Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

विटामिन डी की कमी या खराब डाइट, Winter Fatigue का क्या है असली कारण? जानें डॉक्टर से

Causes Of Winter Fatigue: विंटर फटीग विटामिन डी की कमी और खराब डाइट की वजह से हो सकती है। इसके पीछे कई अन्य कारण भी हैं। जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

What Causes Winter Fatigue: विंटर फटीग जिसे हम मौसमी थकान के नाम से भी जानते हैं। आमतौर पर सर्दियां बढ़ते ही कई लोग लो एनर्जी और उत्साह की कमी महसूस करते हैं। असल में जब पूरी तरह से सूरज नहीं निकलता है, तो चौतरफा अंधेरापन बना रहता है। इससे अपने आप काम करने की ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जब धूप नहीं निकलने की वजह से शरीर में विटामिन डी का स्तर कम हो जाता है, जो कि कई अन्य हार्मोन के स्तरों को इंबैलेंस कर देता है। ऐसे में यह सवाल सबके मन में उठता होगा कि आखिर विंटर फटीग का मुख्य कारण क्या है? क्या विटामिन डी की कमी या खराब डाइट इसके लिए जिम्मेदार है? आइए, इस संबंध में तमाम जरूरी बातें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से जानते हैं।

विंटर फटीग होने के कारण- Winter Fatigue Causes

causes of winter fatigue 1 (9)

1. सर्कैडियन रिदम पर असर

क्या आप जानते हैं कि जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ती जाती हैं, हमारा सर्कैडियन रिदम प्रभावित होने लगता है। दरअसल, दिन में कम उजाला होने के कारण ब्रेन में अधिक मात्रा में मेलटोनिन प्रोड्यूस होता है। यह स्लीप हार्मोन है, जो आपको अक्सर थकान और लो एनर्जी का एहसास कराता है। विशेषकर, सुबह के समय उत्साह की कमी महसूस होती है। यह विंटर फटीग का एक बड़ा कारण है।

इसे भी पढ़ें: सर्दि‍यों में होने वाली थकान को दूर करते हैं ये 5 मौसमी फल, विंटर डाइट में करें शामिल

2. विटामिन डी की कमी

विंटर फटीग एक बड़ा कारण विटामिन डी की भी कमी है। यह बात हम सभी जानते हैं कि सूरज की पर्याप्त रोशनी विटामिन डी को प्रोड्यूस करने में मदद करती है। इसी से विटामिन डी की कमी पूरी होती है, लेकिन सर्दियों के दिनों में धूप की कमी होती है, जिससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। यही नहीं, सर्दियों में सेरोटोनिन का स्तर भी कम हो जाता है। यह मूड रेगुलेटिंग केमिकल है। इसमें कमी की वजह से भी सर्दियों में थकान बनी रहती है।

3. नींद पूरी न होना

सर्दियों के दिनों में लोगों को नींद ज्यादा आती है। कई बार काम के चलते रात के समय नींद पूरी नहीं होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब अच्छी और गहरी नींद नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से आप पूरा दिन लो एनर्जी और थकान महसूस कर सकते हैं। इसे भी आप विंटर फटीग कह सकते हैं। नींद पूरी न होने की वजह से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है

4. फिजिकली एक्टिव न होना

आपने देखा होगा कि सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं। इसका मुख्य कारण आलस और थकान है। हालांकि, हम सभी को रोज वर्कआउट करना चाहिए, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहे और इम्यूनिटी बूस्ट हो सके। यह सच जानने के बावजूद हममें से ज्यादातर लोग ऐसा करने से बचते हैं। नतीजतन, फिजिकली एक्टिव नहीं होने की वजह से थकान बनी रहती है और नींद लेने के बावजूद एनर्जी की कमी महसूस होती है।

5. शारीरिक समस्या

अगर आपको पहले से ही किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, जैसे हाइपरथायरॉइडिज्म या इंफ्लेमेटरी कंडीशन जैसे अर्थराइटिस। सर्दियों के दिनों में सूजन संबंधी बीमारियों की स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसा सही से ब्लड फ्लो न होने के कारण होता है। ये तमाम शारीरिक समस्याएं भी हमें हर समय थकान और कमजोरी से भर देती हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Fatigue: सर्दियों में अकसर रहती है थकान? तो खाएं ये 5 चीजें, रहेंगे एनर्जेटिक

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि सर्दियों के दिनों में विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों की कमी आसानी से हो जाती है। वहीं, हम फिजिकली एक्टिव नहीं होते हैं और रात के समय स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के कारण नींद भी पूरी नहीं होती है। ये सभी विंटर फटीग के मुख्य कारणों में शामिल होते हैं। अगर आप इससे बचना चाहते हैं, तो बेहतर है कि आप सुबह की धूप में 10 मिनट जरूर बैठें। अगर विटामिन डी की कमी है, तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें और अपने तनाव को मैनेज करने की हर संभव कोशिश करें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

भर चुका घाव फिर से दर्द क्यों होने लगता है? जानें इसके पीछे की मेडिकल वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 27, 2025 16:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 27, 2025 16:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 27, 2025 16:47 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 27, 2025 16:47 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content