है। इसके अलावा, कैंसर और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग, खाने की नली में परेशानी, लिवर से जुड़ी बीमारियों के कारण भी मल में कालापन आ सकता है।
  • क्या काला मल ठीक हो सकता है?

    काले मल की समस्या परमानेंट नहीं होती है। अगर यह किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण हुई है, तो बीमारी ठीक होने के साथ ही मल का रंग पहले जैसा हो जाता है। अगर कुछ काला खाने के कारण मल में कालापन आया है, तो दो दिन में मल का रंग पहले जैसा हो जाता है। 
  • क्या लिवर की समस्या से मल काला हो सकता है?

    डॉक्टर के अनुसार लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी मल में कालापन आ सकता है। यह लिवर में सूजन या लिवर से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। 

Read Next

फैमिली प्लानिंग के लिए कितनी जरूरी है फर्टिलिटी गाइडेंस? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2023 10:00 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content