
सुबह का नाश्ता न किए बिना वजन घटाने के बारे में सोचना, बेकार है। दरअसल जो लोग वजन घटाने को लेकर जल्दी में रहते हैं, उनके लिए सबसे जरूरी चीज है सुबह का नाश्ता करना। आपका नाश्ता आपके दिन भर का सबसे भारी और हेल्दी भोजन होना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको दिन भर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है, बल्कि ये शरीर में मेटॉबोलिज्म को ठीक करके फैट के संचय को रोकता है। ऐसे में आज हम आपको एक हेल्दी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन दो चीजों से बनी है जिन्हें नाश्ते में लोगों को अलग से खाने को कहा जाता है। पहला चुकंदर (beetroot) और दूसरा है सेब (apple)। इन दोनों वो चीजें हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचा सकते हैं पर खास बात ये है कि ये दोनों वजन घटाने में भी बहुत मददगार हैं। तो आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका और फायदे।
कैसे बनाएं बीटरूट-एप्पल जूस?
- -3 चुकंदर लें और उसका छिलका निकाल लें।
- -2 सेब लें और उसका भी छिलका निकाल लें।
- - नींबू का रस
- -1 चम्मच शहद
- -पुदीने के पत्ते
- -गुड़
इसे भी पढ़ें : Rosehip tea: गुलाब की पंखुड़ियां झड़ जाने के बाद न फेंके उसके पीछे का फल, बनाएं इससे इम्यूनिटी बूस्टर हर्बल टी
बनाने का तरीका
- - ब्लेंडर जार में, चुकंदर, सेब और पुदीने की पत्तियां डालें। सब को पीस लें।
- -अब गुड़ हल्के से पानी में उबाल कर पिघला लें।
- -इसमें ये जूस मिला लें।
- -फिर इसमें नमक, शहद और नींबू का रस मिला लें और फ्रिज में रख दें।
- -अब नाश्ते के वक्त इसे निकालें और सर्व करें।

वजन कम करने में कैसे फायदेमंद है ये जूस?
चयापचय दर को बढ़ाता है
क्या आप जानते हैं कि 100 ग्राम चुकंदर में कुल 44 कैलोरी होती है, वहीं सेब में जीरो कैलोरी होता है। साथ ही सेब और चुकंदर विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है। ये शरीर में सूजन से लड़ने से लेकर पाचन में सुधार करता है। इससे पेट साफ रहता है और फैट जम नहीं पाता है। इसी तरह सेब फाइबर, विटामिन सी, नाइट्रेट्स और फोलेट से भरपूर होता है, जो चयापचय दर को बढ़ाने और वजन घटाने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए आवश्यक होते हैं।
इसे भी पढ़ें : हाफ फ्राई या आधा कच्चा-पका अंडा खाने के हैं शौकीन लेकिन नहीं जानते ये हेल्दी है या अनहेल्दी? जानें पोषण मात्रा
क्रेविंग से लड़ने में मददगार
जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार चुकंदर का सेवन न केवल आपकी सहनशक्ति को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि यह कसरत के बाद की थकान को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए नाश्ते के वक्त इसे लेना और फायदेमंद है। इसी तरह सेब भले ही जीरो कैलोरी वाला फल है लेकिन इसके फाइबर और पोषण तत्वों के फायदे बहुत हैं। ये बार लगने वाली भूख को रोकता साथ में जिन लोगों को क्रेविंग ज्यादा परेशान करती है उनके लिए इसे रोकने का ये शानदार तरीका है।
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में फायदेमंद
इस जूस को पीना उच्च रक्तचाप की परेशानी को कम करता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, रोजाना चुकंदर के जूस का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। जो लोग एनीमिया (खून की कमी) के शिकार हैं, उनके लिए सुबह-शाम ये जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस तरह रोज सुबब चुकंदर और सेब का जूस शरीर में प्लाज्मा नाइट्रेट के स्तर को बढ़ाने का काम करता है जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ हे जूस आपके घऱ की महिलाओं, बच्चे और बूढ़ों के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि ये डिमेंशिया के खतरे को बहुत कम करता है और बढ़ती उम्र के लोगों के दिमाग में ब्लड फ्लो को तेज करता है। जिससे उनको भूलने की बीमारी नहीं होती है। वहीं बच्चों का दिमाग तेज करने के साथ व्यस्कों को स्ट्रेस फ्री रखता है।
Read more articles on Weight-Management in Hindi