Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vikash Goyal , Cardiologist

World Heart Day: युवाओं में दिल की बीमारी के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय

आज के समय में युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों को जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए, आइए जानते हैं कि युवाओं में दिल की समस्या बढ़ने का क्या कारण है? 

आज से कुछ सालों पहले जब भी हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक या हार्ट फेल होने के बारे में सुनते थे, तो दिमाग में सीधे एक बुजुर्ग की छवि बनती थी। ऐसा माना जाता था कि दिल से जुड़ी बीमारियां बुजुर्गों को ही ज्यादा होती है। लेकिन, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, डाइट और बढ़ते तनाव के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां युवाओं में भी काफी आम होती जा रही है। कम उम्र में ही बच्चों और युवाओं को हार्ट अटैक आना, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना, या हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ गई है, जो लोगों के बीच एक बड़ा चिंता का कारण है। ऐसे में आइए गुरुग्राम के पारस हेल्थ के सीनियर कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल से जानते हैं कि युवाओं में दिल की बीमारी बढ़ने के क्या कारण हैं?

युवाओं में दिल की बीमारी के कारण - Causes of heart disease in adults in hindi

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विकास गोयल के अनुसार, पहले की तुलना में युवाओं में दिल के दौरे के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

1. शारीरिक गतिविधियों की कमी

आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी सुविधाओं से भरी हुई हो गई है। घर में बैठे-बैठे, कपड़े, राशन, दूध कुछ भी मांगे सकते हैं। साथ ही कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग ने लोगों की फिजिकल रूटीन काफी खराब कर दी है। लोग घंटों एक ही जगह पर बैठे-बैठे गुजार देते हैं। ऑफिस में एक ही जगह पर बैठकर काम करना और फिर घर आकर टीवी या मोबाइल में अपना समय गुजार देते हैं। ऐसे में लोग फिजिकल एक्टिविटी के नाम पर कुछ भी नहीं करते हैं, जिसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ता है, और हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर आदि समस्याएं बढ़ जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों का मोटापा क्यों हार्ट की बीमारियों का कारण बनता है? जानें डॉक्टर से कारण

2. तनाव और मानसिक दबाव

आज के समय में बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग हर व्यक्ति किसी न किसी तरह के तनाव का सामना कर रहा है। बच्चों पर पढ़ाई, अच्छे नंबर लाने या नौकरी पाने का प्रेशर, बड़ों, में नौकरी का दबाव, घर के कलेश, आर्थिक समस्याएं और भविष्य की चिंता और बुजुर्गों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और बच्चों से दूर रहने का तनाव है। ये सभी चीजें मानसिक तनाव को बढ़ावा देते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती है।

3. खानपान की गलत आदतें

फास्ट फूड, जंक फूड, ज्यादा मसालेदार या तली-भुनी चीजों को खाने का क्रेज लोगों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। समय की कमी और अलग-अलग स्वाद ढूंढने के चक्कर में लोग अनहेल्दी और बाहर के खानपान पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं। ऐसे फूड्स में पोषक तत्वों की कमी होती है और यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। शरीर में जब खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो दिल तक खून पहुंचाने में रुकावट आने लगती है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनता है।

1 (3)

4. स्मोकिंग और शराब का सेवन

स्मोकिंग और शराब पीने जैसी बुरी आदतें भी युवाओं में दिल से जुड़ी समस्याओं के बढ़ने का एक बड़ा कारण है। स्मोकिंग धमनियों के सिकुड़ने का कारण बनती है और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। जबकि ज्यादा शराब का सेवन आपके लिवर, किडनी और दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसलिए स्मोकिंग और शराब पीने की आदतें दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: पैरों के नाखूनों का बदलता रंग, दिल की बीमारी का हो सकता है संकेत, जानें डॉक्टर से

5. मोटापा और शारीरिक असंतुलन

आज के समय में मोटापे की समस्या युवाओं में बहुत आम हो गई है। शारीरिक गतिविधियों की कमी और गलत खानपान की आदतें मोटापे का एक बड़ा कारण हैं। मोटापे की समस्या अपने आप में कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, जिसमें दिल की बीमारियों के बढ़ने का जोखिम भी शामिल है।

दिल को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?

युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिससे बचने के लिए जरूरी है कि आप इन टिप्स (dil ko healthy rakhne ke liye kya karen) को फॉलो करें-

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या कार्डियो एक्सरसाइज करें।
  • हरी सब्जियां, फल, विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि चीजों का सेवन करें।
  • योग, ध्यान या काउंसलिंग की मदद से अपने तनाव को कम करने की कोशिश करें।
  • स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचने की कोशिश करें।
  • ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करवाएं।
  • रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए, जरूरी है कि दिल की बीमारियों से बचाव के लिए और खुद को हेल्दी रखने के लिए न सिर्फ हम समय-समय पर अपने शरीर की जांच करवाएं। बल्कि हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल भी फॉलो करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • दिल की बीमारी के क्या लक्षण होते हैं?

    दिल की बीमारी के मुख्य लक्षणों में सीने में दर्द, बेचैनी, सांस लेने में मुश्किल, चक्कर आना, बेहोश होना, थकान महसूस होना, पीठ में दर्द और मतली आदि चीजें शामिल हैं।  
  • दिल में कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है?

    दिल की कई तरह की बीमारियां हो सकती है, जिसमें दिल की नसों में रुकावट, दिल की धड़कनों का अनियमित होना, हार्ट फेल, दिल की मांसपेशियों में बीमारी आदि शामिल हैं।
  • पुरुषों में हृदय रोग के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    पुरुषों में दिल की बीमारी के शुरुआती लक्षणों में सीने में दर्द, बेचैनी, सांस लेने में मुश्किल, चक्कर आना, बेहोशी, पसीना आना, मतली और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द शामिल है।

Read Next

सिजेरियन डिलीवरी का महिलाओं के हार्ट पर क्या असर पड़ता है ? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 29, 2025 16:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 29, 2025 16:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Sep 29, 2025 16:32 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Vikash Goyal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content