Bacho Me Hernia Ke Lakshan: हर्निया पेट में होने वाली एक आम समस्या है। इसकी वजह से होने वाला दर्द असहनीय होता है, इस बीमारी में पेट का निचला हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। हर्निया (Hernia in Hindi) दरअसल पेट की कमजोर मांसपेशियों के कारण होती है। यह समस्या ज्यादातर बड़े लोगों, खासतौर पर महिलाओं में देखने को मिलती है। बच्चों में भी हर्निया की समस्या देखने को मिलती है। बच्चों में हर्निया होने पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सही समय पर इसके लक्षणों को पहचानकर सर्जरी कराने से बच्चों में हर्निया की समस्या दूर हो सकती है। बच्चों में हर्निया की समस्या पेरिटोनियम में कमजोरी के कारण होती है। इस समस्या में सर्जरी का सहारा लिया जाता है। आइए जानते हैं बच्चों में हर्निया होने पर दिखने वाले शुरूआती लक्षणों के बारे में।
बच्चों में हर्निया के लक्षण- Hernia Symptoms in Children in Hindi
बच्चों में हर्निया की समस्या होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। शुरुआत में पेट में दर्द और अंडकोष में सूजन जैसी समस्या देखने को मिलती है। हालांकि बच्चों में हर्निया के कारण होने वाली सूजन स्थाई नहीं होती है और कई मामलों में सूजन बहुत कम दिखती है। आमतौर पर हर्निया की समस्या बहुत ज्यादा देर तक खड़े होकर काम करने, भारी चीजों को उठाने और पेट की मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होती है। लेकिन बच्चों में हर्निया गर्भ में गड़बड़ी या आनुवांशिक कारणों की वजह से भी हो सकती है। बच्चों में हर्निया होने पर दिखने वाले कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं-
इसे भी पढ़ें: महिलाओं में हर्निया की समस्या होने पर दिखते हैं ये 6 लक्षण, डॉक्टर से जानें इसके कारण और इलाज
1. बच्चों में हर्निया की समस्या होने पर पेट में सूजन और उभार देखने को मिलता है। बच्चों के खड़े होने पर यह उभार सही ढंग से देखा जा सकता है। लेटने पर या सोते समय यह उभार कम हो जाता है।
2. पेट में गंभीर दर्द होना भी हर्निया का लक्षण माना जाता है। पेट के भीतर मौजूद मांसपेशियों के कमजोर होने के कारण यह परेशानी होती है।
3. बच्चों में हर्निया होने पर उल्टी और जी मिचलाने की समस्या भी देखने को मिलती हैं। बच्चों में हर्निया की शुरुआत होने पर यह लक्षण देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें: अंडकोष में हर्निया क्यों होता है? जानें कारण, लक्षण और इलाज
4. खड़े होकर पेशाब करने और मल त्याग करने में गंभीर परेशानी होना भी हर्निया का लक्षण माना जाता है।
5. इनगुइनल हर्निया या अंडकोष में हर्निया होने पर अंडकोष में सूजन की समस्या होती है।
6. बच्चों में हर्निया होने पर नाभि के आसपास सूजन की समस्या देखने को मिलती है।
बच्चों में हर्निया से बचाव के टिप्स- How to Prevent Hernia in Baby?
बच्चों में हर्निया होने पर डॉक्टर आमतौर पर सर्जरी का सहारा लेते हैं। इस समस्या में सामान्य लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से इलाज किया जाता है। ज्यादातर बच्चों में हर्निया की समस्या आनुवांशिक कारणों या गर्भ में गड़बड़ी के कारण होती है। बच्चों में हर्निया से बचाव के लिए गर्भावस्था में आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा बच्चों के खानपान ध्यान रखने और खेलकूद के दौरान उन्हें भारी चीजों को उठाने से बचाने पर इस समस्या से बचा जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version