अधिकतर महिलाएं अपने स्वास्थ्य काे लेकर सजग रहती हैं। लेकिन पुरुष अपनी सेहत पर इतना ध्यान नहीं देते हैं। वे अपने शरीर में हाेने वाले बदलावाें काे भी अकसर नजरअंदाज ही कर देते हैं। जिससे से लक्षण बढ़ते रहते हैं और बाद में किसी गंभीर बीमारी का कारण बनते हैं। पुरुषाें द्वारा लक्षणाें काे नजरअंदाज करना, स्वास्थ्य समस्याओं काे पैदा करता है। लेकिन इससे आपकाे बाद में परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप शरीर में दिखने वाले लक्षणाें काे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और समय रहते अपने जरूरी टेस्ट करवाएं।
पुरुषों के लिए 6 सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा समस्याएं और जिन संकेतों को आपको कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। डॉक्टर रमन कुमार से जानें इन लक्षणाें के बारे में-
(Image Source : deccanchronicle.com)
1. पेशाब की समस्या
पुरुषाें काे पेशाब से जुड़ी किसी भी समस्या काे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, पेशाब की समस्या मुख्य रूप से बुजुर्गाें में देखने काे मिलती है। इसलिए अगर आपकाे छाेटी उम्र या युवास्था में यह समस्या हाे रही है, ताे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जब प्राेस्टेट बढ़ता है, ताे यह उस ट्यूब पर दबाव डालता है जाे मूत्राशय से मूत्र ले जाती है। इससे यूरिन पास करने में मुश्किल हाे सकती है। सही से यूरिन पास न हाेना कैंसर और प्राेस्टेट राेग का संकेत हाेता है। इतना ही नहीं पेशाब करते समय जलन, दर्द और रात में बार-बार पेशाब आने जैसे संकेत भी नजरअंदाज नहीं किए जाने चाहिए। ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - क्यों कमजोर होती है पुरुषाें की फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें मर्दो में इनफर्टिलिटी (बांझपन) के प्रमुख कारण
टॉप स्टोरीज़
2. अंडकोष पर गांठ
अंडकाेष पर गांठ हाेना पुरुषाें काे परेशान कर सकता है। वैसे ताे अंडकाेष पर मौजूद अधिकांश गांठ हानिरहित हाेते है, लेकिन कुछ गांठ अन्य बीमारी के संकेत भी हाे सकते हैं। इसलिअ आप समय-समय पर अंडकाेष की जांच कराके रहना चाहिए। इससे आपकाे वृषण कैंसर के शुरुआती लक्षणाें का पता लगने में मदद मिलेगी। यह कैंसर 20-35 साल की आयु वर्ग के पुरुषाें में बेहद सामान्य है। लेकिन अंडकाेष की सभी गांठे कैंसर नहीं हाेते हैं, इनमें से कुछ गांठ लिक्विड इक्ट्ठा हाेने, संक्रमण और नसाें में सूजन की वजह से भी हाे सकते हैं। इससे अंडकाेष में दर्द भी हाे सकता है।
3. इरेक्टाइल डिसफंक्शन
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान इरेक्शन न होने की वजह से पेनिट्रेशन में दिक्कत आने की समस्या को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या स्तंभन दाेष कहते हैं। इसे आम भाषा में नपुंसकता कहा जाता है। यह समस्या गलत लाइफस्टाइल, तनाव के वजह से इन दिनाें पुरुषाें में कॉमन हाे गई है। इसके लक्षण नजर आते ही आपकाे तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। क्याेंकि स्थिति गंभीर हाेने पर यह हृदय राेग, डायबिटीज और हाइपरटेंशन का भी कारण बन सकता है। यह ब्लड फ्लाे में कमी का संकेत हाेता है, जिसका असर दिल-दिमाग और शरीर के कई हिस्साें पर पड़ता है।
(Image Source :brainstudy.info)
4. तिल
तिल एक किसी की शरीर पर पाए जाते हैं। किसी के चेहरे, किसी के नाक ताे किसी के पीठ पर तिल हाेते ही है। कुछ लाेगाें के शरीर में 10 से भी अधिक तिल हाेते हैं। तिल अपने आकार और रंग नहीं बदलते हैं। ऐसे में अगर तिल अपना रंग या आकार बदले, ताे यह किसी समस्या का संकेत हाे सकता है। इसके अलावा तिल से खून निकलना, तिल पर खुजली लगना या दर्द महसूस हाेना जैसे लक्षण भी पुरुषाें काे कभी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए। अगर आपके शरीर में ऐसे बदलाव नजर आते हैं, ताे तुरंत त्वचा राेग विशेषज्ञ से संपर्क करें। रंग और आकार बदलने वाले तिन कैंसर का संकेत हाे सकते हैं।
अगर तिल का आधा भाग दूसरे से मेल नहीं खाता, तिलाें के किनारे धुंधला हाेना, तिल के रंग में परिवर्तन, तिल का आकार लगातार बढ़ना आदि तिल से जुड़े ऐसे संकेत हैं, जिन्हें पुरुषाें काे कभी नजरअंदाज नहीं करने चाहिए।
इसे भी पढ़ें - पुरुषों के लिए अश्वगंधा के लाभ: मर्दों की इन 5 समस्याओं काे दूर करता है अश्वगंधा, डॉक्टर से जानें फायदे
5. निगलने में परेशानी
अगर आप पुरुष हैं और आपकाे निगलने में परेशानी हाे रही है, ताे कभी भी इस लक्षण काे नजरअंदाज न करें। इसे डिस्फेजिया कहा जाता है। यह समस्या एसिड रिफ्लक्स की वजह से हाेता है। निगलने में परेशानी किसी गंभीर एलर्जी या एसाेफाजाल कैंसर का शुरुआती लक्षण हाे सकता है। दरअसल, अधिक एसिड रिफ्लक्स की वजह से भाेजन नली में बदलाव आने लगते हैं, जिससे पुरुषाें में समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए समय पर आपकाे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए, ताकि समस्या न बढ़े।
6. लगातार वजन कम हाेना
लगातार वजन कम हाेना भी पुरुषाें में गंभीर बीमारी का संकेत हाे सकता है। अगर आप वजन कम करने की डाइट ले रहे हैं, साथ ही एक्सरसाइज भी कर रहे हैं ताे इससे वजन कम हाेना सामान्य है। लेकिन अगर आप वजन घटाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं, फिर भी लगातार वजन कम हाे रहा है ताे आपकाे थाेड़ा सतर्क हाेने की जरूरत हाेती है। वजन कम हाेने पर आपकाे थायरॉइड, डायबिटीज जैसे टेस्ट जरूर करवाने चाहिए।
(Main Image Source : therapies.gr)
Read More Articles on Mens Health in Hindi