करी पत्ते खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। चाहे पोहा हो या सांभर, करी पत्ते के बगैर सब अधूरा लगता है। करी पत्ते सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं खासकर लिवर के लिए। करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को दूर करने में मदद करते हैं। इससे लिवर की कोशिकाओं को भी सुरक्षा मिलती है। करी पत्तों में फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लिवर के लिए करी पत्तों के फायदे जानने के लिए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।
पित्त वर्धक है करी पत्ते
आयुर्वेद के अनुसार, करी पत्ते, पित्त वर्धक माने जाते हैं यानी यह शरीर में पाचन अग्नि को बढ़ाते हैं। सीमित मात्रा में करी पत्तों का सेवन करने से पाचन और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है। यह लिवर में बाइल जूस के उत्पादन में मदद करता है इसलिए लिवर की सेहत के लिए यह फायदेमंद माना जाता है।
लिवर के लिए क्यों फायदेमंद है करी पत्ते?

- करी पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है।
- यह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है जिससे फैटी लिवर की समस्या से भी बचाव होता है।
- करी पत्ते लिवर की नेचुरल डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट करने में मदद करते हैं।
- करी पत्तों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण लिवर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- करी पत्ते पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर लिवर की कार्यक्षमता को सपोर्ट करते हैं।
- 2017 में International Journal Of Health Sciences And Research नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, करी पत्ते लिवर फंक्शन को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। इस स्टडी में लिवर फंक्शन से जुड़े कुछ एंजाइम्स में कमी देखी गई, जो लिवर हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है।
करी पत्तों का सेवन कैसे करें?
- सुबह खाली पेट चार से पांच करी पत्ते चबाकर खा सकते हैं।
- दाल, सब्जी और पोहा में भी करी पत्तों को डालकर खाया जा सकता है।
- करी पत्तों की चटनी या हर्बल ड्रिंक बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
- अगर आपको पहले से लिवर रोग, एलर्जी या कोई अन्य स्वास्थ्य समसय है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही करी पत्तों का सेवन करें।
निष्कर्ष:
लिवर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने के लिए करी पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा फैटी लिवर की समस्या, लिवर में सूजन दूर करने के लिए भी ये पत्ते फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
FAQ
करी पत्ते खाने के फायदे क्या हैं?
करी पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो पाचन और मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल और लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।करी पत्ते खाने के नुकसान क्या हैं?
ज्यादा मात्रा में करी पत्ते खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। पित्त प्रकृति वाले लोगों में इसका अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 26, 2026 17:49 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 26, 2026 17:49 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Shrey Sharma