स्किन को डिटॉक्स कर ग्लो लाते हैं ये 5 हर्ब्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Herbs For Skin Detox: त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए भी हर्ब्स फायदेमंद मानी गई हैं। आइए इस लेख में जानें स्किन डिटॉक्स करने वाली कुछ खास हर्ब्स। 

 

Isha Gupta
Written by: Isha GuptaUpdated at: May 08, 2023 19:48 IST
स्किन को डिटॉक्स कर ग्लो लाते हैं ये 5 हर्ब्स, जानें कैसे करें इस्तेमाल

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आयुर्वेद से लेकर दादी-नानी के नुस्कों तक त्वचा के लिए प्राकृतिक चीजों को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर  निखार लाने के लिए त्वचा का अंदर से साफ होना भी जरूरी है। लेकिन अस्वस्थ खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली त्वचा को अंदर से नुकसान करते हैं। इसके कारण त्वचा बाहर से बेजान  और रूखी नजर आती हैं। ऐसी समस्याओं में असरदार साबित हो सकती हैं आयुर्वेदिक हर्ब्स। ये प्राकृतिक होती हैं, जिससे त्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इसके साथ ही ये त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करके बाहर से खूबसूरत बनाने में भी मदद कर सकती हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन खास आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में। 

herbs for skin detoxification

स्किन को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स (Ayurvedic Herbs For Skin Detoxification in Hindi) 

1. नीम

सदियों से नीम को कई स्वास्थ्य समस्याओं का रामबाण मान जा रहा है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाएं जाते हैं, जिसके कारण इसे त्वचा के लिए बेहतरीन डिटॉक्सिफाइंग एजेंट माना जाता है। यह त्वचा की अंदर से सफाई करके बाहर से ग्लो लाने से मदद करते हैं। 

त्वचा की समस्याओं में नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट लगाने से कील मुहांसो की समस्या में राहत मिल सकती है। वहीं रोज सुबह गुनगुने पानी से नीम की पत्तियों का सेवन करने से स्किन डिटॉक्सिफाइ होने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़े- चेहरे की डलनेस और मुंहासों को कम सकता है 'स्किन डिटॉक्स', जानें फेस डिटॉक्स करने के 5 तरीके

2. हल्दी 

पूजा-पाठ से लेकर त्वचा की समस्याओं तक हल्दी को फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। हल्दी का लेप लगाने से त्वचा की समस्याएं कम होने के साथ चेहरे पर प्राकृतिक निखार बना रहता है। 

स्किन को डिटॉक्स करने के लिए हल्दी को कई तरीको से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका दूध के साथ सेवन करना त्वचा को अंदर से हील करने और निखार लाने में मदद करता है। वहीं हल्दी का दही और चंदन के साथ लेप लगाना टैनिंग और डल स्किन की समस्या में राहत देता है।  

3. त्रिफला

त्रिफला को आयुर्वेद में रामबाण माना जाता है। इसका सेवन त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाकर त्वचा को डिटॉक्स करने में फायदेमंद माना जाता है। त्रिफला का सेवन पाउडर और कैप्सूल दोनों प्रकार से किया जा सकता है। इसे त्वचा में निखार लाने के लिए फायदेमंद माना गया है। इसे पानी से साथ मिलाकर फेस वॉश की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 

4. एलोवेरा

प्राकृतिक गुणों से भरपूर एलोवेरा त्वचा को अंदर से साफ करने में फायदेमंद माना जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करके सनबर्न, टैनिंग, डल स्किन की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए गए हैं, जो त्वचा स्किन इंफेक्शन रोकने में असरदार हो सकते हैं। एलोवेरा को त्वचा पर सीधा अप्लाई करा जा सकता है। इसके अलावा इसको फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़े- Face Detox: खूबसूरत चेहरे के लिए करें फेस डिटॉक्स, जानें सही तरीका

5. चंदन

त्वचा में ठण्डक बनाए रखने के लिए चंदन का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना गया है। यह त्वचा को ठण्डक देने के साथ डिटॉक्स करने में भी असरदार माना गया है। चंदन के पेस्ट को फेस पैक के रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ये सभी आयुर्वेदिक हर्ब्स त्वचा की अंदर से सफाई करके बाहर से निखार लाने से मदद हो सकती हैं। यह त्वचा की सूजन कम करके रंगत में सुधार लाने में फायदेमंद माना जाता है। 

Disclaimer